khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›Year Ender 2020: विराट कोहली बरकरार नहीं रख सके 12वें साल अपना खास रिकॉर्ड, बल्ले से इस साल नहीं निकला एक भी शतक

Year Ender 2020: विराट कोहली बरकरार नहीं रख सके 12वें साल अपना खास रिकॉर्ड, बल्ले से इस साल नहीं निकला एक भी शतक

By anupamsavera.com
December 24, 2020
44
0
Share:

पैट कमिंस की गेंद ने विराट कोहली के बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और कैमरन ग्रीन ने शानदार कैच पकड़ते हुए टीम इंडिया के कप्तान की साल 2020 की आखिरी पारी का अंत कर दिया।कोरोना वायरस के चलते इस साल पूरे विश्व में काफी कम क्रिकेट खेला गया और खेल के नियमों में भी काफी बदलाव किए गए। विराट कोहली ने साल 2020 में भारत के लिए 9 वनडे, 3 टेस्ट और 10 टी20 मैच खेले और टीम इंडिया का यह स्टार बल्लेबाज कई बार शतक के बेहद करीब भी पहुंचा, लेकिन अपने 11 साल के रिकॉर्ड को बरकरार रखने से हर बार चूक गया। टीम को इस मुश्किल परिस्थिति से निकाल नहीं पाने की मायूसी कोहली के चेहरे पर साफ दिख रही थी। पिछले दो सालों में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 18 शतक लगाने वाले विराट कोहली को साल 2020 में एक भी शतक ना लगा पाने की मलाल मन में था। इंटरनेशल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद यह पहला ऐसा साल रहा, जब विराट के बल्ले से एक भी शतकीय पारी नहीं देखने को मिली। 2009 में ईडन गार्डेन के मैदान पर शुरू हुआ वह शतकों का सफर लगातार 11 साल तक चला, हर साल कोहली ने अपने शतकों के खाते में इजाफा किया, लेकिन साल 2020 में कोरोना वायरस नाम की महामारी ने लाखों जिंदगियों के साथ-साथ विराट के इस खास रिकॉर्ड पर भी ब्रेक लगा दिया।

कोहली इस साल दो बार 89 रनों के स्कोर तक पहुंचे, लेकिन दोनों ही बार ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने विराट को पवेलियन भेज दिया। एडिलेड टेस्ट मैच की पहली पारी में जब भारतीय कप्तान शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हर किसी को बस यही लग रहा था कि साल का शतक का सूखा आज खत्म हो जाएगा, लेकिन अजिंक्य रहाणे की गलत कॉल के चलते विराट 74 रनों पर रनआउट हो गए।

50 रनों का आंकड़ा पार करने के बाद पल झपकते अपनी पारी को शतक में तब्दील करने वाले विराट ने इस साल बल्ले से वैसी चमक भी नहीं बिखेरी, जिसके लिए दुनिया उनकी दीवानी है। कोहली ने साल 2020 में तीन टेस्ट मैचों की 6 पारियों में 19.33 के औसत से महज 116 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला। टीम इंडिया के कप्तान ने साल 2020 में 10 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 47.88 के औसत से 431 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 4 फिफ्टी लगाई। 10 टी20 मैचों में कोहली ने 295 रन जरूर बनाए, लेकिन इस बीच उन्होंने सिर्फ एक हाफसेंचुरी जड़ी। भले ही दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने साल 2020 में कम मैच खेले हों, लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि अपनी पारी को तब्दील करने के मामले में कोहली साल 2020 में उतने सफल नहीं रहे हैं। साल 2016 में विराट ने 10 एकदिवसीय मैच खेले थे, यानी इस साल से महज एक वनडे मैच ज्यादा, पर उस समय स्टार बल्लेबाज ने 3 सेंचुरी लगाई थीं।

Previous Article

PM Kisan: किसानों की फंस सकती है ...

Next Article

क्रिसमस के बारे में क्या खास है? ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेलमुख्य समाचार

    Ind vs Aus: कोहली से डरे कंगारुओं ने अब बाकी बल्लेबाज़ों पर साधा निशाना, बोल दी ये बात

    December 4, 2018
    By khabarmp.com
  • खेल

    झूलन गोस्वामी ने रचा इतिहास, वनडे में 200 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं

    February 8, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    शार्दुल ठाकुर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, जानिए कितनी गेंद पर ठोके 92 रन

    March 1, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेलमुख्य समाचार

    इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का दावा, दूसरे टेस्ट में मौका मिला तो अच्छा प्रदर्शन करूंगा

    August 8, 2018
    By khabarmp.com
  • खेल

    विराट कोहली बने 8,000 सबसे तेज रन बनाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज

    March 4, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले तेंदुलकर के परिवार ने किया राजस्थान के अभ्यारण का भ्रमण

    March 20, 2021
    By anupamsavera.com

  • खेलब्रेकिंग न्यूज़सुर्खियां

    बंगाल के खिलाड़ी मनोज तिवारी ने रणजी भुगतान में देरी होने पर उठाए सवाल

  • खेल

    IPL 2020: IPL के 13वें सीजन की राह और मुश्किल सीएसके के एक और खिलाड़ी का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव

  • विदेश

    “”” बांग्लादेश के कंटेनर डिपो विस्फोट में 49 की मौत,”””

  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में अधोसंरचना विकास कार्यों, उपकरणों की खरीदी एवं अन्य विभागीय विषयों की समीक्षा की।
  • राज्य आनंद संस्थान ने सिंहस्थ-2028 के लिए प्रशासनिक अकादमी में कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव VC से नरसिंहपुर में हो रहे सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए।
  • कुटीर एवं ग्राम उद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दिलीप जायसवाल ने मंत्रालय में विभागीय समीक्षा की।
  • खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की.



  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के हमेशा साथ है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राज्य में औद्योगिक निवेश, व्यापार और रोजगारपरक कार्यों को प्रोत्साहन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर किया नमन
  • भविष्य की दृष्टि से खेल अधोसंरचना विकास के कार्य का प्लान तैयार करें: मंत्री श्री सारंग
  • अनुकंपा नियुक्ति के लिये मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित