khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›नाटो की सदस्‍यता ग्रहण करने में फ‍िनलैंड के समक्ष क्‍या है बड़ी बाधा?

नाटो की सदस्‍यता ग्रहण करने में फ‍िनलैंड के समक्ष क्‍या है बड़ी बाधा?

By anupamsavera.com
May 17, 2022
59
0
Share:

रूस-यूक्रेन जंग (Russia Ukraine War) से पैदा हुए हालात को देखते हुए नार्थ अटलांटिक ट्रीटी आर्गनाइजेशन (NATO) की सदस्‍यता का विस्तार किया जा रहा है। फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन और प्रेसिडेंट सौली नीनिस्टो पहले ही निश्चित कर चुके हैं कि उनका देश NATO सदस्‍यता के लिए पूरी तरह से तैयार है। रविवार को नाटो प्रमुख जेम्स स्टेलबर्ग ने भी कहा कि वो फिनलैंड को फास्ट-ट्रैक सदस्‍यता देंगे। इससे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर दबाव बढ़ेगा। हालांकि, फ‍िनलैंड ने यह शर्त रखी है कि अगर वह नाटो की सदस्‍यता ग्रहण करता है तो उसकी सुरक्षा की जिम्‍मेदारी संगठन को लेनी होगी। इसके लिए सभी 30 देशों का समर्थन जरूरी है। नाटो का सदस्‍य देश तुर्की इसका विरोध कर रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्‍प होगा कि ऊंट किस करवट बैठता है। क्‍या नाटो में बिना क‍िसी शर्त के स्‍वीडन और फ‍िनलैंड शामिल हो सकते हैं। स्‍वीडन और फ‍िनलैंड की राह में क्‍या बड़ी बाधा है।
फिनलैंड ने नाटो में शामिल होने के लिए रखी शर्तें

सामूहिक सुरक्षा नाटो के बुनियादी सिद्धांतों में से एक है। नाटो सदस्‍य देशों में एक या एक से ज्यादा सदस्यों पर हमला होने की स्थिति में सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाएगा। फिनलैंड और स्वीडन की आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग एक साल का वक्‍त लग सकता है। नाटो सदस्‍य बनने के लिए सभी संगठन के 30 देशों को नए सदस्यों को मंजूरी देनी होती है। जब तक सभी सदस्‍य इसकी मंजूरी नहीं दे देते, तब तक नाटो खुलकर उनकी मदद नहीं कर सकता। इस प्रक्रिया के पूरे होने तक फिनलैंड और स्वीडन ने सुरक्षा की गारंटी मांगी है। अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन पहले ही कह चुके हैं कि यदि फिनलैंड और स्वीडेन पर किसी भी तरह का हमला होता है तो वे उनका समर्थन करेंगे और मदद करेंगे।

1- विदेश मामलों के जानकार प्रो हर्ष वी पंत का कहना है कि स्‍वीडन और फ‍िनलैंड के लिए यह चिंता का विषय हो सकता है। रूस यूक्रेन जंग को देखते हुए फ‍िनलैंड नाटो की सदस्‍यता ग्रहण करने के पूर्व सदस्‍य देशों से अपनी सुरक्षा की गारंटी जरूर चाहेगा। यही उसका मकसद है। अगर ऐसे में नाटो संगठन का एक भी सदस्‍य इस प्रस्‍ताव का विरोध करता है तो फ‍िनलैंड के समक्ष एक बड़ी दिक्‍कत उत्‍पन्‍न हो सकती है। उन्‍होंने कहा भले ही अमेरिका और अन्‍य यूरोपीय देश उसकी सुरक्षा की गारंटी दे रहे हैं, लेकिन नाटो संगठन का यह प्रावधान है कि सभी सदस्‍य देशों की इसमें सहमति जरूरी है।

2- उन्‍होंने कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने कहा था कि वह स्वीडन और फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के पक्ष में नहीं है। तुर्की इसके लिए अपनी मांगों को आगे रख रहा है। तुर्की का कहना है कि वह चाहता है कि दोनों नार्डिक देश अपने क्षेत्र में मौजूद कुर्द समुदाय के लिए अपने समर्थन को खत्म कर दें। इसके अलावा तुर्की को कुछ हथियारों की बिक्री पर लगे प्रतिबंध को भी हटा दें। उधर, अमेरिका और पश्चिमी सैन्य गठबंधन नाटो को पूरा विश्वास है कि तुर्की दोनों यूरोपीय देशों की नाटो सदस्यता का विरोध नहीं करेगा।

3- प्रो पंत का कहना है कि रूस यूक्रेन जंग के बाद पश्चिमी देशों में कहीं न कहीं एक असुरक्षा की भावना बढ़ी है। खासकर फ‍िनलैंड और स्‍वीडन जो पहले नाटो की सदस्‍यता का विरोध कर रहे थे, अब वह समर्थन में उतर आए हैं। उन्‍होंने कहा कि यह बदलाव यूक्रेन पर हमला और रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन की आक्रामकता का परिणाम है।

4- प्रो पंत ने कहा कि अब लोगों के अंदर एक भय है कि अगर रूस ने यूक्रेन की तरह उनके देश में हमला किया तो क्‍या होगा। उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन को भले ही पश्चिमी देशों और अमेरिका से आर्थिक और सैन्‍य सहयोग के साथ नैत‍िक समर्थन मिल रहा है, लेकिन नाटो में शामिल नहीं होने के कारण वह युद्ध में सीधे तौर पर मदद नहीं कर सकते।

5- उन्‍होंने कहा कि फिनलैंड और स्वीडन नाटो के सबसे करीबी सहयोगी हैं। दोनों देश नाटो के आपरेशन्स और एयर पुलिसिंग में योगदान करते हैं। यूक्रेन में रूसी हमले के बाद फ‍िनलैंंड औपचारिक रूप से नाटो के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहा है। इतना ही नहीं वह जंग से जुड़े मुद्दों पर हुई हर बैठक में हिस्सा ले रहा है। इसी के साथ वह सैन्‍य अभ्यास में भाग भी ले रहा है। नाटो की गाइडलाइन के मुताबिक सदस्‍य देश को ग्रास डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) का दो फीसद रक्षा में खर्च करना होता है। फिनलैंड इस गाइडलाइन को काफी पहले से अनुसरण कर रहा है। स्वीडन भी अपने सैन्य बजट को बढ़ा रहा है। इसलिए वह नाटो में शामिल होने का प्रबल दावेदार है।

फिनलैंड के नाटो में शामिल होने से क्या होगा

फिनलैंड ने 1917 में आजादी की घोषणा की थी। उससे पहले फिनलैंड का ज्यादातर हिस्सा, रूस के अधीन था। फिनलैंड दूसरे युद्ध के दौरान रूस के खिलाफ जंग लड़ चुका है। वर्ष 1917 में फिनलैंड रूस से आजाद हुआ था। रूस की 1300 किमी लंबी सीमा फिनलैंड से मिलती है। उसके लिए फिनलैंड एक बफर जोन है। फिलहाल नाटो के सदस्य देशों नार्वे, पोलैंड, एस्टोनिया, लातिविया, लिथुआनिया की रूस के साथ करीब 1,200 किलोमीटर लंबी सीमा है। फिनलैंड नाटो में आ जाता है, तो यह बढ़कर दोगुनी हो जाएगी। इसके अलावा रूस की व्‍यापारिक राजधानी सेंट पीटर्सबर्ग फिनलैंड की सीमा से 170 किलोमीटर दूर है। फिनलैंड के नाटो सदस्‍य बनते ही रूस के उत्‍तरी मोर्चे पर भी नाटो की सेना पहुंच जाएगी।

Previous Article

April GST की डेडलाइन बढ़ाने पर विचार ...

Next Article

अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, अमरनाथ ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मुख्य समाचारविदेश

    3 नेताओं और 5 उपायों ने चीन को बना दिया दुनिया की आर्थिक महाशक्ति

    October 10, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    युद्ध खत्म नहीं हुआ है – यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की

    March 31, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण एक लीटर पेट्रोल की कीमत 338 रुपये प्रति लीटर है

    April 20, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    आईएमएफ व विश्व बैंक सभी देशों को वैक्सीन की आपूर्ति सुनिश्चित करें संयुक्त मंत्रिस्तरीय समिति ने कहा

    April 10, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिकी इंटेलिजेंस की रिपोर्ट- ज्यादा खतरनाक परमाणु हथियार जुटा रहा पाकिस्तान, जारी रहेगा भारत पर आतंकी हमला

    February 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    आने वाले समय में अत्यधिक पर्यावरणीय परिवर्तन के कारण कई आपदाएँ होंगी, IPCC चेतावनी,

    August 11, 2021
    By anupamsavera.com

  • खेल

    MS Dhoni नहीं हैं बेस्ट कप्तान, 2011 World Cup चैंपियन प्लेयर ने अपने बयान से मचाया बवाल

  • मना॓रंजन

    हॉलीवुड डेब्यू फिल्म को लेकर नर्वस हैं आलिया भट्ट, शूटिंग शुरू होने से पहले एक्ट्रेस को सता रहा है ये डर

  • विदेश

    हम जल्द ही अफगानिस्तान में लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति देंगे, तालिबान

  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में नरयावली के मकरोनिया में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में 1119 जोड़ों को वर्चुअली शामिल होकर आशीर्वाद दिया।
  • एसीएस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री संजय दुबे ने “AI भारत @ MP–कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आधार और डिजिटल गवर्नेंस में नवाचार” 2 दिवसीय कार्यशाला का कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शुभारंभ कर संबोधित किया।
  • एसीएस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री संजय दुबे ने “AI भारत @ MP–कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आधार और डिजिटल गवर्नेंस में नवाचार” 2 दिवसीय कार्यशाला का कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शुभारंभ कर संबोधित किया।
  • अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने मंत्रालय में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
  • उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंत्रालय में "विश्वविद्यालयों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के संबंध में गठित समिति" की बैठक हुई।



  • सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मानवता के सेवकों को किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीर्थ यात्रियों की मृत्यु पर शोक जताया
  • कूप रिचार्ज पिट निर्माण में खंडवा जिले ने हासिल किया 100 फीसदी का लक्ष्य