कॉन्स्टेबल के 400 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी:क्लर्क के 4 हजार पदों पर भर्ती; एमपी पुलिस में अप्लाई करने की लास्ट डेट आज

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। UPSSSC ने प्रवर्तन कांस्टेबल के लिए 477 पदों पर वैकेंसी निकाली है। सिलेक्शन होने पर 38 हजार से 43 हजार रुपए महीना सैलरी मिलेगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28 जुलाई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के 1000 पदों पर वैकेंसी निकली है। सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने 48,170 रुपए से लेकर 68,810 रुपए तक सैलरी दी मिलेगी।
IBPS ने क्लर्क के 4045 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सिलेक्शन होने पर 19 हजार से 47 हजार रुपए महीना सैलरी मिलेगी। मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में 7411 पदों पर भर्ती निकली है। फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका है। 12 अगस्त को परीक्षा आयोजित की जाएगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग में 905 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सिलेक्शन होने वाले कैंडिडेट्स को 56 हजार रुपए से 70 हजार रुपए तक सैलरी मिलेगी।
आपने यहां पांच नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें। आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।