टाइगर श्रॉफ ने शुरू की फिल्म ‘गणपत’ की शूटिंग
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म ‘गणपत’ के शेड्यूल की शूटिंग के सिलेसिले में यूके गए हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो क्लैप बोर्ड पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता शर्टलेस होकर क्लैप बोर्ड पकड़कर पोज देते दिख रहे हैं। इस क्लैप बोर्ड पर फिल्म का नाम भी लिखा हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में वो अपने एप्स भी फ्लॉट करते दिख रहे हैं। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को अब तक कई लाख लोग लाइक कर चुके हैं साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वीडियो पर उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने फायर के इमोजी कमेंट किए हैं और उनकी मां आयशा श्रॉफ ने रेड हॉर्ट की इमोजी कमेंट की हैं। वहीं राकेश यादव, भाक्तिया ईरानी, राहुल देव ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक रिहर्सल वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं। वीडियो में टाइगर ताइक्वांडो किक की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, जब एक्शन रिहर्सल गलत हो जाए।
विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कृति जस्सी के किरदार में नजर आने वाली हैं। टाइगर और कृति सेनन की इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म अगले साल 2022 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। वहीं इस जोड़ी को टाइगर की डेब्यू फिल्म में हीरोपंती में देखा गया था। इस में दोनों की केमिस्ट्री को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था।
बात अगर टाइगर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही ‘हीरोपंती 2’ में भी नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘हीरोंपती 2’ का निर्माण साजिद नाडियावाल कर रहे हैं और इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।