बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

IMD के मुताबिक आज से एक अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ओडिशा और गंगीय पश्चिम में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 सितंबर से दो अक्टूबर के दौरान बिहार और झारखंड में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। पढ़ें अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज (29 सितंबर) से पूर्वी भारत में बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है। आज से दो अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।