khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›अरब में ए आर रहमान के बिखेरा संगीत का जादू:रेड सी फिल्म फेस्टिवल में दी स्पेशल परफॉर्मेंस, आधी रात तक फैंस ने सुना कॉन्सर्ट

अरब में ए आर रहमान के बिखेरा संगीत का जादू:रेड सी फिल्म फेस्टिवल में दी स्पेशल परफॉर्मेंस, आधी रात तक फैंस ने सुना कॉन्सर्ट

By anupamsavera.com
December 8, 2022
45
0
Share:

सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित दूसरे रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। करीब बीस हजार अरब स्त्री पुरुष आधी रात तक उनके गीतों पर थिरकते झूमते रहे। सऊदी अरब में ऐसा खुलापन पहले नहीं था। हजारों अरब लड़कियां ए आर रहमान के सुर से सुर मिलाते हुए स्लमडॉग मिलेनियर का वह ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित मशहूर गीत गा रही थीं। जय हो गाने से कॉन्सर्ट शुरू हुआ और ‘ छैया छैया’ जिससे यह कॉन्सर्ट खत्म हुआ। इनमें कुछ ही लड़कियां बुरके और हिजाब में थी, बाकी ने वेस्टर्न ड्रेस पहन रखा था, जाहिर है यहां ईरान की तरह कोई मॉरल पुलिस नहीं थी जो उनके जुनून को रोक सके।

ए आर रहमान को सुनने पहुंचे फैंस
सऊदी अरब जैसे इस्लामी देश में जिसके बारे में पश्चिमी और भारतीय मीडिया में बहुत कुछ असुविधाजनक छपता रहा है, वहां भारतीय फिल्म संगीत के प्रति ऐसी दीवानगी चकित करती है। उन हजारों नौजवानों की भीड़ में लड़के लड़कियों ने छोटे छोटे ग्रुप बना लिए थे और ए आर रहमान के साथ सामूहिक स्वर में गाते हुए झूम रही थी।

सऊदी अरब में ए आर रहमान का यह पहला कॉन्सर्ट था और यहां के लोगों के लिए भी अपनी तरह का यह पहला मौका था। अरब लोगों के साथ हिंदुस्तानी पाकिस्तानी लोग भी बड़ी संख्या में उन्हें सुनने आए थे। लाल सागर के किनारे खुले में हजारों लाइटों के साथ विशाल मंच बनाया गया था जिस पर दर्जनों एलईडी स्क्रीन थी। वर्चुअल थ्री डी तकनीक के सहारे गाते हुए मंच पर ए आर रहमान की विशाल छवि दूर से भी दिखाई दे रही थी। कला और तकनीक का यह बेजोड़ संगम था।

आधी रात तक फैंस से सुना म्यूजिक
ए आर रहमान को उस चांदनी धुली रात में अरब के विशाल समुद्र तट पर हजारों नौजवानों के साथ गाते हुए सुनना सचमुच एक अविस्मरणीय अनुभव है। जिस इस्लामी सऊदी अरब के बारे में भारत और पश्चिम में इतना कुछ लिखा पढ़ा जाता है, वहां संगीत के इस सूफी फकीर ने चमत्कार कर दिखाया। यहां न धर्म था, न देश – सबसे उपर बस संगीत था जो हमें आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक ले जाता था, जैसे आसमान से ईश्वर अपना आशीर्वाद बरसा रहा हो। उनका संगीत मंच से उतरकर सीधे हमारी आत्मा को पवित्रता की खुशी से भर रहा था। समय खत्म होने के बाद भी अरबी लड़के लड़कियों की जमात रहमान को छोड़ नहीं रहीं थी और यह सिलसिला आधी रात के बाद तक जारी रहा।

कोरोना काल के बाद लोगों के बीच गाते हुए विश्वास नहीं हो रहा है- ए आर रहमान

उन्होंने भारत के संगीत की शास्त्रीयता की बात की और राग यमन, भटियार, चारूकेशी, बिहाग, रीतिगाला, धरमावती, पूर्वा धनश्री, चलना ताई आदि पर आधारित अपनी फिल्मों के तमिल और हिंदी गाने सुनाए तो लगा कि शास्त्रीय संगीत में कितनी ताकत है। ‘ तू ही रे, आजा रे, चांद रे, तेरे बिना मैं कैसे जिऊं (बांबे) हो या राधा कैसे न जले ( लगान) या फिर ‘ छैया छैया ( दिल से) सभी का मूल शास्त्रीय संगीत ही है। बीच बीच में उनकी लाजवाब कमेंट्री और उनके साथ खुशी से स्वर मिलाते अरब नौजवान। यह एक ईश्वरीय दृश्य था जिसके हम साक्षी बने।

ए आर रहमान के संगीत का जादू सदियों से बंद पड़े अरब समाज को न सिर्फ आजाद कर रहा था बल्कि उन्हें वैश्विक नागरिक बना रहा था। जिस सहजता से ए आर रहमान अरब लोगों से संवाद कर रहे थे, लग ही नहीं रहा था कि ये वही शख्स है जिन्हें दो दो बार ऑस्कर, ग्रैमी अवॉर्ड, गोल्डन ग्लोब और दुनिया भर के सम्मान मिल चुका है। वे इस समय दुनिया भर में भारत के सच्चे सांस्कृतिक राजदूत है। उन्होंने कहा भी कि ” कोरोना महामारी के बाद इतने सारे लोगों के बीच आकर गाते हुए विश्वास नहीं हो रहा है कि यह सच है। आपका शुक्रिया।’ ​​​​

Previous Article

बर्नार्ड अरनॉल्ट बने दुनिया के सबसे अमीर ...

Next Article

तालिबान ने दी सरेआम मौत की सजा:एसॉल्ट ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग नए घर में पहली बार मनाई दीपावली

    November 6, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    नक्काश अज़ीज़ और डॉ. रीना मेहता का म्यूजिक वीडियो ‘लेट्स गो डांस’ हुआ रिलीज

    November 11, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजनमुख्य समाचार

    बाला की सक्सेस पार्टी में आयुष्मान-राजकुमार ने किया धमाकेदार डांस

    November 23, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ का गाना ‘चली चली’ देखने के बाद लोग सर्च कर रहे हैं जयललिता का ये ...

    April 2, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजनमुख्य समाचार

    ईशा अंबानी के संगीत पर बेयोंसे ने किया परफॉर्म, फीस जानकर लगेगा झटका

    December 10, 2018
    By khabarmp.com
  • मना॓रंजनसुर्खियां

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती से जल्द होगी पूछताछ

    June 15, 2020
    By anupamsavera.com

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमुख्य समाचारसुर्खियां

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा हमने सभी का साथ दिया इसलिए संकल्प लें जो हमारा साथ देता है उसका साथ दें

  • देश

    चुनावी मोड में कांग्रेस:राजस्थान समेत 3 राज्यों के प्रभारी बदले; BJP भी जल्द बदल सकती है दिल्ली समेत आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष

  • विदेश

    माँ का विश्वास आज सच हो गया — अमरीका की उपाध्यक्ष कमला हरीश

  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मन्त्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मन्त्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी के नेतृत्व में पचमढ़ी वासियों ने मंत्रालय में भेंट की।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी के नेतृत्व में पचमढ़ी वासियों ने मंत्रालय में भेंट की।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंत्रालय में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण विभाग की समीक्षा की।



  • जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिए 47 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की योजना की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 मई को बेंगलुरु में इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश रोड शो में निवेशकों से होंगे रूबरू
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंत्रालय में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण विभाग की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी के नेतृत्व में पचमढ़ी वासियों ने मंत्रालय में भेंट की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मन्त्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई।