khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›सोमवार से शुरू हो रहा 16वीं विधानसभा का पहला सत्र, विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

सोमवार से शुरू हो रहा 16वीं विधानसभा का पहला सत्र, विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

By khabarmp.com
December 18, 2023
34
0
Share:

18 दिसंबर से मध्य प्रदेश में 16वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो जाएगी। यह चार दिवसीय सत्र नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने तथा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद उम्मीदवार चुनने के लिए रखा गया है।

मध्य प्रदेश में 18 दिसंबर से 16वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने वाला है। चार दिनों तक चलने वाले इस सत्र में प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने वाले हैं। सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाने वाला है और उन्हें भी प्रोटेम स्पीकर द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा द्वारा नरेंद्र सिंह तोमर का नाम तय किए जाने की बात सामने आ रही है।

कितने विधायक होंगे शामिल

विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए अब तक 210 विधायकों ने पंजीयन करवाया है। विधानसभा प्रमुख सचिव के मुताबिक अन्य नवनिर्वाचित विधायक अपना पंजीयन विधानसभा सचिवालय के स्वागत कक्ष में मौजूद अधिकारियों के पास पहुंचकर करवा सकेंगे।

विधानसभा सत्र की रूपरेखा

विधानसभा सत्र के पहले दो दिन विधायकों को शपथ दिलवाई जाएगी। इसके बाद बुधवार को अध्यक्ष का निर्वाचन किया जाएगा। विधानसभा में कुल 163 सदस्य भाजपा के ही हैं इसलिए निर्वाचन निर्विरोध होने वाला है। भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र सिंह तोमर का नाम तय किया गया है। तोमर को यह जिम्मेदारी दिए जाने के बाद पहली बार ग्वालियर-चंबल अंचल से कोई व्यक्ति विधानसभा अध्यक्ष के पद पर काबिज होगा। अभी तक ये जिम्मेदारी विंध्य और महाकौशल से संबंधित नेता ही निभाते आए हैं।

MP Assembly

कैसे रहेंगे सुरक्षा इंतजाम

दिल्ली लोकसभा के दौरान जो घुसपैठ की घटना हुई है उसने सभी को चिंता में डाल दिया है। यही कारण है कि मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। लगभग 1000 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। जो भी विधायक शामिल होने वाले हैं वह सिर्फ एक ही गेस्ट पास जारी कर सकते हैं। विधानसभा परिसर में प्रवेश से पहले और दीर्घा में जाने से पहले भी जांच की जाएगी।

विधायक एक ही गेस्ट पास जारी कर सकेंगे जिस वजह से उनके परिजन या फिर खास लोग उनके साथ नहीं आ सकते हैं। इसी के चलते विधायकों के शपथ ग्रहण को लेकर अलग व्यवस्था की गई है। जो लोग शपथ ग्रहण देखना चाहते हैं वह मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं।

किसे मिलेगा उपाध्यक्ष पद

अध्यक्ष पद के लिए तोमर का नाम तय कर लिया गया है लेकिन उपाध्यक्ष पद को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। 15वीं विधानसभा के दौरान कांग्रेस के एनपी प्रजापति को अध्यक्ष पद दिया गया था। वाद विवाद के चलते कांग्रेस ने उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को ना सौंपते हुए अपनी ही पार्टी के विधायक को दिया था। सत्ता परिवर्तन के बाद विपक्ष को उपाध्यक्ष पद देने की इस परंपरा का पालन भाजपा ने भी नहीं किया था। अब ऐसे में 16वीं विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपाध्यक्ष पद किसे दिया जाता है इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

भार्गव ने लिया जायजा

मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव हैं और उन्होंने 18दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए की गई व्यवस्थाओं का खुद जायजा लिया। सुरक्षा में तैनात किए जाने वाले अधिकारियों तथा जवानों की जानकारी लेने के साथ उन्होंने अपने हाथों से माइक भी चेक किया। विधानसभा परिसर को कड़े सुरक्षा पहरे से घेर दिया गया है।

Previous Article

एथर एनर्जी में 3% एडिशनल हिस्सेदारी खरीदेगी ...

Next Article

‘भारत को कुपोषण जैसे मुद्दों का करना ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हमें कांग्रेस की सरकार गिराने की जरूरत नहीं कांग्रेसी की काफी हैं

    July 1, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    शिवराज की चेतावनी- एमपी में कांग्रेस ने शुरू की गंदी राजनीति, भुगतना होगा अंजाम

    July 27, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    खुशखबरी: मुख्यमंत्री ने किया एक लाख नई नौकरियों का ऐलान

    April 17, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    कांग्रेस के पूर्व विधायक बालमुकुंद सहित छह को सात वर्ष का कारावास

    June 25, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    वंदे मातरम विवाद पर कमलनाथ बोले, बीजेपी राष्ट्रवाद की सीख न दे

    January 4, 2019
    By khabarmp.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जामुन, चंपा और बरगद के पौधे

    July 15, 2023
    By khabarmp.com

  • देश

    शिक्षा मंत्री ने जेईई एडवांस परीक्षा की तारीख की घोषणा की ।—– इंटरमीडिएट में 75% अंकों की आवश्यकता को हटाया

  • मना॓रंजन

    Raid Box Office Collection Day 1: अजय देवगन ने किया कमाल, पहले ही दिन जबरदस्त कमाई

  • व्यवसाय

    Sensex के 60000 पार जाने में आम निवेशकों का है बड़ा रोल, एक्‍सपर्ट्स का है ऐसा मानना

  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में रीवा एवं शहडोल संभाग में एमपीआरडीसी के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने दमोह जिले के बांदकपुर में श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में महादेव की पूजा की।
  • नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने भोपाल में नेशनल सस्टेनेबल इनोवेशन कॉन्क्लेव को संबोधित किया।
  • ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने चौथे नेशनल सस्टेनेबल एनर्जी एनोवेशन कान्क्लेव में लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
  • ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने चौथे नेशनल सस्टेनेबल एनर्जी एनोवेशन कान्क्लेव को संबोधित किया।



  • अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, नागरिक सेवाओं को करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • 13 शासकीय विभागों के शासकीय सेवकों के अवकाश प्रतिबंधित
  • मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है आगे : कृषि मंत्री श्री कंषाना
  • ग्रीन एनर्जी पर ध्यान दें अन्यथा बच्चों को बैग की जगह ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
  • लंबित बिजली बिलों की वसूली की कार्य-योजना बनायें