थाई PM ने किया थाईलैंड गुफा अभियान में शामिल लोगों का शुक्रिया

थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुथ चान ओछा ने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है , जो दो हफ्ते से भी ज्यादा समय से पानी से लबालब भरी गुफा में फंसे 12 बच्चों और एक कोच को बचाने के अभियान में शामिल थे। प्रयुथ ने टेलीविजन के माध्यम से आज राष्ट्र को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों , थाईलैंड और विदेश के लोगों से मिली सहायता तथा नैतिक समर्थन ने इस अभियान को सफल बनाया।
उन्होंने इस अभियान के दौरान जान गंवाने वाले पूर्व नेवी सील अधिकारी समन कुनान का भी जिक्र किया। प्रयुथ ने कहा कि उनका सम्मान , उनका बलिदान और उनकी विरासत हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। सॉकर टीम के खिलाड़ी 23 जून को गुफा में फंस गए थे।