करीना की गोद में रो पड़े तैमूर अली खान, देखिए तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड तैमूर अली खान को आपने हमेशा हंसते हुए देखा होगा लेकिन इस बात स्पॉट हुए तैमूर अली खान रोते हुए नजर आए। उनकी कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं जिसमें वो मां करीना की गोद में बैठे रो रहे हैं।
दरअसल हुआ ये है कि तैमूर अली खान अपनी मम्मी करीना के साथ उनकी सबसे अच्छी दोस्त अमृता अरोड़ा के घर पहुंचे। घर के अंदर जाते वक्त तो खुश नजर आ रहे थे, लेकिन जैसे ही बाहर निकले जोर जोर से रोने लगे। कैमरे देखते ही उनका रोना और तेज हो गया।
करीना बार बार उन्हें चुप करा रही थीं लेकिन तैमूर चुप होने का नाम ही नहीं ले रहे थे। खैर जैसे ही मम्मी ने एक डब्बा दिया, उनका रोना कम हुआ और फिर वो धीरे धीरे शांत हो गए।
वो आमतौर पर कैमरे के सामने आते ही अपने सुपर क्यूट अंदाज़ में आ ही जाते हैं। वैसे एयरपोर्ट पर एक बार उनकी रोती हुई तस्वीरें तैमूर को चाहने वालों को पसंद नहीं आई थीं। तैमूर पिछले दिनों राजस्थान की सैर पर थे। मम्मी-पापा के साथ। वहां भी जमकर मस्ती की थी। हाल ही में सोहा और कुणाल जब अपनी बेटी इनाया के साथ आये तब भी तैमूर ख़ूब ख़ुश दिखे। सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें तो अक्सर आती रहती हैं, जिसमें कभी उनका क्यूटनेस दिखता है तो कभी उनकी चोटी आकर्षण का केंद्र बन जाती है।