सुजैन खान ने दी ऋतिक रोशन को जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- ‘तुम एक अच्छे पिता हो’
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन सोमवार को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की मुबारकबाद दीं हैं और उन्हें एक अच्छा पिता बताया है। सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ऋतिक रोशन द्वारा अपने दोनों बेटे के साथ बीताएं खुशनुमा पलों की तस्वीरों को दिखाया गया है। वीडियो में ऋतिक अपने दोनों बेटे के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।
ऋतिक को बताया कमाल के पिता
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर सुजैन ने कैप्शन लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे ऋतिक…तुम एक कमाल के पिता है। रे एन रिज बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें आपके जैसा पिता मिला।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘भगवान आपकी सभी सपने और इच्छाओं को आज ही पूरा कर दें और हमेश खुश रहो।’
सुजैन की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही बॉलीवुड वीडियो पर कमेंट कर अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब भी अच्छे दोस्त है सुजैन और ऋतिक सुजैन और ऋतिक अब भले ही पति-पत्नी न हों, लेकिन इन दोनों को हमेशा साथ देखा जाता है।
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में एक निजी समारोह के दौरान शादी की थी। सुजैन ने साल 2006 में बेटे हरेन को जन्म दिया था और साल 2008 में दूसरे बेटे हिरदान को जन्म दिया था। लेकिन दोनों ने शादी के 14 साल बाद निजी कारणों के चलते अलग होने का फैसल किया और साल 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि अब दोनों को अपने बच्चों के साथ फैमिली, न्यू पार्टियों और विशेष समारोहों में साथ देखा जाता है।