इंडोनेशिया भूकंप में सात की मौत
पसमान (इंडोनेशिया), 26 फरवरी:— शुक्रवार को इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में एक भीषण भूकंप आया। भूकंप में सैकड़ों घर तबाह हो गए। मलबे में दबकर सात लोगों की मौत हो गई। उनमें से दो बच्चे थे। 85 लोग घायल हो गए। 5,000 से अधिक लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित क्षेत्रों में चले गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई। भूकंप ने मलेशिया और सिंगापुर को भी हिला दिया। भूकंप का केंद्र पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के बुकिटिंगी शहर के नीचे बताया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप पृथ्वी की सतह से 12 किलोमीटर नीचे आया।
वेंकट, ekhabar रिपोर्टर,