khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›संत रविदास की परिकल्पना के अनुरूप देश और प्रदेश में राज: मुख्यमंत्री श्री चौहान

संत रविदास की परिकल्पना के अनुरूप देश और प्रदेश में राज: मुख्यमंत्री श्री चौहान

By khabarmp.com
July 27, 2023
66
0
Share:

संत रविदास जी भारतीय संत परंपरा के शिरोमणि थे
संत रविदास स्मारक समाज को शांति, सद्भाव और समरसता का संदेश देगा
12 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री मोदी सागर में करेंगे स्मारक का शिलान्यास
समरसता यात्रा 46 जिलों और 53 हजार गाँवों से निकलेगी
गाँव-गाँव की मिट्टी और 315 नदियों का जल लाया जाएगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैढ़न, सिंगरौली से किया समरसता यात्रा का शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संत शिरोमणि रविदास जी ने ऐसे राज की परिकल्पना की थी जहाँ हर व्यक्ति को भरपेट भोजन मिले और सभी का कल्याण हो। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत में ऐसी ही शासन व्यवस्था स्थापित की है, जिसमें हर व्यक्ति के लिए भरपेट भोजन, रहने के लिए मूलभूत सुविधाओं से युक्त पक्का आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य की व्यवस्था की गई है। हर व्यक्ति का कल्याण किया जा रहा है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास उनका मूल मंत्र है। मुख्यमंत्री श्री चौहान बैढ़न, सिंगरौली से संत रविदास समरसता यात्रा का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने संत रविदास का पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं संत श्री भैयालाल भगत, श्री रमाशंकर दास, श्री कन्हैया लाल और सेवादार श्री रमाकांत दास, श्री रामसजीवन दास और प्रेमदास जी का अंग वस्त्र, शॉल तथा श्रीफल से सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने जल कलश और मृदा पात्र का भी पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संत रविदास जी भारतीय संत परंपरा के शिरोमणि थे जिन्होंने सामाजिक सद्भाव, समरसता और समानता का मंत्र दिया। उन्होंने जात-पात, छुआछूत और कुप्रथाओं का कड़ा विरोध किया। वे परोपकारी, दयालु और मृदुभाषी थे। वे चर्म शिल्पी थे और जो कमाते थे दीन-दुखियों में बाँट देते थे, इस कारण पिता ने उन्हें घर से निकाल दिया था, परंतु उनका जन्म भक्ति और परोपकार के लिए था। वे समरसता के अग्रदूत थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों की रक्षा की।

मैंने संत रविदास जी की जयंती पर 8 फरवरी को सागर में घोषणा की थी कि वहाँ 102 करोड़ रुपए की लागत से संत रविदास जी का भव्य मंदिर और स्मारक बनाया जाएगा, जो समाज को शांति, सद्भाव और समरसता का संदेश देगा। समाज में संत रविदास के संदेश और जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में समरसता यात्राएँ निकाली जा रही हैं, जो 12 अगस्त को सागर पहुँचेंगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संत रविदास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित रथ प्रदेश के 46 जिलों और 53 हजार गाँवों से होकर निकलेंगे, जिनमें हर गाँव की मिट्टी और 315 नदियों का जल शिलान्यास स्थल पर ले जाया जाएगा। रथ में स्वामी रविदास की पादुका, चित्र और कलश होंगे, जिनका जगह-जगह पूजन किया जाएगा। रथ पर सामाजिक समरसता के संदेश उल्लेखित है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 12 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सागर में संत रविदास के स्मारक का शिलान्यास करेंगे। यह भव्य स्मारक नागर शैली में बनाया जाएगा जिसमें संत रविदास के दोहे और शिक्षाएँ उकेरी जाएंगी। स्मारक में चार गैलरी होंगी। प्रथम गैलरी में संत रविदास का जीवन, दूसरी में इंटरप्रिटेशन सेंटर, तीसरी में उनका दर्शन और रविदासिया पंथ की शिक्षाएँ और चौथी गैलरी में उनका काव्य और साहित्य लाइब्रेरी और संगत हॉल होगा। स्मारक के पास ही जलकुंड, भक्त-निवास और भोजन-शाला बनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संत रविदास कहते थे “ऐसा चाहूँ राज में, जहाँ मिले सबन को अन्न, छोटे-बड़े सब सम बसें रविदास रहे प्रसन्न।” उनकी इस शिक्षा का हमारी सरकारें अक्षरश: पालन कर रही हैं। सरकार गरीबों को नि:शुल्क अन्न दे रही है, सबके लिए पक्के आवास और इलाज की व्यवस्था की गई है। मजदूरी करने आने वालों के लिए 5 रूपये में भरपेट भोजन की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि फेरी वालों और छोटे-मोटे काम करने वालों को किसी को बैठकी देने की जरूरत नहीं है, वे निर्भय होकर अपना कार्य करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संत रविदास की शिक्षा के अनुरूप प्रदेश में सब की खुशहाली के लिए कार्य हो रहे हैं। बहनों को सशक्त बनाया जा रहा है। लाड़ली बहना योजना बहनों के आत्म-सम्मान की योजना है। इसकी राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रूपये प्रतिमाह तक किया जाएगा। प्रदेश में सबके लिए शिक्षा की व्यवस्था की गई है। बच्चों को शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए हर संभव सहायता दी जा रही है। प्रशिक्षण के साथ रोजगार के लिए सीखो-कमाओ योजना शुरू की गई है। प्रदेश में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है और 50 हजार पदों पर और भर्ती होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी सरकार अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पहली सरकारों में अनुसूचित जाति के लिए बजट प्रावधान 286 करोड़ होता था, जबकि हमारी सरकार में यह 26000 करोड़ हो गया है। अजा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, आश्रम शाला, स्कॉलरशिप और अन्य सुविधाएँ दी जा रही हैं। रोजगार के लिए संत रविदास स्वरोजगार योजना में एक लाख से 50 लाख तक का ऋण सरकार अपनी गारंटी पर दिलवा रही है। भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण और सावित्रीबाई फुले स्व-सहायता योजना संचालित हैं। भोपाल में संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क बनाया जा रहा है जहाँ 6000 बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

काशी से आये संत श्री भैयालाल भगत सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी के स्मारक में उनकी जन्म-स्थली का पवित्र जल का उपयोग होना हमारे लिये सौभाग्य का विषय है। उन्होंने गुरू रविदास जी की समरसता एवं समाज कल्याण के संदेशों का उल्लेख किया। सांसद श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि आज का दिन एतिहासिक दिन है, जिसमें संत रविदास की जन्म-स्थली काशी से आये संतों का सम्मान करने का मौका मिला है। आज का दिन जनहित, विजय और जनभावना के सम्मान का दिन है। यह हमारा सौभाग्य है कि यहाँ से एकत्र मिट्टी एवं जल का उपयोग सागर जिले में बनने वाले संत रविदास जी के स्मारक के निर्माण में होगा। सांसद श्रीमती पाठक ने क्षेत्र के विकास के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया। यात्रा प्रभारी श्री कैलाश जाटव ने कहा कि यह यात्रा 5 जिलों से प्रारंभ होकर हजारों गाँव से होते हुए पूरे प्रदेश की नदियों का जल एवं मिट्टी को लेकर सागर पहुँचेंगी, जिसका उपयोग संत रविदास जी के स्मारक में होगा।

कार्यक्रम में वन मंत्री श्री विजय शाह, विधायक श्री अमर सिंह, सिंगरौली विधायक श्री राम लल्लू बैस, विधायक चितरंगी श्री अमर सिंह, श्री कांतदेव सिंह, श्री रणवीर सिंह रावत, श्री रामसुमिरन गुप्ता सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Previous Article

भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज:विंडीज को लगातार 13वीं ...

Next Article

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना 2023

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की आशा के बुलंद हौसले की तारीफ

    August 17, 2023
    By khabarmp.com
  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    प्रज्ञा ठाकुर ने बुर्के पर प्रतिबंध के लिए समर्थन मांगा, कहा- एयरपोर्ट पर जांच होती है तो धर्म आड़े नहीं ...

    May 1, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    मौन धारण कर साध्वी प्रज्ञा ने भरा नामांकन… अड़चनों को देखते हुए BJP ने तैयार किया प्लान B

    April 22, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    हर बूथ पर कांग्रेस को हराकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने में जुट जाएं

    July 4, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    पुलिस हिरासत में पिटाई से आदिवासी युवक की मौत

    April 8, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    Madhya Pradesh : अब कम्प्यूटर बाबा ने मांगा न्यास के लिए बजट

    June 29, 2019
    By anupamsavera.com

  • खेल

    ऑरेंज कैप का दावेदार IPL 2020 से बाहर हो चुका यह खिलाड़ी , पर्पल कैप के लिए रबाडा और बुमराह में टक्कर

  • मुख्य समाचारविदेश

    सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 41 मजदूर, वतन वापसी की लगा रहे गुहार

  • देश

    विपक्षी नेता गायों के बारे में बात करना हमारे लिए पाप के रूप में देखते हैं, – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ - 2028 के कार्यों की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ - 2028 के कार्यों की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ - 2028 के कार्यों की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर उज्जैन के अशोक बुद्ध विहार में भगवान् गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समारोह को संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर उज्जैन के अशोक बुद्ध विहार में भगवान् गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समारोह को संबोधित किया।



  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया आतंकवाद के विरूद्ध भारत की नीति का उद्घोष : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर उज्जैन के अशोक बुद्ध विहार में भगवान् गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समारोह को संबोधित किया।
  • उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्माणाधीन पीडब्ल्यूडी भवन का किया निरीक्षण
  • राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र की कॉलोनियों का भ्रमण कर सुनीं रहवासियों की समस्याएं
  • बेतवा नदी के संरक्षण और शुद्धिकरण के लिए आईआईटी के विशेषज्ञ बना रहे डीपीआर