रणवीर सिंह ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ किया डांस
नई दिल्ली। बॉलीवुड के एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह अपने अलग अंदाज के चलते काफी चर्चा में रहते हैं। वो जहां भी जाते हैं अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं।
हाल ही में रणवीर सिंह ने दुबई में आयोजित दुबई एक्सपो 2020 में भाग लेने पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से हुई। मुलाकात के बाद दोनों स्टेज पर बाजीराव मस्तानी के सॉन्ग मल्हारी पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। इस डांस वीडियो को अनुराग ठाकुर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
बता दें, अनुराग ठाकुर इंडिया पवेलियन में द ग्लोवल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बता करने पहुंच थे और तभी रणवीर सिंह उनसे वहां बातचीत करने पहंचे गए। इसके बाद अभिनेता ने उन्हें हाथ पकड़कर डांस करने के लिए डांस करने के लिए कहा।
वहीं, रणवीर सिंह ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक्सपो के तीसरे तीन अभिनेता अपनी पत्नी दीपिका पादुकोंण को मिला एक अवॉर्ड लेने पहुंचे थे।
लाखों लोग देख चुके हैं इंडिया का पवेलियन
न्यूज एजेंसी एएनआई से एक्सपो में भारत के प्रतिनिधित्व के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, दुबई एक्सोप में इंडिया पवेलियन को देखने के लिए काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। दुनिया और सिनेमा जगत के लोग इंडियन प्रदर्शनियों को देखने के लिए उत्साहित हैं। इंडिया पवेलियन में अब तक करीब 17 लाख लोग आ चुके हैं।
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में
बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता जल्द ही दिव्यांग टक्कर के निर्देशन में बनी फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक गुजराती के एक व्यक्ति के किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर सिंह सर्कस, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, अन्नियन का रीमेक में नजर आने वाले हैं।