khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजनमुख्य समाचार
Home›मना॓रंजन›Box Office पर रविवार को आया कमाई का सैलाब, रणबीर की संजू ने तोड़े इतने रिकॉर्ड्स

Box Office पर रविवार को आया कमाई का सैलाब, रणबीर की संजू ने तोड़े इतने रिकॉर्ड्स

By khabarmp.com
July 2, 2018
109
0
Share:

मुंबई। संजय दत्त के जीवन पर बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफ़िस पर पहले वीकेंड में वो करिश्मा कर दिखाया है, जो अब तब भारतीय सिनेमा में बहुत कम ही हुआ है।

राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू ने कमाई का सैलाब लाते हुए पहले तीन दिन में 120 करोड़ छह लाख रूपये की कमाई कर ली है। फिल्म को रविवार को 46 करोड़ 71 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। रणबीर कपूर की इस फिल्म ने अब तक कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। फिल्म संजू ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन 34 करोड़ 75 लाख रूपये का बम्पर कलेक्शन किया है। और दूसरे दिन फिल्म को 38 करोड़ 60 लाख रूपये की प्राप्ति हुई। फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर है।

इतने रिकॉर्ड्स बने हैं –

रणबीर कपूर की संजू ने एक नया इतिहास गढ़ा है। ये फिल्म, हिंदी भाषा की पहली ऐसी फिल्म है जिसने एक दिन में सबसे अधिक कमाई की है। इससे पहले तक ये रिकॉर्ड बाहुबली- 2 ( हिंदी) के नाम रहा है, जिसने तीसरे दिन(रविवार) 46 करोड़ 50 लाख रूपये की कमाई की थी।

संजू साल 2018 की पहले वीकेंड में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

संजू 120.06 करोड़ रूपये

पद्मावत 114 करोड़ रूपये (पांच दिन के वीकेंड और पेड प्रीव्यू के साथ)

रेस 3 106.47 करोड़ रूपये

बाग़ी 2 73.10 करोड़ रूपये

रेड 41.01 करोड़ रूपये

संजू बना 100 करोड़ क्लब का बाहुबली

आमिर खान की गजनी ने भारतीय सिनेमा में 100 करोड़ का क्लब शुरू किया था और तब से अब तक 66 फिल्में हैं जो घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ से अधिक कमाई कर चुकी हैं । बिना त्यौहार पर रिलीज़ होने वाली 10 फिल्मों की फर्स्ट वीकेंड की लिस्ट में रणबीर कपूर की संजू को दूसरा स्थान मिला है। बाहुबली 2 इस मुकाबले में पहले स्थान पर रही, जिसने पहले वीकेंड में 128 करोड़ रूपये कमाये थे। सलमान खान की टाइगर जिंदा है 114 करोड़ 93 लाख रूपये के साथ तीसरे स्थान पर है।

संजू से रणबीर कपूर ने भी अपने नाम एक रिकॉर्ड बना लिया है। संजू उनके जीवन में पहले वीकेंड में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। संजू के बाद जो फिल्में हैं, वो हैं –

ये जवानी है दीवानी- 62.11 करोड़ रूपये

बेशरम – Rs. 47.69 करोड़ रूपये

तमाशा- Rs. 38.23 करोड़ रूपये

ऐ दिल है मुश्किल – Rs. 35.6 करोड़ रूपये

बर्फ़ी – Rs. 34.60 करोड़ रूपये

संजू की अब तक की कमाई राजकुमार हिरानी के लिए भी सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड है। उनकी पीके ने पहले वीकेंड में 95 करोड़ 41 लाख रूपये और 3 इडियट्स ने 40 करोड़ 65 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।

संजू ने आल टाइम ओपनिंग वीकेंड की लिस्ट में भी चौथा स्थान हासिल किया है। इस क्लब के मेंबर हैं –

सुल्तान 180.36 करोड़ रूपये

प्रेम रतन धन पायो – 129.77 करोड़ रूपये

बाहुबली- द कन्क्लूजन-. 128 करोड़ रूपये

संजू Rs. 120.06 करोड़ रूपये

टाइगर ज़िंदा है – 114.93 करोड़ रूपये

29 जून को रिलीज़ हुई करीब दो घंटे 40 मिनट की इस फिल्म में संजय दत्त के जीवन के हर अच्छे- बुरे दौर को दिखाया गया है । आमतौर पर आजकल बड़ी फिल्में किसी त्यौहार के मौके पर रिलीज़ होती हैं ताकि लोगों को छुट्टी में सिनेमाघर तक आने में दिक्कत न हो और कमाई दोगुनी-चौगुनी हो। लेकिन संजू नॉन-हॉलीडे फिल्म संजू की कहानी संजय दत्त के पुणे के येरवडा जेल की कैद से बाहर निकलने से लेकर, ड्रग्स लेने, ए के 56 राइफल रखने और उन तीन या साढ़े तीन सौ गर्लफ्रेंड तक की है। फिल्म में पिता सुनील दत्त से रिश्ते और माँ नर्गिस का प्यार भी है। फिल्म संजू को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया था ।

संजू करीब 40 करोड़ रूपये में बनी है l भारत में 4000 और करीब 65 देशों में 1300 स्क्रीन्स में रिलीज़ की गई है। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी फिल्मस के साथ फॉक्स स्टार स्टूडियो की इस पेशकश को लेकर बहुत बड़ा बज़ रहा है और माना जा रहा था कि संजू को पहले दिन 35 करोड़ तक जा सकती है, जो लगभग सही साबित हुआ है l

संजय दत्त का पूरा जीवन परदे पर उतरने के लिए राजकुमार हिरानी को कई कलाकारों के जरुरत थी। पिता सुनील दत्त के रूप में उन्होंने परेश रावल को चुना तो माँ नर्गिस के लिए मनीषा कोइराला को। अभी की बीवी मान्यता दीया मिर्ज़ा को बनाया और दोस्त विक्की कौशल को। गर्लफ्रेंड सोनम कपूर और बायोग्राफर अनुष्का शर्मा जैसे बड़े नाम हैं। करिश्मा तन्ना संभवतः माधुरी दीक्षित, जिम सर्भ सलमान खान और सयाजी शिंदे डॉन बने हैं। अदिति गौतम प्रिय दत्त और अश्नूर कौर नम्रता दत्त हैं।

Previous Article

जाेंग के बचाव में उतरे ट्रंप, बोले- ...

Next Article

इस भारतीय खिलाड़ी ने एक पारी में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजनमुख्य समाचार

    रणवीर ने बनाई है ऐसी बॉडी, जिम के बाहर ही कराने लगे फोटोशूट

    July 13, 2018
    By khabarmp.com
  • मुख्य समाचारविदेश

    भारतीय प्रोफेसर को मिली चीन के शीर्ष बिजनेस इंस्टीट्यूट की कमान

    July 6, 2018
    By khabarmp.com
  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    जेटली ने महंगाई व घाटे पर कांग्रेस को दिया जवाब

    August 20, 2018
    By khabarmp.com
  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    कमलनाथ का केंद्र काे पत्र- गुजरात ताेड़ रहा शेड्यूल, तत्काल बैठक बुलाएं

    September 6, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजनमुख्य समाचार

    बॉडी शेमिंग पर फरदीन खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये पढ़कर हंसी आती है

    April 18, 2019
    By anupamsavera.com
  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    SBI के बाद अब IDBI बैंक और OBC का लोन हुआ सस्ता, जानिए क्या है नई दरें

    August 9, 2019
    By anupamsavera.com

  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    शेयर मार्केट की उछाल पर सेबी का हाई अलर्ट, उठाए सुरक्षा के कदम

  • देश

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए कोरोना पॉजिटिव

  • मध्यप्रदेश

    सीएम शिवराज ने परिवार समेत गृह ग्राम जैत में किया मतदान

Video Player
http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4

Media error: Format(s) not supported or source(s) not found

Download File: http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4?_=1
00:00
00:00
00:00
Use Up/Down Arrow keys to increase or decrease volume.
  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में रीवा एवं शहडोल संभाग में एमपीआरडीसी के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रवीन्द्र भवन में आयोजित जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव में प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रवीन्द्र भवन में आयोजित जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव में प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव में जनजातीय बंधुओ ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।



  • नागरिक सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी श्री गोखले की जयंती पर किया नमन 
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर किया पुण्य स्मरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रवीन्द्र भवन में आयोजित जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव में प्रदर्शनी का अवलोकन किया।