khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मुख्य समाचारविदेश
Home›मुख्य समाचार›व्लादिमीर पुतिन की बड़ी जीत, चौथी बार बनेंगे रूस के राष्ट्रपति

व्लादिमीर पुतिन की बड़ी जीत, चौथी बार बनेंगे रूस के राष्ट्रपति

By anupamsavera.com
March 19, 2018
80
0
Share:

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को हुए चुनावों में एक बार फिर बड़ी जीत हासिल कर ली है। रूस के चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि बीते 18 सालों से राजनीति में अपना दबदबा रखने वाले पुतिन को 75.9 प्रतिशत वोट मिले हैं। जीत के बाद पुतिन ने अपने प्रशंसकों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस जीत का भरोसा था क्योंकि उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी विश्वास मत हासिल कर लिया था। उन्हें साल 2012 से भी ज्यादा वोट इस चुनाव में मिले हैं। रूस की जनता ने पुतिन को ही अगले 6 सालों के लिए राष्ट्रपति चुना है। अब वह 2024 तक इस पद पर रहेंगे।

बता दें कि शुरू से ही यह चुनाव एकतरफा ही माना जा रहा था क्योंकि कोई भी कद्दावर नेता पुतिन के खिलाफ नहीं लड़ रहा। पुतिन के खिलाफ 7 उम्मीदवार हैं। लेकिन उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी अलेक्सेई नवलनी को कानूनी कारणों को लेकर रोक दिया गया है। इस तरह चुनाव नतीजों को लेकर थोड़ा भी संदेह नहीं है।

पुतिन का कोई विकल्प नहीं

बड़ी संख्या में मतदाता 65 वर्षीय पुतिन को दुश्मन दुनिया के खिलाफ रूस के हितों के लिए खड़ा होने वाला मानते हैं। पूर्व रूसी जासूस को जहर देने के मामले में ब्रिटेन का आरोप उनके कद को नुकसान नहीं पहुंचा सका है। क्रीमिया के सिमफेरोपोल शहर के 79 वर्षीय मतदाता अलेक्जेंडर किरयुखिन के मुताबिक, पुतिन ने हमारी जान बचाई है। रूस में उनका स्थान कोई नहीं ले सकता। 2014 में रूस ने यूक्रेन से इस क्षेत्र को अपने कब्जे में लिया था। पश्चिमी देशों ने इसकी आलोचना की लेकिन अधिकतर रूसियों ने पुतिन की प्रशंसा की। अधिकतर मतदाताओं का मानना है कि रूस में पुतिन का कोई विकल्प नहीं है।

विपक्ष ने लगाया आरोप

इस बीच पुतिन के विरोधियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने अधिक मतदान कराने के लिए दबाव डाला। सरकारी कर्मचारियों से कहा गया कि अपने बॉस को रिपोर्ट करें कि उन्होंने मतदान किया। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मतदान पेटी के सामने मोबाइल से फोटो खींचते देखा गया। पूछने पर उन्होंने बताया कि बॉस के लिए फोटोग्राफिक रिपोर्ट है। विरोधी नेता येवजेनी रोइजमैन ने कहा कि देश के पूरे मतदान केंद्रों पर झुंड लगा दिया। यह अपमानजनक है, हम भेड़ नहीं हैं। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर स्टॉल लगाए गए जहां कम कीमत पर सामान बेचे गए। गौरतलब है कि कुछ पर्यवेक्षकों के मुताबिक, मतदान कम होने से पुतिन के लिए मुश्किल होता।

19 साल पहले राष्ट्रपति बने थे पुतिन

व्लादिमीर पुतिन 19 साल पहले रूस के कार्यकारी राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने पहली बार 2000 में चुनाव लड़ा और 53 फीसदी वोट के साथ विजयी रहे थे। 2004 में वह 71.2 फीसदी वोट लेकर फिर राष्ट्रपति बने थे। जबकि 2012 में उन्होंने 63.3 फीसदी वोट पाकर एक बार फिर जीत दर्ज की। अब इस बार जीतने पर वह 2024 तक राष्ट्रपति बने रहेंगे। वह जोसेफ स्टालिन के बाद रूस में सबसे अधिक समय तक सत्ता संभालने वाले दूसरे व्यक्ति बन जाएंगे। रूस में पहले राष्ट्रपति का कार्यकाल चार साल का होता था, लेकिन 2012 में इसे बदलकर छह साल का कर दिया गया। उल्लेखनीय रूस में कोई भी लगातार दो बार राष्ट्रपति नहीं बन सकता है। पुतिन भी तीन बार देश के राष्ट्रपति रहे हैं। लेकिन उन्होंने 2008 का चुनाव नहीं लड़ा था। एक चुनाव छोड़ने के बाद वह फिर राष्ट्रपति बने।

इस तरह होता है राष्ट्रपति चुनाव

रूस में प्रत्यक्ष मतदान के जरिए राष्ट्रपति का चुनाव होता है। मतदान दो चरणों में होता है। पहले चरण में किसी उम्मीदवार को बहुमत हासिल नहीं होने पर दूसरे चरण का मतदान होता है। दूसरे चरण के मतदान में पहले चरण के दो शीषर्ष उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं। पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण की आवश्यकता हुई तो अगले महीने चुनाव करवाया जा सकता है। इस तरह काम करती है सरकार रूस में राष्ट्रपति के पास वास्तविक शक्तियां होती हैं। वह देश का सबसे ताकतवर व्यक्ति होता है। इसके बाद दूसरे स्थान पर प्रधानमंत्री और तीसरे स्थान पर फेडरल काउंसिल (ऊपरी सदन) के अध्यक्ष होते हैं। रूस में भारत की तरह ही संसद की कार्यवाही होती है। वहां फेडरल असेंबली होती है। साथ ही दो सदन फेडरल काउंसिल और स्टेट ड्यूमा होता है।

Previous Article

भाजपा सरकार ने की सदैव किसानो की ...

Next Article

यदि ईरान ने परमाणु बम बनाया तो ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजनमुख्य समाचार

    चित्रांगदा ने …गैंगस्टर में दिखाई पाकीज़ा की झलक

    June 30, 2018
    By khabarmp.com
  • देशमुख्य समाचार

    शिवसेना का केंद्र सरकार पर तंज, कहा- अब प्याज सुंघाकर किसी को होश में लाना संभव नहीं

    December 10, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेलमुख्य समाचार

    रनवे से उतकर समुद्र के पास गिरा 162 यात्रियों से भरा प्लेन, वीडियो हुआ वायरल

    January 15, 2018
    By khabarmp.com
  • देशमुख्य समाचार

    बीजेपी सांसद नाना पटोले ने लोकसभा से दिया इस्‍तीफा

    December 8, 2017
    By hostctrl
  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    जनवरी से मार्च 2020 तक काफी ज्यादा रहेगी महंगाई, टेलीकॉम की दरें बढ़ाएंगी बोझ: RBI

    December 5, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    आखिर विपक्ष ने ऐसा क्‍या कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान हुए शर्मसार, जानें पूरा मामला

    June 15, 2021
    By anupamsavera.com

  • देशमुख्य समाचार

    प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली-एनसीआर के लिए खोलेंगे पिटारा, 32 हजार करोड़ की देंगे सौगात

  • मना॓रंजन

    प्रियंका ने एक्टर्स को लेकर दिया बयान:कहा- कुछ भी नहीं करते हैं, फिर भी मिलता है जरूरत से ज्यादा क्रेडिट

  • देश

    कोरोना वैक्सीन लेने के 45 दिनों तक शराब से बचना चाहिए —- राष्ट्रीय कोविद टास्क फोर्स के अध्यक्ष

Video Player
http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4

Media error: Format(s) not supported or source(s) not found

Download File: http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4?_=1
00:00
00:00
00:00
Use Up/Down Arrow keys to increase or decrease volume.
  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा के गोस्वामी तिलकायत चिरंजीवी 105 विशाल बावा साहब ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गरोठ के दुधाखेड़ी में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर में एमपीआईडीसी की मंदसौर-नीमच की औद्योगिक इकाइयों के भूमि-पूजन और लोकार्पण अवसर पर निवेशकों को सम्बोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर में एमपीआईडीसी की मंदसौर-नीमच की औद्योगिक इकाइयों के भूमि-पूजन और लोकार्पण अवसर पर निवेशकों को सम्बोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंदसौर में एमपीआईडीसी की मंदसौर नीमच की औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया।



  • उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 4 मई को ग्वालियर आयेंगे
  • एमपी ट्रांसको रतलाम में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • भारत केंद्रित शिक्षा के लिए, शिक्षा में भारतीय ज्ञान परम्परा के समृद्ध समावेश की आवश्यकता : उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार
  • स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों को समय सीमा में करें पूर्ण : राज्य मंत्री श्री पटेल
  • मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों की रोमांचक यात्रा अब किडजानिया में