आम लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना लोकसेवकों का कर्तव्य’, राष्ट्रपति मुर्मु ने तकनीक को लेकर कही ये बात

राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे समय में जब लोग सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें तुरंत पोस्ट कर सकते हैं तो उसके समाधान के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग करने की आवश्यकता कई गुना बढ़ गई है। ऊर्जावान और जागरूक लोकसेवकों के रूप में आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देना आपका कर्तव्य है। आपको ऐसे नवीन उपाय करने चाहिए जो नागरिकों और देश के लिए फायदेमंद हों।
उन्नत तकनीक का उपयोग करने की आवश्यकता कई गुना बढ़ गई है
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब लोग सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें तुरंत पोस्ट कर सकते हैं तो उसके समाधान के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग करने की आवश्यकता कई गुना बढ़ गई है। ऊर्जावान और जागरूक लोकसेवकों के रूप में आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देना आपका कर्तव्य है।
सुशासन नागरिक केंद्रित शासन का भी प्रतीक
उन्होंने कहा कि नई तकनीक के आने से इलेक्ट्रानिक गवर्नेंस, स्मार्ट गवर्नेंस, इफेक्टिव गवर्नेंस’ और अन्य शब्द तत्काल और कुशल सेवा देने के लिए उभरे हैं। सुशासन नागरिक केंद्रित शासन का भी प्रतीक है। इन दिनों सरकार की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के बारे में जनता की प्रतिक्रिया एक कुशल और जवाबदेह प्रशासन के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।