राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के दौरे पर , जयविलास पैलेस में सिंधिया परिवार के साथ होगा लंच, जानें- क्या है खास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार के दौरे पर आ रही है. राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर 11.35 बजे ग्वालियर आ रही है. ग्वालियर में आईआईआईएमटी कॉलेज में आएंगी, वह जय विलास महल भी जाएंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर जयविलास में भव्य तैयारियां की जा रही है. केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिाय की पत्नी प्रियदर्शनी राजे स्वयं तैयारियों में जुटी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर का भोजन जयविलास में सिंधिया परिवार के साथ ही करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सादा भोजन करती है इसलिए खास ख्याल रखा जा रहा है कि बगैर लहसुन अदरक के ही उनका भोजन बनाया जाए.
राष्ट्रपति मुर्मु ग्वालियर महल के संग्रहालय का दौरा करेंगी. सिंधिया परिवार के साथ दोपहर का भोजन भी करेंगी. भोजन के दौरान 100 विशेष मेहमान रहेंगे, इनमें दिल्ली से 45 मेहमान आ रहे हैं, शेष मेहमान मध्यप्रदेश से ही रहेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष खाने के लिए अनेक बावर्ची लगे हुए है. व्यंजन बनाने वालों को खास आदेश है कि किसी भी व्यंजन में अदरक, लहसन, प्याज, काला नमक और चाट मसाला नहीं डाला जाएगा. भोजन में महाराष्ट्र, ओडिशा और नेपाल के कई विशेष व्यंजन रहेंगे.
ग्वालियर में रहेंगी 5 घंटे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11.35 बजे ग्वालियर आएंगी. दोपहर 2.40 बजे गोले का मंदिर मुरैना लिंक रोडस्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान पहुंचेंगी. यहां वे 10 बच्चों को ट्रिपल आईटीएम के स्टूडेंट ज्ञान मूवमेंट के तहत पुस्तकें भेंट करेंगी. राष्ट्रपति मुर्मू शाम 4.40 बजे एयरफोर्स स्टेशन महाराजपुरा के लिए रवाना होंगी और शाम 5 बजे एयरफोर्स स्टेशन से विमान द्वारा जयपुर रवाना होंगी.
यह राष्ट्रपति भी आ चुके ग्वालियर
बता दें इससे पूर्व में सिंधिया परिवार द्वारा कई अनेक राष्ट्रपतियों का भी स्वागत किया है. इन राष्ट्रपतियों में डॉ राजेन्द्र प्रसाद, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ज्ञानी ज़ैल सिंह, शंकरदयाल शर्मा, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल के बाद अब वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्वालियर आ रही है.
टै्रफिक रूट में बदलाव
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी. भिंड से शहर में आने वाले वाहन भिंड रोड से नहीं आएंगे, उन्हें लक्ष्मणगढ़ से बेहटा होकर बड़ागांव और हुरावली के रास्ते शहर में प्रवेश दिया जाएगा.
शहर के अंदर से भिंड और मुरैना जाने वाले वाहनों को सिमको तिराहे से बिरलानगर पुल के रास्ते मोड़ा जाएगा. यह गाडिय़ां चार शहर का नाका, सागरताल चौराहा, जलालपुरा होकर जाएंगी.
बाड़े से मुरार जाने वाले के अचलेश्वरी, जीवाजी क्लब गेट, चेतकपुरी चौराहा, एजीपुल होकर वाहन जाएंगे. बाड़ा और इंदरगंज जाने वाला यातायात पड़ाव पुल होकर जाएगा.