चांद पर स्टेशन बनाने की तैयारी:क्या किसी एक देश का हो जाएगा चांद; भारत, रूस, अमेरिका जैसे देश खोज क्या रहे

भारत का चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6:04 बजे चांद पर उतरेगा। रूस ने 47 साल बाद एक बार फिर चांद की तरफ उड़ान भरी, लेकिन उसका स्पेसक्राफ्ट क्रैश हो गया। अमेरिका और चीन ने भी चांद पर अंतरिक्षयान उतारने के लिए एडवांस मिशन शुरू किए हैं। इस रेस में SpaceX जैसी कुछ प्राइवेट कंपनियां भी हैं।
आखिर चांद पर ऐसा क्या है कि जिसे खोजने में सभी बड़े देश लगे हैं? चांद पर पहुंचने की इस होड़ में कौन-कौन शामिल है और उसके पीछे असली मकसद क्या हैं?