khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेशमुख्य समाचार
Home›मध्यप्रदेश›प्रदेश में फेज-4 की तैयारी; ऑड और ईवन के फाॅर्मूले से बाजार खुल सकते हैं, धार्मिक स्थलों पर सख्ती से प्रतिबंध बना रहेगा

प्रदेश में फेज-4 की तैयारी; ऑड और ईवन के फाॅर्मूले से बाजार खुल सकते हैं, धार्मिक स्थलों पर सख्ती से प्रतिबंध बना रहेगा

By anupamsavera.com
May 15, 2020
43
0
Share:

भोपाल. मध्य प्रदेश में 18 मई से लॉकडाउन फेज-4 शुरू होगा। बताया जा रहा है कि यह 31 मई तक जारी रह सकता है। राज्य सरकार ने इसकी रणनीति तैयार कर ली है। इसे अंतिम रूप देकर आज रात तक केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास भेज दिया जाएगा। फेज-4 में बाजारों को ऑड और ईवन के फाॅर्मूले से खोला जा सकता है। धार्मिक स्थानों पर प्रतिबंध 31 मई तक लागू रहेगा। ऐसे में मुस्लिम समाज को ईद घर पर ही मनानी पड़ेगी। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलायन कर रहे मजदूरों से अपील की है कि जो जहां हैं, वहीं रुक जाएं। प्रदेश सरकार सभी को सुरक्षित घर तक पहुंचाएगी।

कंटेनमेंट जोन में सख्ती जारी रह सकती है
लॉडाउन फेज-4 में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर समेत सभी रेड जोन में सख्ती जारी रह सकती है। दो दिन की मशक्कत के बाद 32 जिलों की रिपोर्ट कलेक्टरों से और 20 जिलों की जानकारी 4 मंत्रियों से ली गई है। मुख्यमंत्री आज दोपहर 3:30 बजे इन सुझावों की समीक्षा कर अंतिम रूप देंगे। इसके बाद ये सुझाव केंद्र को जाएंगे।

भोपाल में 20 नए पॉजिटिव; 920 पर आंकड़ा पहुंचा, 356 एक्टिव मरीज
भोपाल में गुरुवार दोपहर 20 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। इनमें एक परिवार के 3 सदस्य भी शामिल हैं। राजधानी में 920 केस हो गए। इस समय 356 एक्टिव मरीज हैं, जो चिरायु, एम्स समेत अन्य कोरोना केयर सेंटर में भर्ती हैं। इधर, अच्छी खबर ये है कि शाम को चिरायु अस्पताल से 30 लोगों को डिस्चार्ज किया जाएगा। स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 529 पर पहुंच गई है। वहीं, 35 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने लॉकडाउन बढ़ाने की बात कही है, लेकिन कंटेनमेंट क्षेत्र के बाहर निर्माण की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। कुछ अन्य वस्तुओं की दुकानों को खोला जा सकता है। शहर को छह सेक्टर में बांटा गया है। इसमें कोलार, होशंगाबाद रोड, रातीबड़, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, बीएचईएल और बैरागढ़ में ढील मिलेगी। कंटेनमेंट वाले एरिया में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा।

शॉपिंग मॉल भी एक दिन छोड़कर एक दिन खोला जा सकता है।
कंटेनमेंट के बाहर निर्माण कार्य शुरू हों, ताकि सीपीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और निजी बिल्डर्स पुराने प्रोजेक्ट्स पूरे कर सकेंगे।
निजी दफ्तर एक तय समय तक 33 फीसदी मैनपावर के साथ खोले जाएं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्रयोग के तौर पर शुरू किया जा सकता है।
होटल और रेस्तरां संचालकों को खाने की होम डिलीवरी और पार्सल सप्लाई के लिए खोलने की अनुमति दी जा सकती है।
पाबंदी: मॉल-शॉपिंग सेंटर, स्कूल कॉलेज बंद रह सकते हैं

हॉट स्पॉट और कंटेनमेंट क्षेत्र में रहने वालों के ग्रीन जोन में जाने पर पाबंदी लग सकती है।
मॉल, शॉपिंग सेंटर, बड़े सामाजिक और धार्मिक आयोजन, स्कूल-कॉलेज बंद रह सकते हैं। ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में जनजीवन शर्तों के साथ सामान्य होने की संभावना।
ग्रीन और ऑरेंज जोन के जिलों में गतिविधियां सामान्य हो सकती हैं। ग्रीन जोन के जिलों में मैनपावर 100 फीसदी किया जाएगा।
ऑरेंज जोन के कंटेनमेंट क्षेत्र के बाहर दफ्तर खुलेंगे, मैनपावर 50 से 70 फीसदी हो सकता है, लेकिन इसे घटाने और बढ़ाने का निर्णय कलेक्टर लेंगे। तमाम दुकानें खुल सकती हैं, लेकिन धारा 144 लागू रहेगी। ट्रांसपोर्ट सामान्य होगा। निर्माण के साथ अन्य कामों की छूट मिलेगी। ग्रीन जोन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हाट-बाजार खुलेंगे।

भोपाल: शहर के 15 इलाकों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। अब यहां लगाई गई बैरिकेडिंग भी हटा दी जाएगी। पिछले 28 दिन में इन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव नहीं मिलने के बाद यहां का स्कैल डाउन किया गया है। कंटेनमेंट एरिया हटने से यहां जरूरी सामान की दुकानों को भी खोला जाएगा।
जबलपुर: गुरुवार रात 4 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक बच्ची भी शामिल है। यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 162 पहुंच गई। इससे पहले शाम को भी 3 संक्रमित मिले थे। ये तीनों सर्वोदय नगर रानीताल निवासी हैं। जिले में अब तक 71 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
भोपाल: राजधानी के चिरायु अस्पताल से 18 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इन लोगों ने लोगों से कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, यह सामान्य बीमारी है। लॉकडाउन का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं।
मुरैना: जिले में गुजरात से लौटी एक गर्भवती महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 6 हो गई। गर्भवती महिला 11 मई को अपने पति के साथ अहमदाबाद से अम्बाह आई थी।

मुंबई से यूपी लौट रही महिला की ट्रक में डिलीवरी हो गई। ब्यावरा में जांच के बाद महिला को राजगढ़ रेफर किया गया। महिला बस्ती जिले की रहने वाली है। इधर, सतना में भी श्रमिक स्पेशल ट्रेन में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। यह महिला औरंगाबाद से यूपी के गाजीपुर जा रही थी। मैहर-उचहरा स्टेशन के बीच डिलीवरी हुई।
गुना और नरसिंहपुर में हादसे, 19 घायल

राघौगढ़ इलाके में आवन गांव के पास गुरुवार रात हाईवे के फ्लाई ओवर से उतरते हुए एक ट्रेवलर (मिनी बस) सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें गुना रेफर किया। 11 अन्य लोगों को साडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी लोग पूना से उत्तराखंड जा रहे थे। इधर, नरसिंहपुर में अंबाला से चेन्नई जा रहा ट्रेवलर वाहन पलटने से 8 लोग घायल हो गए। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 पर डांगीढाना के पास हुआ। इस वाहन में 11 लोग सवार थे। एक की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया।

इंदौर 2238, भोपाल 900, उज्जैन 274, जबलपुर 157, खरगौन 97, घार 89, खंडवा 81, बुरहानपुर 95, रायसेन 65, देवास 58, मंदसौर 57, नीमच 45, होशंगाबाद 37, ग्वालियर 31, रतलाम 28, बड़वानी 26, मुरैना 25, सागर 14, आगर मालवा 13, विदिशा 13, भिंड 10, शाजापुर 8, सतना 7, झाबुआ 7, रीवा 7, छिंदवाड़ा 5, सीहोर 4, श्योपुर 4, सीधी 3, अलीराजपुर 3, अनूपपुर 3, हरदा 3, शहडोल 3, शिवपुरी 3, टीकमगढ़ 3, अशोकनगर, 3 डिंडोरी 2, बैतूल 1, गुना 1, मंडला 1, पन्ना 1, सिवनी में 1 मरीज।

कुल 237 मौतें: इंदौर 96, भोपाल 35, उज्जैन 45, खरगौन 8, देवास 7, खंडवा 8, जबलपुर 8, बुरहानपुर 9, मंदसौर 4, रायसेन और होशंगाबाद में 3-3, अशोकनगर, सीहोर, छिंदवाड़ा, शाजापुर, सतना, आगरमालवा, सागर, ग्वालियर और नीमच में 11 मरीज की मौत हुई है।
स्वस्थ हुए 2171 : इंदौर 1046, भोपाल 509, उज्जैन 142, खरगोन 55, धार 69, जबलपुर 65, खंडवा 38, रायसेन 42, होशंगाबाद 31, बड़वानी 26, देवास 15, बुरहानपुर 13, रायसेन 50, देवास 15, मंदसौर 7नीमच 4, होशंगाबाद 32, ग्वालियर 5, रतलाम 19, बड़वानी 26, मुरैना 17, सागर 5, आगरमालवा 12, विदिशा 13, शाजापुर 6, रीवा 1, छिंदवाड़ा 2, श्योपुर 4, अलीराजपुर 3, हरदा 3, शहडोल 3, शिवपुरी 2, , टीकमगढ़ 3, डिंडोरी 1, बैतूल 1 मरीज स्वस्थ्य हुए

Previous Article

इंडियन क्रिकेटर्स पर गिरेगी गाज, BCCI कर ...

Next Article

दिल्ली में कम हो गया बिजली का ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देशमुख्य समाचार

    केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा, ‘बोर्ड परीक्षाओं के बाद खोले जा सकते हैं स्कूल लेकिन…’

    May 28, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेलमुख्य समाचार

    2018 fifa world cup: अजेय रहते हुए क्रोएशिया ने तोड़ी आइसलैंड की उम्मीद

    June 27, 2018
    By khabarmp.com
  • देशमुख्य समाचार

    सिंगापुर में बोले PM मोदी- 17 सालों से नहीं ली एक भी छुट्टी

    June 2, 2018
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मुख्य समाचारविदेशसुर्खियां

    पुलिस की नजर में आए पीएम, आखिर ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को क्यों मांगनी पड़ी माफी

    January 21, 2023
    By khabarmp.com
  • मुख्य समाचारविदेश

    मासूम के इलाज के लिए कुछ घंटे में क्राउड फंडिंग से जुटाए गए 3 करोड़

    April 15, 2019
    By anupamsavera.com
  • मुख्य समाचारविदेश

    ट्रंप और किम जोंग की नहीं बन पाई बात, दक्षिण कोरिया ने कहा- हम फिर कोशिश करेंगे

    March 5, 2019
    By khabarmp.com

  • खेल

    भारत की बेटी दीपा करमाकर ने रचा इतिहास, एशियाई चैंम्पियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट

  • देशमुख्य समाचार

    प. बंगाल पहुंचेंगे अमित शाह, 26 सीटों पर जीत का देंगे मंत्र

  • मध्यप्रदेश

    गौरव दिवस सरकारी नहीं, जन-जन का आयोजन : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Video Player
http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4

Media error: Format(s) not supported or source(s) not found

Download File: http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4?_=1
00:00
00:00
00:00
Use Up/Down Arrow keys to increase or decrease volume.
  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में अधोसंरचना विकास कार्यों, उपकरणों की खरीदी एवं अन्य विभागीय विषयों की समीक्षा की।
  • राज्य आनंद संस्थान ने सिंहस्थ-2028 के लिए प्रशासनिक अकादमी में कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव VC से नरसिंहपुर में हो रहे सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए।
  • कुटीर एवं ग्राम उद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दिलीप जायसवाल ने मंत्रालय में विभागीय समीक्षा की।
  • खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की.



  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के हमेशा साथ है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राज्य में औद्योगिक निवेश, व्यापार और रोजगारपरक कार्यों को प्रोत्साहन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर किया नमन
  • भविष्य की दृष्टि से खेल अधोसंरचना विकास के कार्य का प्लान तैयार करें: मंत्री श्री सारंग
  • अनुकंपा नियुक्ति के लिये मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित