khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›बनास डेयरी ने बनाया किसानों को सशक्त, लोकल को ग्लोबल बनाने की दिशा में अच्छा कदम- पीएम मोदी

बनास डेयरी ने बनाया किसानों को सशक्त, लोकल को ग्लोबल बनाने की दिशा में अच्छा कदम- पीएम मोदी

By anupamsavera.com
April 19, 2022
36
0
Share:

नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। मंगलवार सुबह बनासकांठा पहुंचे पीएम मोदी ने कई योजनाओं की सौगात दी। मोदी ने बनासकांठा के दियोदर में डेयरी परिसर, आलू प्रोसिसंग यूनिट और चीज़ और व्हे प्लांट के अलावा कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि शायद जीवन में पहली बार अवसर आया होगा कि एक साथ डेढ़, दो लाख माताएं बहनें आज मुझे यहां आशीर्वाद दे रही हैं। हम सबको आशीर्वाद दे रही हैं।

मोदी ने आगे कहा कि बनास डेयरी संकुल, Cheese और Whey प्लांट, ये सभी तो डेयरी सेक्टर के विस्तार में अहम हैं ही, बनास डेयरी ने ये भी सिद्ध किया है कि स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने के लिए दूसरे संसाधनों का भी उपयोग किया जा सकता है। बनास डेयरी में विकास पहल किसानों को सशक्त बनाएगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी। हम यहां अनुभव कर सकते हैं कि कैसे सहकारी आंदोलन आत्मानिर्भर भारत अभियान को ताकत दे सकता है।

बीते 1-2 घंटों में मैं यहां अलग-अलग जगहों पर गया और डेयरी सेक्टर से जुड़ी सरकारी योजनाओं की लाभार्थियों और पशु पालन बहनों से मेरी विस्तार से बात हुई। इस पूरे समय के दौरान मुझे जो जानकारियां दी गई उससे मैं बहुत प्रभावित हूं। भारत में गांव की अर्थव्यवस्थाओं को, माताओं-बहनों के सशक्तिकरण को कैसे बल दिया जा सकता है, सहकार कैसे आत्मनिर्भर भारत के अभियान को ताकत दे सकता है, ये सब कुछ यहां अनुभव किया जा सकता है।

गोबरधन के जरिए हासिल हो रहे कई लक्ष्य

मोदी ने कहा कि गोबरधन के माध्यम से एक साथ कई लक्ष्य हासिल हो रहे हैं। एक तो इससे गांवों में स्वच्छता को बल मिल रहा है, दूसरा, इससे पशुपालकों को गोबर का भी पैसा मिल रहा है। आज यहां एक बायो-CNG प्लांट का लोकार्पण किया गया है और 4 गोबर गैस प्लांट्स का शिलान्यास हुआ है। ऐसे अनेक प्लांट्स बनास डेयरी देशभर में लगाने जा रही है। ये कचरे से कंचन के सरकार के अभियान को मदद करने वाला है।

ताकत बन रहा विद्या समीक्षा केंद्र

गुजरात आज सफलता और विकास की जिस ऊंचाई पर है, वो हर गुजराती को गर्व से भर देता है। इसका अनुभव मैंने कल गांधीनगर के विद्या समीक्षा केंद्र में भी किया। गुजरात के बच्चों के भविष्य को, हमारी आने वाली पीढ़ियों को संवारने के लिए विद्या समीक्षा केंद्र एक बहुत ताकत बन रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में विद्या समीक्षा केंद्र बड़े परिवर्तन ला सकता है। मैं भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों और अधिकारियों से भी कहूंगा कि विद्या समीक्षा केंद्र अवश्य अध्ययन करें। विभिन्न राज्यों के सम्बंधित मंत्रालय भी गांधीनगर आएं, इसकी व्यवस्था का अध्ययन करें। विद्या समीक्षा केंद्र जैसा आधुनिक व्यवस्था का लाभ देश के जितने ज्यादा बच्चों को मिलेगा, उतना ही भारत का भविष्य उज्ज्वल बनेगा। हमारी सरकारी प्राथमिक शाला के लिए इतनी बड़ी टेक्नोलॉजी का उपयोग दुनिया के लिए एक अजूबा है। मैं इस सेक्टर से पहले से जुड़ा रहा हूं, लेकिन कल मैं विशेष तौर पर गांधीनगर में इसे देखने गया था।

बनासकांठा में बना नया डेयरी काम्प्लेक्स और आलू प्रोसेसिंग प्लांट

बता दें कि नया डेयरी काम्प्लेक्स और आलू प्रसंस्करण संयंत्र 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। नया डेयरी काम्प्लेक्स एक ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है। इस डेयरी काम्प्लेक्स में रोजाना 30 लाख लीटर दूध को प्रोसेस किया जा सकेगा। इसके अलावा यहां 80 टन मक्खन, एक लाख लीटर आइसक्रीम, 20 टन खोया और 6 टन चाकलेट का उत्पादन होगा। आलू प्रसंस्करण संयंत्र विभिन्न प्रकार के प्रसंस्कृत आलू उत्पादों का उत्पादन करेगा, जैसे फ्रेंच फ्राइज, आलू के चिप्स और आलू टिक्की, अन्य चीजों के साथ पैटीज, इनका कई अन्य देशों में निर्यात किया जाएगा।

डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन का करेंगे शिलान्यास

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पीएम मोदी जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन (जीसीटीएम) का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ट्रेडोस अढानम घेब्रेयेसस भी मौजूद रहेंगे। जीसीटीएम दुनिया भर में पारंपरिक चिकित्सा के लिए पहला और एकमात्र वैश्विक केंद्र होगा। यह ग्लोबल वेलनेस के अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में उभरेगा।

Previous Article

कांग्रेस में प्रशांत किशोर की एंट्री से ...

Next Article

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा- रूसी ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    देश में बीते 24 घंटे में 795 लोगों को हुआ कोरोना, 12 हजार के करीब हुए एक्टिव केस

    April 5, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    टाइम मैगजीन में मोदी, ममता, आधार पूनावाला को मिली जगह

    September 18, 2021
    By anupamsavera.com
  • देशमुख्य समाचार

    अपनी तारीफ करने पर मोदी का सिद्धारमैया पर तंज, बोले- सच सामने आ जाता है; भ्रष्टाचार करने वालों को एक-एक ...

    May 10, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    केंद्र सरकार, जिसने 22 YouTube चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है

    April 6, 2022
    By anupamsavera.com
  • देशमुख्य समाचार

    डोकलाम के एक साल बाद भारत और चीन के बीच सीमा, हॉटलाइन और युद्धाभ्यास पर होगी बात

    August 22, 2018
    By khabarmp.com
  • देश

    केंद्र सरकार की मुफ्त अनाज की सौगात से देश के 80 करोड़ से अधिक गरीब लोगों को मिली राहत

    April 6, 2022
    By anupamsavera.com

  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    PNB के साथ एक और बड़ा फ्रॉड, दिवालिया भूषण स्टील ने लगाई 3805 करोड़ की चपत

  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    शिवराज सिंह की चेतावनी, ‘मैं अभी जिंदा हूं, मेरे कार्यकर्ताओं को फंसाया तो छोड़ूंगा नहीं’

  • मुख्य समाचारविदेश

    कश्मीर पर इमरान के बिगड़े बोल, कहा- पाक जम्मू-कश्मीर को राजनीतिक समर्थन देता रहेगा

  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में नरयावली के मकरोनिया में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में 1119 जोड़ों को वर्चुअली शामिल होकर आशीर्वाद दिया।
  • एसीएस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री संजय दुबे ने “AI भारत @ MP–कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आधार और डिजिटल गवर्नेंस में नवाचार” 2 दिवसीय कार्यशाला का कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शुभारंभ कर संबोधित किया।
  • एसीएस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री संजय दुबे ने “AI भारत @ MP–कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आधार और डिजिटल गवर्नेंस में नवाचार” 2 दिवसीय कार्यशाला का कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शुभारंभ कर संबोधित किया।
  • उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंत्रालय में "विश्वविद्यालयों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के संबंध में गठित समिति" की बैठक हुई।
  • उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार को "विश्वविद्यालयों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के संबंध में गठित समिति" ने प्रतिवेदन सौंपा।



  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री फड़नवीस की मौजूदगी में 10 मई को होगा एमओयू साइन
  • ग्रीष्मकालीन मूंग में खरपतवार नाशकों के उपयोग को करें हतोत्साहित
  • कूप रिचार्ज पिट निर्माण में खंडवा जिले ने हासिल किया 100 फीसदी का लक्ष्य
  • गांधी सागर बांध से 891.944 एमसीएम पानी छोड़ने की अनुमति जारी
  • हर घर नल से जल: जल जीवन मिशन से गांवों में आई मुस्कान, स्वास्थ्य, सम्मान और स्थायित्व की नई धारा