khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›जयशंकर बोले- सांप पालने वालों, आप भी डसे जाओगे:पाकिस्तान की मंत्री हिना रब्बानी को विदेशमंत्री का जवाब- अच्छा पड़ोसी बनिए

जयशंकर बोले- सांप पालने वालों, आप भी डसे जाओगे:पाकिस्तान की मंत्री हिना रब्बानी को विदेशमंत्री का जवाब- अच्छा पड़ोसी बनिए

By anupamsavera.com
December 16, 2022
43
0
Share:

यूनाइटेड नेशंस में गुरुवार रात भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सांप पालने वाले देश ये न सोचें कि सांप केवल दूसरों को डसेगा। वो पालने वालों को भी डस सकता है।

दरअसल, UNSC में पाकिस्तानी मंत्री हिना रब्बानी ने भारत को आतंकवाद फैलाने वाला देश कहा था। इस पर जयशंकर ने हिना को हिलेरी क्लिंटन की 11 साल पुरानी बात याद दिलाई। 2011 में पाकिस्तान दौरे पर गई अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा था- अगर अपने पीछे सांप पालोगे तो यह उम्मीद मत करना कि वो सिर्फ आपके पड़ोसियों को काटेंगे, वह आपको और आपके लोगों को भी काटेंगे।

14 दिसंबर को भी पाकिस्तान को जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा था- जो देश ओसामा बिन लादेन की मेहमाननवाजी कर रहा था, जिसने अपने पड़ोसी की संसद पर हमला किया…वो UN जैसे शक्तिशाली मंच पर उपदेश देने के काबिल नहीं है।

दुनिया बेवकूफ नहीं, आप अच्छा पड़ोसी बनें : एस जयशंकर
जयशंकर ने कहा कि दुनिया बेवकूफ नहीं है। दुनिया आतंकवाद में शामिल देश, संगठन के बारे में अच्छी तरह से जानती है और इस पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। आज दुनिया पाकिस्तान को आतंकवाद के सेंटर के रूप में देख रही है। वैसे तो पाकिस्तान को सही सलाह अच्छी नहीं लगती, लेकिन फिर भी मेरी सलाह है कि आप ये सब छोड़ कर एक अच्छा पड़ोसी बनने की कोशिश करें।

पाकिस्तान बताए कि आतंकवाद कब खत्म होगा
UNSC ब्रीफिंग के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने जयशंकर से पूछा कि आतंकवाद कब खत्म होगा? इसके जवाब में जयशंकर ने कहा- अगर आप मुझसे ये सवाल कर रहे हैं तो आप गलत मंत्री से बात कर रहे हैं। आपको पाकिस्तान के मंत्रियों से ये सवाल करना चाहिए। वो ही बताएंगे कि ये सब कब खत्म होगा या कब तक वो आतंकवाद को बढ़ावा देने का इरादा रखते हैं।

जयशंकर ने कहा कि हमने सुरक्षा परिषद 2028-29 में अगले कार्यकाल के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है और हम इसके लिए तत्पर हैं।
जयशंकर बोले- आतंकवाद की कोई सीमा नहीं
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि जवाबदेही आतंकवाद का मुकाबला करने का आधार होना चाहिए। आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए आने वाले समय में खतरा है। इसकी कोई सीमा या राष्ट्रीयता नहीं बची है। ये हमारे लिए एक चुनौती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मिलकर मुकाबला करना चाहिए।

उन्होंने कहा- दुनिया में आतंकवाद के गंभीर रूप लेने से पहले ही भारत ने सीमा पार इसका सामना किया। दशकों में हमारे हजारों निर्दोष लोगों ने जान गंवाई। फिर भी हमने डटकर इसका सामना किया। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक आतंकवाद को जड़ से खत्म नहीं कर देते।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद-रोधी ढांचा चार बड़ी चुनौतियों से जूझ रहा है। इनमें आतंकियों की भर्ती, टेरर फंडिंग, जवाबदेही और उनके कार्य करने के तरीके सुनिश्चित करना, आतंकवाद का मुकाबला करने में दोहरे मानकों को संबोधित करना और इनमें शामिल उभरती हुई नई तकनीक का गलत इस्तेमाल शामिल है।

तालिबान के अफगानिस्तान पर शासन से आतंकवाद के खतरे के सवाल पर जयशंकर ने कहा- अफगानिस्तान से उम्मीद है कि वो नहीं आतंकवाद फैलाएंगे।
ये खबरें भी पढ़ें…

लादेन की खातिरदारी करने वाले उपदेश न दें, पाकिस्तान ने UN में उठाया कश्मीर मसला

यूनाइटेड नेशंस में पाकिस्तान की कश्मीर पर टिप्पणी के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उसी मंच पर जवाब दिया है। एस जयशंकर ने कहा कि जो देश ओसामा बिन लादेन की मेहमाननवाजी कर रहा था, जिसने अपने पड़ोसी की संसद पर हमला किया…वो UN जैसे शक्तिशाली मंच पर उपदेश देने के काबिल नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

UN में भारत ने कहा- आतंकवाद ग्लोबल चैलेंज, इससे लड़ने के लिए जीरो टॉलरेंस अप्रोच जरूरी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में भारत ने आतंकवाद को एक बार फिर दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा- आतंकवाद को जीरो टॉलरेंस अप्रोच से खत्म किया जा सकता है।

दुनियाभर में ड्रोन से आतंकी हमलों का खतरा; UNSC में जयशंकर बोले- आतंकियों ने इंटरनेट को हथियार बनाया, इससे प्रोपेगैंडा फैला रहे

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- आतंकवादी समूह इंटरनेट का इस्तेमाल समाज को अस्थिर करने के लिए कर रहे हैं। उनके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी कट्टरता और षड्यंत्र फैलाने का टूलकिट बन गए हैं। टेक्नोलॉजी की आसानी से उपलब्धता ने आतंकियों की क्षमताएं बढ़ा दी हैं। इसके जरिए वे आसानी से कहीं भी हमला कर सकते हैं।

UN में जयशंकर बोले- दुनिया आतंक को पालने वाले देशों पर एक्शन ले

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा यानी UNGA के 77वें सत्र को संबोधित करते हुए एस जयशंकर ने कहा था- ग्लोबल टेररिस्ट्स को बचाने वाले देश बयानबाजी करके हकीकत नहीं छिपा सकते। उनका इशारा चीन और पाकिस्तान की तरफ था। उन्होंने कहा- हमें आतंकवाद बर्दाश्त नहीं है। आतंकवाद फैलाने और आतंकियों को पनाह देने वाले देशों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Previous Article

सोनू सूद ने इंफ्लुएंसर खेबी लेम संग ...

Next Article

सेना ने कहा- चीन बॉर्डर पर हालात ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    दुनिया के सभी देशों को कोरोना से जंग के लिए एकजुट होना चाहिए, — चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग”

    January 18, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    रूस से हम आपकी रक्षा करेंगे, आपकी आजादी हमारी जिम्मेदारी है – बाइडेन

    March 28, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ताला है

    January 18, 2022
    By anupamsavera.com
  • मुख्य समाचारविदेश

    बिना समझौते वाले Brexit के विरोधी सांसद हुए एकजुट

    July 8, 2019
    By anupamsavera.com
  • मुख्य समाचारविदेश

    पहले सुलेमानी अब अल-रिमी, जानिए- इन आतंकियों के मारे जाने का US चुनावी लिंक, ट्रंप को होगा फायदा

    February 7, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के लिए आठ उम्मीदवार

    July 13, 2022
    By anupamsavera.com

  • खेल

    जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी टीम इंडिया, युगांडा से मुकाबला

  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की

  • विदेश

    हमारे पास इतना पैसा नहीं है कि हम देश चला सकें, – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान

  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रवीन्द्र भवन में आयोजित तीन दिवसीय शिल्प ग्राम महोत्सव के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इंदौर के दशहरा मैदान में महापौर मेगा रोजगार मेले को संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के सिरपुर तालाब अमृत सरोवर में स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थापना भूमि-पूजन समारोह को संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के सिरपुर तालाब अमृत सरोवर में स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थापना भूमि-पूजन समारोह को संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के सिरपुर तालाब अमृत सरोवर में स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के लिए भूमि-पूजन किया।



  • उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के लिये इंदौर में बनेगा गेस्ट हाउस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर दीं बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इंदौर के दशहरा मैदान में महापौर मेगा रोजगार मेले में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इंदौर के दशहरा मैदान में महापौर मेगा रोजगार मेले का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इंदौर के दशहरा मैदान में महापौर मेगा रोजगार मेले को संबोधित किया।