यूक्रेन के खिलाफ हमारी सैन्य कार्रवाई गलत नहीं है, – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
मॉस्को, 7 मार्च,:- — रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया भर से व्यापक निंदा के बावजूद, यूक्रेन पर रूसी सेना के हमलों का एक बार फिर बचाव किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर हमला एक कड़ा फैसला था। पुतिन ने यूक्रेन पर “डॉन बॉस” के लोगों का दमन करने का आरोप लगाया है। पुतिन ने साफ किया कि इसी वजह से उन्हें सैन्य कार्रवाई का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि 2014 में सैन्य तख्तापलट असंवैधानिक था।
पुतिन ने जोर देकर कहा कि मौजूदा स्थिति के लिए यूक्रेन की सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन के नेता मौजूदा कार्रवाई जारी रखते हैं तो यूक्रेन का एक स्वतंत्र देश के रूप में दर्जा खतरे में पड़ जाएगा।
वेंकट, ekhabar रिपोर्टर,