गोवा नहीं मध्यप्रदेश का ये आइलैंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, उठा सकते हैं शिकारा का लुत्फ

सर्दियों के मौसम में सबसे ज़्यादा लोग घूमने जाना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग तो पहले से ही डेस्टिनेशन इस पसंद कर लेते हैं जहां उन्हें घूमने जाना होता है। भारत में ऐसी कई सारी जगहें मौजूद हैं जहां सर्दियों में घूमने का मजा कुछ और ही होता है। वैसे तो सबसे ज्यादा लोग सर्दियों में गोवा घूमने जाने का प्लान बनाते हैं। गोवा देश ही नहीं दुनिया का सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन है जहां लोगों को छुट्टियां मनाना सबसे ज्यादा पसंद आता है।
बॉलीवुड सेलेब्स भी सबसे ज्यादा गोवा घूमने जाना पसंद करते हैं। लेकिन इन दिनों गोवा नहीं बल्कि मध्यप्रदेश का एक ऐसा हिडन टूरिस्ट प्लेस है जो लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। उस जगह को मिनी गोवा के नाम से भी जाना जाता है। इन दिनों लोग उस डेस्टिनेशन पर सबसे ज्यादा घूमने जाना पसंद कर रहे हैं। आपको शायद ही उस हिडन डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी होगी। आज हम आपको मध्यप्रदेश के मिनी गोवा के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं –
आपको बता दे, मध्य प्रदेश में गोवा से भी सुंदर और एडवेंचर से भरपूर डेस्टिनेशन मौजूद है जिसका नाम हनुवंतिया टापू है। हनुवंतिया टापू के नाम से मशहूर ये डेस्टिनेशन खंडवा जिले में स्थित है। ये एमपी का बेस्ट टूरिस्ट प्लेस माना जाता है। दरअसल नर्मदा नदी के बीच हनुवंतिया आइसलैंड खूबसूरत नजारों और वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए प्रसिद्ध है।
हर साल हनुवंतिया में जल महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होने के लिए आते हैं। वहीं क्रिसमस और न्यू ईयर के वक्त यहां पर 1 हफ्ते तक इंटरनेशनल फेस्टिवल का आयोजन होने वाला है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। इस बार पर्यटकों को जल महोत्सव में हाउस बोट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
यह सुविधा अब तक कश्मीर के दल हौजी में मिलती थी लेकिन अब मध्य प्रदेश के हनुवंतिया में भी पर्यटक कश्मीर के शिकारा की तरह एहसास कर पाएंगे। इसके अलावा लोगों को जलाशय के बीच सगाई या पार्टी जैसे इवेंट करने का लुत्फ उठाने का मौका भी मिलेगा। आप भी इस सर्दी कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप मध्यप्रदेश के हनुवंतिया टापू घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आपको गोवा जैसा फील मिलेगा।
Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL