नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पनागर थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार आठवीं कक्षा की छात्रा ने कल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि पांच माह पूर्व आरोपी भपटू सोनी (24) ने किशोरी को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने किशोरी को दुष्कर्म का वीडियो बनाने की बात कह कर धमकाया और इसके बाद कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के कारण किशोरी ने किसी को इस बारे में नहीं बताया। पिछले दिनों उसने परेशान होकर परिजन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।