जापान: रि-इलेक्शन में शिंजो आबे को मिली जीत, फिर बनेंगे प्रधानमंत्री

टोक्यो । जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रि इलेक्शन में भारी मतों से जीतकर एक बार फिर पीएम बनेंगे। वे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के लीडरशिप इलेक्शन का चुनाव तीसरी बार जीतकर अपना अगला कार्यकाल तय कर लिया है। इसके साथ ही शिंजो आबे एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
जापान के इतिहास में वह सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले शख्स होंगे। आबे ने इस चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और पूर्व रक्षामंत्री शिगेरु इशिबा को हराया है। आबे को कुल 807 वोट में से 553 वोट मिले है।
आबे को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के 402 एमपी में से 329 वोट मिले। इसके अलवा पार्टी के 405 सदस्यों में से 224 वोट भी आबे को ही मिले। इसके साथ ही शिंजो आबे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनोमी को संभालने के लिए तीसरी बार भी तैयार हो गए हैं।
वह जापान के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले व्यक्ति होंगे। माना जा रहा है कि अक्टूबर में अब शिंजो आबे अपने कैबिनेट का विस्तार करेंगे। शिंजो आबे को देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए जाना जाता है। उनके समय में जापान और अमेरिकी संबंध में सबसे मजबूत दौर में हैं।