khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजनमुख्य समाचार
Home›मना॓रंजन›‘धड़क’ प्रमोशन के दौरान सबका दिल जीतने में लगी हैं जाह्नवी कपूर

‘धड़क’ प्रमोशन के दौरान सबका दिल जीतने में लगी हैं जाह्नवी कपूर

By khabarmp.com
July 12, 2018
82
0
Share:

मुंबई। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों जमकर अपनी आने वाली फ़िल्म ‘धड़क’ को प्रमोट करने में जुटी हैं। यह जाह्नवी कपूर की पहली फ़िल्म है तो ज़ाहिर है यह फ़िल्म उनके लिए पहले प्यार या पहली कार की तरह ही बेहद स्पेशल है!

फ़िल्म प्रमोशन के लिए जाह्नवी कपूर लगातार यात्राएं भी कर रही हैं। लखनऊ से लेकर दिल्ली और जयपुर से लेकर अहमदाबाद हर जगह जाह्नवी फ़िल्म में अपने हीरो ईशान खट्टर के साथ पहुंच रही हैं। लगातार मीडिया और फैंस से बातचीत कर रही हैं और अपनी फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। प्रमोशन के दौरान अलग-अलग जगहों पर जाह्नवी कपूर ने अपने कपड़ों से भी सबका ध्यान खींचा है।

अपने स्टाइलिश आउटफिट के लिए शुरू से चर्चा में रहने वाली जाह्नवी बुधवार को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में थीं। अहमदाबाद से जाह्नवी कपूर की जो तस्वीरें आई हैं, उन तस्वीरों में आप उनका ग्लैमर सहज ही देख सकते हैं! ज़ाहिर है जाह्नवी अपनी बातों के अलावा अपने लुक और आउटफिट से भी फैंस का दिल जीतना चाहती हैं। आप देख सकते हैं ऑरेंज कलर के इस ड्रेस में स्माइल करती जाह्नवी कितनी खिल रही हैं।

गौरतलब है कि ‘धड़क’ मराठी फ़िल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक है। ‘सैराट’ की लोकप्रियता कुछ ऐसी रही है कि ‘धड़क’ का ट्रेलर आने के बाद से फैंस ने इस फ़िल्म को लेकर जाह्नवी को काफी ट्रोल भी किया। फैंस के मुताबिक जाह्नवी मराठी ‘सैराट’ की नायिका रिंकू राजगुरु के टक्कर में कहीं नहीं टिकती हैं। जागरण डॉट कॉम से एक बातचीत में जाह्नवी ने कहा भी है कि वो अपने अभिनय से उन लोगों का भी दिल जीतना चाहती हैं जो उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं! बहरहाल, एक और तस्वीर में आप जाह्नवी और उनके हीरो ईशान खट्टर की केमिस्ट्री देख सकते हैं। यह दोनों अब काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं और एक दूसरे की कंपनी को बेहद इंजॉय भी करते हैं!

जाह्नवी की डेब्यू फ़िल्म ‘धड़क’ को लेकर शुरू से चर्चा रही है। क्योंकि श्रीदेवी की बेटी को लॉन्च करने बॉलीवुड के सबसे बड़े फ़िल्ममेकर्स में से एक करण जौहर खुद मैदान में उतरे। उसके बाद श्रीदेवी के निधन के बाद से तो सबका ध्यान जाह्नवी की तरफ है! धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के दोनों सितारे लगातार शहर दर शहर यात्राएं कर रहे हैं और अपनी फ़िल्म को प्रमोट कर रहे हैं!

बड़ा सवाल है कि क्या जाह्नवी कपूर और ईशान की यह मेहनत रंग लाएगी? क्या सच में यह जोड़ी जनता और बॉक्स ऑफिस का दिल जीत पाएगी? बहरहाल, इन सवालों का जवाब पाने के लिए अब आपको ज्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा। यह फ़िल्म अगले सप्ताह ही यानी 20 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म को डायरेक्ट शशांक खेतान ने किया है।

By Hirendra J

Previous Article

रतलाम में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: सरकार ...

Next Article

देश की महिलाएं कुछ भी करने में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया गया हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी

    August 9, 2019
    By anupamsavera.com
  • देशमुख्य समाचार

    उपराष्ट्रपति बोले- वंदेमातरम् और ‘भारत माता की जय’ से ऐतराज क्यों?

    December 4, 2017
    By hostctrl
  • मना॓रंजनमुख्य समाचार

    सामने आया ‘तानाजी’ से काजोल का FIRST LOOK, मराठी गेटअप में छा गईं एक्ट्रेस

    November 18, 2019
    By anupamsavera.com
  • मुख्य समाचारविदेश

    जर्मनी: सिरफिरे ने किया ट्रेन में यात्रियों पर चाकू से हमला, एक की मौत

    May 31, 2018
    By khabarmp.com
  • मुख्य समाचारविदेश

    आतंकी हाफिज के खुलेआम घूमने पर भारत और अमरीका की चिंता एक जैसी

    September 7, 2018
    By khabarmp.com
  • खेलमुख्य समाचार

    IND vs AUS: दूसरे टेस्ट के लिए बदलेगा समय, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकेंगे दूसरा मैच

    December 12, 2018
    By khabarmp.com

  • देशब्रेकिंग न्यूज़मुख्य समाचारसुर्खियां

    AAP: 10 साल पुरानी पार्टी अब पूरे देश में बनी चर्चा का विषय ,दो राज्यों में सरकार, 163 विधायक, 10 सांसद

  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    IRCTC 50 पैसे से भी कम में दे रही है 10 लाख तक का बीमा कवर, जानिए कैसे उठाएं इसका फायदा

  • विदेश

    चीन ने अमेरिका से आयातित 128 वस्तुओं पर शुल्क लगाया

Video Player
http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4

Media error: Format(s) not supported or source(s) not found

Download File: http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4?_=1
00:00
00:00
00:00
Use Up/Down Arrow keys to increase or decrease volume.
  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में नरयावली के मकरोनिया में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में 1119 जोड़ों को वर्चुअली शामिल होकर आशीर्वाद दिया।
  • एसीएस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री संजय दुबे ने “AI भारत @ MP–कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आधार और डिजिटल गवर्नेंस में नवाचार” 2 दिवसीय कार्यशाला का कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शुभारंभ कर संबोधित किया।
  • एसीएस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री संजय दुबे ने “AI भारत @ MP–कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आधार और डिजिटल गवर्नेंस में नवाचार” 2 दिवसीय कार्यशाला का कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शुभारंभ कर संबोधित किया।
  • उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंत्रालय में "विश्वविद्यालयों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के संबंध में गठित समिति" की बैठक हुई।
  • उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार को "विश्वविद्यालयों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के संबंध में गठित समिति" ने प्रतिवेदन सौंपा।



  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री फड़नवीस की मौजूदगी में 10 मई को होगा एमओयू साइन
  • ग्रीष्मकालीन मूंग में खरपतवार नाशकों के उपयोग को करें हतोत्साहित
  • कूप रिचार्ज पिट निर्माण में खंडवा जिले ने हासिल किया 100 फीसदी का लक्ष्य
  • गांधी सागर बांध से 891.944 एमसीएम पानी छोड़ने की अनुमति जारी
  • हर घर नल से जल: जल जीवन मिशन से गांवों में आई मुस्कान, स्वास्थ्य, सम्मान और स्थायित्व की नई धारा