khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेलमुख्य समाचार
Home›खेल›INDvsENG: पहले और अंतिम टेस्ट में शतक जमाने वाले 5वें बल्लेबाज बने कुक

INDvsENG: पहले और अंतिम टेस्ट में शतक जमाने वाले 5वें बल्लेबाज बने कुक

By khabarmp.com
September 11, 2018
130
0
Share:

लंदन : सोमवार को लंदन के ओवल मैदान पर एलिस्टर कुक ने जैसे ही रविंद्र जडेजा की गेंद पर चौका जमाया उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गज सलामी बल्लेबाज ने अपने करियर के आखिरी टेस्ट मैच में शतक लगाया। इस उपलब्धि के साथ ही वह अपने करियर के पहले और आखिरी टेस्ट में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए।

यह भी संयोग की बात है कि कुक ने अपने करियर का पहला शतक भी भारत के खिलाफ ही बनाया था। 2006 में नागपुर में उन्होंने 104 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वह एक ही टीम के खिलाफ अपने करियर का पहला और आखिरी शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इसे भी संयोग ही कहा जाए कि तीनों बार यह शतक लंदन के केनिंगनटन ओवल मैदान पर ही बने हैं।

यह इंग्लैंड की ओर से उनका 33वां टेस्ट शतक रहा। इस पारी में कुक जैसे ही कुक 76 रनों पर पहुंचे उन्होंने सर्वाधिक टेस्ट रनों के मामले में श्री लंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ते हुए 5वें स्थान पर कब्जा जमाया। संगकारा ने 134 टेस्ट मैचों की 291 पारियों में 12400 रन बनाए। अपने करियर में इस श्री लंकाई बल्लेबाज ने 38 टेस्ट शतक लगाए और 52 अर्धशतक जड़े।

इससे पहले इंग्लैंड का यह सलामी बल्लेबाज पहली पारी में भी शतक बनाता हुआ नजर आ रहा था। उन्होंने 71 रन बनाए थे और जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। लेकिन अपने करियर की आखिरी पारी में वह काफी जज्बे से भरे हुए नजर आए और सैकड़ा पूरा कर लिया।

अपने पहले और आखिरी दोनों टेस्ट में शतक लगाने वाले आखिरी बल्लेबाज भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे। अजहर ने अपने करियर की पहली सेंचुरी (110) इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में 1984 में लगाई थी और सन 2000 में बेंगलुरु में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली थी। अजहर ने भारत के लिए कुल 99 टेस्ट मैच खेले और 45.03 की औसत से 6215 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में कुल 22 सेंचुरी लगाईं।

पहला टेस्ट आखिरी टेस्ट
रेगिनल्ड डफ (ऑस्ट्रेलिया) 104 बनाम इंग्लैंड, 1902 145 बनाम इंग्लैंड, 1905
विलियम पोंसफर्ड (ऑस्ट्रेलिया) 110 बनाम इंग्लैंड, 1924 266 बनाम इंग्लैंड, 1934
ग्रेग चैपल (ऑस्ट्रेलिया) 102 बनाम इंग्लैंड, 1970 182 बनाम पाकिस्तान, 1984
मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत) 110 बनाम इंग्लैंड, 1984 102 बनाम साउथ अफ्रीका, 2000
एलिस्टर कुक (इंग्लैंड) 104*बनाम भारत, 2006 147 बनाम भारत, 2018

अन्य तीनों बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के थे- ग्रेग चैपल, विलियम पोंसफर्ड और रेगिनल्ड डफ
चैपल ने डेब्यू में 1970 में इंग्लैंड के खिलाफ 108 रन बनाए और 14 साल बाद अपने करियर की आखिरी पारी में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में 1984 में 182 रनों की पारी खेली।

पोंसफर्ड ने करियर में 29 टेस्ट खेले। उन्होंने 1924 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में 110 रन बनाए। 1934 में केनिंग्टन ओवल लंदन में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 266 रनों की पारी खेली। जो उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर था।

डफ ने मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ 104 रन बनाए और 1905 में लंदन में 146 रनों की पारी खेली। इनके पहले और आखिरी दोनों टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ थे। यह भी संयोग है कि डफ ने अपने करियर में केवल दो ही शतक लगाए। उन्होंने तीन साल में 22 टेस्ट मैच खेले और 1317 रन बनाए।

Previous Article

Badhaai Ho Posters: बधाई हो ट्रेलर से ...

Next Article

Gold Price Today: सोने और चांदी के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देशमुख्य समाचार

    मधुर मिलन के बहाने PM मोदी की है मिशन 2019 पर नजर!

    June 7, 2018
    By anupamsavera.com
  • मुख्य समाचारविदेश

    कोरोना वायरस ने स्पेन और इटली में मचाई तबाही, एक दिन में 468 से ज्यादा लोगों की मौत

    March 16, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजनमुख्य समाचार

    संघमित्रा बनने के लिए दिशा पटानी को अभी करना है इतना और इंतज़ार

    June 28, 2018
    By khabarmp.com
  • खेलमुख्य समाचार

    Ind vs Eng 5th Test: कपिल देव के बराबर पहुंचे ईशांत शर्मा, आखिरी टेस्‍ट के पहले दिन ये रिकॉर्ड हुए ...

    September 8, 2018
    By khabarmp.com
  • मना॓रंजनमुख्य समाचार

    सोनम के बाद नेहा धूपिया ने लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर डाली ये फोटो

    May 10, 2018
    By anupamsavera.com
  • देशमुख्य समाचार

    केशव प्रसाद मौर्य का दावा, अगले साल भी सत्ता में लौट रही बीजेपी

    October 4, 2018
    By khabarmp.com

  • खेल

    आस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी को किया घोषित, 8 विकेट खोकर बनाए 416 रन

  • खेल

    रोहित शर्मा ने अनुभवी भुवनेश्वर की जगह आवेश खान से क्यों कराया अंतिम ओवर ? मिला जवाब

  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    मंडला-डिंडौरी में सीएम ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को बांटा बोनस, की कई योजनाओं की घोषणा

Video Player
http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4

Media error: Format(s) not supported or source(s) not found

Download File: http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4?_=1
00:00
00:00
00:00
Use Up/Down Arrow keys to increase or decrease volume.
  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में रीवा एवं शहडोल संभाग में एमपीआरडीसी के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने दमोह जिले के बांदकपुर में श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में महादेव की पूजा की।
  • नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने भोपाल में नेशनल सस्टेनेबल इनोवेशन कॉन्क्लेव को संबोधित किया।
  • ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने चौथे नेशनल सस्टेनेबल एनर्जी एनोवेशन कान्क्लेव में लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
  • ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने चौथे नेशनल सस्टेनेबल एनर्जी एनोवेशन कान्क्लेव को संबोधित किया।



  • अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, नागरिक सेवाओं को करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • 13 शासकीय विभागों के शासकीय सेवकों के अवकाश प्रतिबंधित
  • मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है आगे : कृषि मंत्री श्री कंषाना
  • ग्रीन एनर्जी पर ध्यान दें अन्यथा बच्चों को बैग की जगह ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
  • लंबित बिजली बिलों की वसूली की कार्य-योजना बनायें