khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›मैं सरकार नहीं, परिवार चलाता हूँ, प्रदेश की जनता मेरा परिवार : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मैं सरकार नहीं, परिवार चलाता हूँ, प्रदेश की जनता मेरा परिवार : मुख्यमंत्री श्री चौहान

By khabarmp.com
September 23, 2023
45
0
Share:

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के बड़ा पत्थर रांझी में आज जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा और आपका संबंध परिवार का है। बहनों, भांजे-भाजियों के साथ प्रदेश की जनता की चिंता करना मेरा कर्तव्य है। जब तक जनता की जिंदगी में बदलाव नहीं आएगा ,चैन से नहीं बैठूंगा। उन्होंने कहा कि मध्‍यप्रदेश की धरती पर जमीन के बिना कोई नहीं रहेगा, रहने के लिए सबके पास भूखंड होगा और पक्का मकान भी होगा। उन्होंने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि गरीबों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है। बहनों की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई है। इस योजना का समाज में व्यापक प्रभाव पड़ा है, इससे बहनों का मान सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाडली बहना योजना में बहनों को हर माह एक हजार रूपये दिए जा रहे हैं। अब 10 अक्टूबर से 1250 रुपए दिए जाएंगे और धीरे-धीरे कर इसे बढ़ाकर 3000 रूपये तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहनों की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा। राखी के कच्चे धागे की कसम बहनों की जिंदगी बदले बिना चैन से नहीं बैठूंगा।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कुछ बहने ऐसी है जिन्‍होनें विवाह नहीं किया है उन्हें भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। उन्‍होनें कहा कि 12वीं में 75 प्रतिशत अंक लाने पर लैपटॉप देते थे अब 60 प्रतिशत अंक लाने पर लैपटॉप दिया जाएगा। साथ ही अपने-अपने हायर सेकेण्‍ड्री में बारहवीं में सर्वाधिक अंक लाने वाली 3 बेटी व 3 बेटे को स्कूटी दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी का नाम छूट गया है तो उन्हें भी पक्का मकान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीमार होने पर इलाज की व्यवस्था भी उनकी सरकार ने की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नीट के माध्यम से मेडिकल में प्रवेश के लिए सरकारी स्कूल के बच्चों को 5 प्रतिशत रिजर्वेशन दिया जाएगा। मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में होगी ताकि गरीबों के बच्चे भी पढ़ सकें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाडली बहना और उज्ज्वला रसोई गैस की हितग्राही बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस दी जायेगी, इसके फॉर्म भरवाये जा रहे हैं। उन्‍होनें कहा कि 1 किलो वाट तक के बिजली बिलों को जीरो किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है इसकी जनता मेरी भगवान है और पुजारी शिवराज सिंह चौहान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक सांस है जनता की सेवा करते रहेंगे।

मदन महल पहाड़ी पर रानी दुर्गावती स्मारक बनेगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुप्तेश्वर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी रेल फाटक के पास नेरोगेज रेल ट्रैक पर शानदार सड़क बनाई जाएगी। रानी दुर्गावती ने अकबर की सेना के छक्के छुड़ा दिए थे, उनके वीरता को जीवंत बनाए रखने के लिए मदन महल की पहाड़ी पर स्मारक बनाया जाएगा।

आधी आबादी को पूरा न्याय

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में वह स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया है। पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत तथा शिक्षकों के भर्ती में 50 प्रतिशत रिजर्वेशन किया है। अब सभी भर्तियों में 35 प्रतिशत रिजर्वेशन किया जाएगा। महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए आधी आबादी को पूरा न्याय देने का कार्य किया जा रहा है।

Previous Article

सरकार को परिवार मानकर चला रहे : ...

Next Article

PhonePe लॉन्च करेगी ऐप स्टोर:एंड्रॉयड ऐप डेवलपर्स ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    भारतीय नौसेना का 24 घंटे में एक और सफल ऑपरेशन, समुद्री डाकुओं के चंगुल से छुड़ाए गए 19 पाकिस्तानी

    January 30, 2024
    By khabarmp.com
  • मध्यप्रदेश

    बकरीद पर लॉकडाउन क्यों? भोपाल में कांग्रेस विधायक ने किया आंदोलन का ऐलान

    July 23, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचारसुर्खियां

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान: विकास यात्राएं कर्मकांड नहीं, जनता की जिंदगी बदलने का महायज्ञ।

    February 11, 2023
    By khabarmp.com
  • मध्यप्रदेश

    माँ स्व. जानकी देवी से भारतीयता के संस्कार और उत्तम शिक्षा मिली : मुख्यमंत्री श्री चौहान

    July 4, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    कोचिंग टीचर ने छात्रा से रेप का प्रयास किया:हाथ में काटकर भागी; फिर फोन पर बोला- मुझसे गलती हो गई, ...

    December 15, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जल्द खुल सकता है प्रमोशन का रास्ता

    February 15, 2020
    By anupamsavera.com

  • मुख्य समाचारविदेश

    पाक के सांसद ने खोली पोल, कहा- सेना के पास बस दिखाने के लिए एटम बम

  • देश

    मैं 130 करोड़ लोगों का मुख्य सेवक हूं – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • मध्यप्रदेश

    Indore : इंदौर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, देखा एशिया का सबसे बड़ा बायोगैस प्लांट

  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मन्त्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मन्त्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी के नेतृत्व में पचमढ़ी वासियों ने मंत्रालय में भेंट की।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी के नेतृत्व में पचमढ़ी वासियों ने मंत्रालय में भेंट की।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंत्रालय में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण विभाग की समीक्षा की।



  • जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिए 47 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की योजना की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 मई को बेंगलुरु में इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश रोड शो में निवेशकों से होंगे रूबरू
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंत्रालय में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण विभाग की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी के नेतृत्व में पचमढ़ी वासियों ने मंत्रालय में भेंट की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मन्त्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई।