khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजनमुख्य समाचार
Home›मना॓रंजन›बर्थडे: जीतेंद्र से लेकर संजीव कुमार तक थे हेमा मालिनी के दीवाने

बर्थडे: जीतेंद्र से लेकर संजीव कुमार तक थे हेमा मालिनी के दीवाने

By khabarmp.com
October 16, 2018
143
0
Share:

मुंबई। 16 अक्टूबर को ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का जन्मदिन होता है। इस साल हेमा 70 साल की हो गई हैं। इस उम्र में भी उनका जादू और करिश्मा कायम है। फ़िल्मों से निकलकर सामाजिक और राजनीतिक फील्ड में भी उनकी एक अलग पहचान है!

क्या आप जानते हैं हेमा मालिनी साल 2007 में नेत्रदान कर चुकी हैं। उन्होंने तब अपने एक बयान में कहा भी कि- “हमें हर साल 2 लाख लोगों के लिए आंखें चाहिए जबकि हमें लगभग 30 हज़ार आंखें ही दान में मिल रही हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें सक्रिय होना चाहिए।” ड्रीम गर्ल हेमा की आंखों का यह सपना कितना खूबसूरत है न? आइये उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें!

बायोग्राफी

पिछले साल उनके बर्थडे के मौके पर उनकी बायोग्राफी भी आयी। हेमा की बायोग्राफी का नाम ‘बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ (Beyond The Dream Girl) है। हेमा की बायोग्राफी को एक प्रसिद्ध मैगजीन के पूर्व एडिटर और प्रोड्यूसर राम कमल मुखर्जी ने लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेमा मालिनी की आधिकारिक जीवनी ‘बियॉन्ड द ड्रीमगर्ल’ के लिए प्रस्तावना के तौर पर बहुत संक्षिप्त, सटीक और मिठास से भरी बातें लिखी हैं।

14 साल की उम्र में करियर

चेन्नई में जन्मीं हेमा मालिनी की शुरुआती पढ़ाई वहीं हुई। हिस्ट्री उनका फेवरेट सब्जेक्ट रहा है। लेकिन, वह अपनी स्कूल की पढ़ाई भी पूरी नहीं कर सकीं। क्योंकि उन्हें लगातार फ़िल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। हेमा ने अपने करियर की शुरुआत महज 14 साल की उम्र में कर दी थी।

राजकपूर की 24 साल छोटी हीरोइन

हेमा मालिनी की पहली फ़िल्म साल 1961 में रिलीज़ हुई थी। जिसका नाम था- ‘पांडव वनवासन’। इस तेलुगु फ़िल्म में हेमा ने एक नर्तकी का किरदार किया था। हेमा की पहली हिंदी फ़िल्म ‘सपनों का सौदागर’ (1968) थी जिसमें हेमा राजकपूर की हीरोइन बनी थीं। उस वक़्त 20 साल की हेमा राजकपूर से उम्र में 24 साल छोटी थीं।

शाह रुख़ ख़ान को किया डायरेक्ट

हेमा की पहली डायरेक्टेड फ़िल्म ‘दिल आशना है’ थी, जिसमें उन्होंने शाह रुख़ ख़ान को डायरेक्ट किया था। हेमा एक ट्रेंड क्लासकिल डांसर भी हैं। वो भरतनाट्यम, कुचीपुड़ी और ओडिसी में पूरी तरह ट्रेंड है और अक्सर दुनिया भर में स्टेज शोज़ करती रहती हैं।

हेमा के दीवाने

क्या आप जानते हैं हेमा मालिनी को धर्मेंद्र के अलावा जीतेंद्र और संजीव कुमार भी बहुत पसंद करते थे और उनसे शादी करना चाहते थे। उस बीच ऐसी भी ख़बरें आ रही थीं कि जीतेंद्र और हेमा मालिनी ने शादी करने का फ़ैसला कर लिया और वो चेन्नई में हैं। उस वक़्त जीतेंद्र का अपनी शोभा (वर्तमान पत्नी) के साथ भी रोमांस चल रहा था। ये पता लगते ही धर्मेंद्र, शोभा को लेकर मद्रास पहुंच गए और कहा जाता है वहां शोभा ने हंगामा मचा दिया जिससे जीतेंद्र और हेमा की शादी नहीं हो पाई। बाद में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की। बता दें क‍ि हेमा मालिनी ने 1980 में मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र से शादी की थी।
धर्मेंद्र-हेमा की सुपर हिट जोड़ी

1970 के दशक में धर्मेंद्र और हेमा किसी भी फ़िल्म को हिट कराने की गारंटी माने जाते थे। धर्मेंद्र-हेमा ने पहली बार 1970 में रिलीज हुई फ़िल्म ‘शराफत ‘में काम किया था। लेकिन, ये फ़िल्म बहुत ज्यादा नहीं चली। इसके बाद धर्मेंद्र-हेमा की जोड़ी ‘नया जमाना’ में साथ दिखी। पर इस जोड़ी ने सक्सेस का स्वाद चखा फ़िल्म ‘सीता और गीता’ से। ‘शोले’ की बंपर कामयाबी के बाद तो लोग इन्हें वीरू और बसंती के नाम से बुलाने लगे! धर्मेंद्र-हेमा की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई यादगार फ़िल्में दी हैं। दोनों ने करीब 27 फ़िल्मों में साथ काम किया और इनमें से 16 फ़िल्में सुपर हिट रही हैं।

राजनीति के मैदान में

हेमा मालिनी की राजनीतिक पारी साल 1999 में शुरू हुई जब उन्होंने पहली बार भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करना शुरू किया। 2004 में हेमा सक्रिय राजनीति में आईं। फिलहाल वे मथुरा से लोकसभा सांसद हैं। जागरण डॉट कॉम के तमाम पाठकों की तरफ से उन्हें जन्मदिन की ढेरों मुबारकबाद!

Previous Article

US सांसदों की मांग- लापता सऊदी पत्रकार ...

Next Article

आज फिर बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    सामाजिक सोच में बदलाव के लिए आगे आयें

    May 17, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    भोजपुरी फिल्मों का स्तर इतने बड़े की, हो इनकी भी हिंदी डबिंग : संजीव कुमार तिवारी

    October 13, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    अक्षय कुमार और किकू शारदा ने विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी का उड़ाया मजाक

    December 18, 2021
    By anupamsavera.com
  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    आधार में प्राइवेसी को लेकर कोई समस्या नहींः बिल गेट्स

    May 3, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेलमुख्य समाचार

    बीसीसीआई की नजर में विराट कोहली नहीं, एमएस धोनी हैं टीम इंडिया के कप्तान

    July 20, 2018
    By khabarmp.com
  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    21 में से 18 सरकारी बैंकों में निवेश से एलआईसी को हुआ नुकसान: रिपोर्ट

    July 3, 2018
    By khabarmp.com

  • देशमुख्य समाचार

    अविश्वास प्रस्ताव LIVE: लोकसभा में बहस जारी, शाम 6 बजे होगी वोटिंग

  • देश

    74th Independence Day: पीएम मोदी ने लाल किले से चीन और पाकिस्तान के विस्तारवाद तथा आतंकवाद पर जोरदार प्रहार किया, ‘आंख दिखाने वालों को देंगे करारा जवाब

  • देशमुख्य समाचार

    रियलिटी चेक: मुंबई के अस्पताल में जरूरी सुविधाएं नहीं, टेस्ट के लिए घंटोंं करना पड़ रहा इंतजार

Video Player
http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4

Media error: Format(s) not supported or source(s) not found

Download File: http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4?_=1
00:00
00:00
00:00
Use Up/Down Arrow keys to increase or decrease volume.
  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ - 2028 के कार्यों की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ - 2028 के कार्यों की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ - 2028 के कार्यों की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर उज्जैन के अशोक बुद्ध विहार में भगवान् गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समारोह को संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर उज्जैन के अशोक बुद्ध विहार में भगवान् गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समारोह को संबोधित किया।



  • भगवान बुद्ध के आदर्शों का अनुसरण करने वाला एकमात्र देश है भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • नर्सिंग है साक्षात ईश्वर की सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
  • संतों का जीवन अनुकरणीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • साधु, संत और श्रद्धालुओं की आस्था को सर्वोपरि रख करें सिंहस्थ 2028 के सभी कार्य: मुख्यमंत्री डॉ.यादव