khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›भोपाल में 11 साल में आठवीं बार पारा 38° पार:26 से 31 मार्च के बीच तेज गर्मी का ट्रेंड; इस बार हो सकती है बूंदाबांदी

भोपाल में 11 साल में आठवीं बार पारा 38° पार:26 से 31 मार्च के बीच तेज गर्मी का ट्रेंड; इस बार हो सकती है बूंदाबांदी

By khabarmp.com
March 26, 2024
56
0
Share:

राजधानी भोपाल में मार्च महीने के आखिरी दिनों में तेज गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। वर्ष 2014 से 2023 के बीच 26 से 31 मार्च तक तेज गर्मी पड़ी है। इस बार पहले ही गर्मी का असर तेज है। पिछले 11 साल में आठवीं बार दिन का पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस बार आखिरी सप्ताह में बूंदाबांदी होने का भी अनुमान है। इधर, मौसम बदलने से पहले रातें भी गर्म हो गई हैं। रविवार-सोमवार की रात में पारा 22.6 डिग्री पर पहुंच गया। 24 घंटे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

मार्च में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। पिछले दस सालों के ट्रेंड की बात की जाए तो मार्च के पहले पखवाड़े में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री तो आखिरी सप्ताह में तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच होता है। इस बार भी मौसम का यहीं ट्रेंड दिखाई दे रहा है। शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया। इस माह दूसरी बार तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचा। इसके पहले 1 मार्च को भी अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया।

गर्मीं की शुरुआती सीजन में उतार-चढ़ाव भरी गर्मी का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल सामान्य से अधिक गर्मी और अधिक लू वाले दिनों के होने का पूर्वानुमान है। क्योंकि अलनीनो की स्थिति कम से कम मई तक जारी रह सकती है। फिलहाल, तापमान में कभी बढ़ोतरी हो रही है तो कभी गिरावट। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तापमान इसी तरह रहेगा। मार्च के आखिरी सप्ताह में तपिश बढ़ सकती है, लेकिन लू जैसी स्थिति अप्रेल-मई में ही होगी।

हवा के रुख में बार-बार परिवर्तन

मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस समय हवा के रुख में बार-बार परिवर्तन हो रहा है। इसके कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति है। रविवार को हवा का रुख दक्षिण पूर्वी था, जिस कारण तापमान में बढ़ोतरी हो गई। दिन में उत्तर पूर्वी हवा का रुख रहा, ऐसे में अधिकतम तापमान में फिर 1 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि मार्च में लू जैसी संभावना नहीं है, लेकिन आखिरी हफ्ते में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। शहर में अप्रेल,मई माह में लू चलने का ट्रेंड रहा है। इसी बार भी यहीं आसार दिख रहे हैं।

17 के आसपास बादल, बौछारों की संभावना

मौसम विज्ञानी का कहना है फिलहाल तीन चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में इसी तरह की स्थिति रहेगी और एक से दो डिग्री का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और एक और आ रहा है। इसके असर के कारण 16 और 17 को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्के बादल, बौछारों की स्थिति बन सकती है। 17 को भोपाल में भी बादल, बौछारें पड़ सकती हैं।

रात-सुबह ठंडक

मौसम शुष्क होने से धूप तीखी होने लगी है। इसलिए दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। रात और सुबह हल्की ठंडक रहती है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 1 डिग्री से अधिक गिर गया। अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम 15.6 डिग्री रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम 15.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

अब बढ़ेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि मार्च से गर्मी सीजन की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है। मार्च में आमतौर पर दूसरे पखवाड़े से तापमान 35 डिग्री से अधिक रहता है और आखिरी सप्ताह में 38-40 डिग्री तक पहुंच जाता है। इस बार जो परिस्थितियां बन रही है, उसके अनुसार अभी एक दो दिन तापमान बढ़ेंगे। 16 मार्च के बाद मौसम में बदलाव के साथ तापमान में कुछ कमी आ सकती है लेकिन 20 मार्च के बाद पारा 42 डिग्री पार जा सकता है।
एक्टिव हैं 3 वेदर सिस्टम
मार्च के दूसरे सप्ताह में एक साथ 3 मौसमी सिस्टम एक्टिव है और हवा का रूख भी बार बार बदल रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के पास द्रोणिका के रूप में, एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप और एक दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है, जिससे प्रदेश में कहीं-कहीं उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं और तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी है।
20 मार्च के बाद बढ़ेगा तापमान
13 और 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर में हल्के बादल और संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही बढ़ती गर्मी पर एक फिर ब्रेक लग जाएगा। भोपाल में 12 मार्च तक तेज गर्मी का असर रहेगा। 11-12 मार्च को दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का तापमान 19 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। 20 मार्च के बाद तापमान बढ़ने के बाद प्रदेश में गर्मी होने लगेगी। मार्च के आखिरी सप्ताह में तापमान 40-42 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।
Previous Article

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का ...

Next Article

मुंबई पहली बार एशिया की बिलेनियर कैपिटल ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    मुझे प्रदेश की जनता की फिक्र: शिवराज

    August 6, 2018
    By khabarmp.com
  • मध्यप्रदेश

    आखिर गीता को मिल गया उसका परिवार

    June 28, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    जनपद का चुनाव जीती रीता बडगुजर्र ,भाजपा में शामिल

    July 16, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    ख्यमंत्री शिवराज ने कहा- कोरोना का संकट अभी टला नहीं है, लापरवाही भारी पड़ सकती है

    June 1, 2020
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमुख्य समाचारसुर्खियां

    MP Budget 2023:हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन कराएगी सरकार, एमबीबीएस की सीटें बढ़ीं

    March 1, 2023
    By khabarmp.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप, कहा ‘कसमें वादे प्यार वफा सब बाते ...

    June 7, 2023
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    मालवाहक ट्रेन के 16 डब्बे हुए डिरेल

  • मना॓रंजन

    अब Sanjay Dutt ने दिखाया बड़ा दिल, गरीबों की मदद के लिए उठाया इतना बड़ा कदम

  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    मध्य प्रदेश: भाजपा नेता के महर्षि वाल्मिकी को डाकू बताने पर लोगों में गुस्सा, फूंका पुतला

  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में अधोसंरचना विकास कार्यों, उपकरणों की खरीदी एवं अन्य विभागीय विषयों की समीक्षा की।
  • राज्य आनंद संस्थान ने सिंहस्थ-2028 के लिए प्रशासनिक अकादमी में कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव VC से नरसिंहपुर में हो रहे सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए।
  • कुटीर एवं ग्राम उद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दिलीप जायसवाल ने मंत्रालय में विभागीय समीक्षा की।
  • खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की.



  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के हमेशा साथ है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राज्य में औद्योगिक निवेश, व्यापार और रोजगारपरक कार्यों को प्रोत्साहन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर किया नमन
  • भविष्य की दृष्टि से खेल अधोसंरचना विकास के कार्य का प्लान तैयार करें: मंत्री श्री सारंग
  • अनुकंपा नियुक्ति के लिये मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित