khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›इथोपियाई एयरलाइंस का विमान बोइंग 737 क्रैश, 4 भारतीय सहित सभी 157 लोगों की मौत

इथोपियाई एयरलाइंस का विमान बोइंग 737 क्रैश, 4 भारतीय सहित सभी 157 लोगों की मौत

By anupamsavera.com
March 11, 2019
85
0
Share:

इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार भारतीयों समेत सभी 157 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शोक संतप्त परिवार अदीस अबाबा और गंतव्य स्थल नैरोबी में हवाईअड्डे पहुंचे। मृतकों में 30 से अधिक देशों के यात्री शामिल हैं।

एयरलाइन के सीईओ ने पत्रकारों को बताया कि अभी इसकी जानकारी नहीं है कि बोइंग 737-8 एमएएक्स विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह क्या है। पायलट ने परेशानी में होने की सूचना भेजी थी और उसे लौटने की मंजूरी दी गई थी। यह विमान नया था और नवंबर में ही एयरलाइन को सौंपा गया था।

सरकारी इथोपियन एयरलाइंस अफ्रीका में सबसे अच्छी एयरलाइन मानी जाती है। वह अपने आप को अफ्रीका की सबसे बड़ी विमानन कंपनी बताती है। इसे नए विमानों को जल्द ही खरीदने वाली एयरलाइन भी माना जाता है। एयरलाइन ने बताया कि विमान में 149 यात्री और आठ क्रू सदस्य सवार थे।

एयरलाइन सीईओ टी. गेब्रेमरियम ने बताया कि मृतकों में भारत, केन्या, कनाडा, चीन, अमेरिका, इथोपिया, इटली, फ्रांस, ब्रिटेन, मिस्र, स्लोवाकिया और अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं। विमान केन्या की राजधानी जाने के रास्ते पर अदीस अबाबा से उड़ान भरने के छह मिनट बाद ही सुबह आठ बजकर 44 मिनट पर राजधानी के दक्षिण में करीब 50 किलोमीटर दूर बिशोफ्टू या देबरे जिएत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

एयरलाइन ने बाद में एक तस्वीर प्रकाशित की जिसमें सीईओ विमान के मलबे पर खड़े हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए संदेश में कहा गया है, ”टी गेब्रेमरियम को यह पुष्टि करते हुए खेद हो रहा है कि कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा।” इसमें कहा गया है, ”वह इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों और क्रू सदस्यों के परिवारों तथा प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना जताते हैं।”

वायु यातायात निगरानी फ्लाइट रडार 24 ने टि्वटर में एक पोस्ट में बताया कि विमान ने उड़ान भरने के बाद अस्थिर गति दिखाई थी। दृश्यता स्पष्ट थी। सरकारी प्रसारणकर्ता ईबीसी ने बताया कि पीड़ितों में 33 नागरिकता रखने वाले लोग शामिल हैं। एयरलाइन के सीईओ ने बताया कि मृतकों में केन्या के 32 और इथोपिया के नौ नागरिक शामिल हैं। अन्य पीड़ितों में कनाडा के 18, चीन, अमेरिका और इटली के आठ, फ्रांस और ब्रिटेन के सात, मिस्र के छह, नीदरलैंड के पांच और भारत तथा स्लोवाकिया के चार नागरिक शामिल हैं।

इथोपिया के प्रधानमंत्री कार्यालय ने अलग से जारी एक बयान में पीड़ित परिवारों के प्रति ”गहरी संवदेनाएं” जताई।
एयरलाइन ने कहा, ”खोज एवं बचाव अभियान चल रहा है और हमारे पास किसी के जीवित बचे होने या हताहतों के बारे में कोई पुष्ट सूचना नहीं है।” केन्या के राष्ट्रपति उहुरु केन्याटा ने कहा, ”विमान में सवार लोगों के परिवार और उनसे जुड़े लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

अदीस अबाबा और नैरोबी में चिंतित परिवारजन एकत्रित हो गए हैं। एक व्यक्ति एग्निस मुइलु ने कहा, ”मैं अपने भाई को लेने हवाईअड्डे आया था लेकिन मुझे बताया गया कि कोई दिक्कत है।” गौरतलब है कि इथोपियन एयरलाइंस के यात्री विमान की आखिरी बड़ी दुर्घटना 2010 में हुई थी जब विमान बेरुत से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में सवार सभी 90 लोगों की मौत हो गई थी।

पायलट ने भेजा था परेशानी का संदेश: इथोपिया एयरलाइन
इथोपिया एयरलाइन के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के पायलट ने अदीस अबाबा से उड़ान भरने के बाद नियंत्रक को सूचित किया था कि ‘उसे कुछ दिक्कत हो रही है’ और वह 157 यात्रियों को ले जा रहे विमान को वापस लाना चाहता था। यह विमान उड़ान भरने के छह मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इथोपिया एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी. गेबरे मरीयम ने यहां पत्रकारों को बताया कि पायलट को अदीस अबाबा वापस आने की मंजूरी दे दी गई थी। पत्रकारों ने उसने पूछा था कि क्या पायलट ने परेशानी संदेश भेजा था।

Previous Article

उत्तर कोरिया में लोकतंत्र की अपनी परिभाषा, ...

Next Article

INDvAUS: हेडन ने बताया- कुलदीप और चहल ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मुख्य समाचारविदेश

    कोरोना से निपटने के US करेगा पाकिस्‍तान की मदद, 10 लाख डॉलर की सहायता की पेशकश

    March 20, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    चीन में फिर हाहाकार! कोरोना के बाद अब इस नई बीमारी ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

    November 28, 2023
    By khabarmp.com
  • मुख्य समाचारविदेश

    कमाल की चोरी, उसने सड़क चुराई और बेच डाली

    February 3, 2018
    By khabarmp.com
  • विदेश

    पुतिन को हाथ में हथकड़ी लगने का सता रहा है डर! BRICS के लिए दक्षिण अफ्रीका जाने से किया मना

    July 21, 2023
    By khabarmp.com
  • विदेश

    बांग्लादेश का विमान नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 50 लोगों की मौत, 17 बचाए गए लोगों में से कुछ की हालत गंभीर

    March 13, 2018
    By anupamsavera.com
  • मुख्य समाचारविदेश

    अमरीकी दबाब के बाबजूद रुस से मिसाइल प्रणाली खरीदने से पीछे नहीं हटेगा भारत

    June 9, 2018
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    सोने का भाव गिरा, चांदी की कीमत भी टूटी, चेक कर लीजिए नया रेट

  • विदेश

    लेबनान के राष्ट्रपति ने कृषि उत्पादों के निर्यात में मदद करने के लिए मांगी मदद

  • मना॓रंजन

    अमेरिकन एनआरआई पति से धोखा खाने के बाद नेहा बंसल का “एक अनदेखा सच “

Video Player
http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4

Media error: Format(s) not supported or source(s) not found

Download File: http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4?_=1
00:00
00:00
00:00
Use Up/Down Arrow keys to increase or decrease volume.
  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में रीवा एवं शहडोल संभाग में एमपीआरडीसी के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने दमोह जिले के बांदकपुर में श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में महादेव की पूजा की।
  • नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने भोपाल में नेशनल सस्टेनेबल इनोवेशन कॉन्क्लेव को संबोधित किया।
  • ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने चौथे नेशनल सस्टेनेबल एनर्जी एनोवेशन कान्क्लेव में लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
  • ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने चौथे नेशनल सस्टेनेबल एनर्जी एनोवेशन कान्क्लेव को संबोधित किया।



  • अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, नागरिक सेवाओं को करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • 13 शासकीय विभागों के शासकीय सेवकों के अवकाश प्रतिबंधित
  • मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है आगे : कृषि मंत्री श्री कंषाना
  • ग्रीन एनर्जी पर ध्यान दें अन्यथा बच्चों को बैग की जगह ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
  • लंबित बिजली बिलों की वसूली की कार्य-योजना बनायें