सुबह उठने के बाद बिल्कुल भी नहीं करे ये काम

आप लोग सुबह जागकर यदि अच्छी आदतें अपनाएंगे तो इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी। तो वहीं यदि आप कुछ बुरी आदत अपनाएंगे या गलत करेंगे तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। हम इस खबर में आपको बताएंगे कि आप भूलकर भी सुबह उठने के बाद इन कामों को नहीं करना चाहिए। क्योंकि यदि आप ये काम करोगें तो आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पडेगा।
1. मोबाइल आज के समय में मनुष्य की जरूरत बन गई है। कई लोग तो एक पल के लिए भी मोबाइल से दूर नहीं होते है। तो इसके अलावा कुछ लोग ऐसे होते है जो कि सुबह उठते ही अपना मोबाइल चलना शुरू कर देते है। आपको बता दें कि मोबाइल में ब्लू लाइट निकलती है। जो कि सुबह आपकी आंखों के लिए सही नहीं है। क्योंकि सुबह आपकी आंखें बहुत नाजुक स्थिति में होती है और मोबाइल की रोशनी का आपकी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
2. इसके अलावा कई लोगों की आदत होती है। जैसे ही उनकी आंख खुलती है वे बिस्तर से उठ जाते है। जो कि आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।क्योंकि जब आप सो कर उठते है। तो उस समय आपके शरीर का ब्लड फ्लो बहुत धीरे हो रहा होता है। लेकिन जब अचानक आप अपने शरीर पर जोर देते है। तो इसका सीधा असर आपके दिमाग और पीठ पर पडता है। जो कि कई बार आपकी रीढ की हड्डी के लिए भी परेशानी हो सकती है।
3. इसके अलावा कई लोग होते है। जो कि लेट तक सोते है और जागने के बाद वे तुरंत ब्रश कर लेते है। क्योंकि उनको आफिस जाना होता है। इसके साथ ही मुंह धोना शुरू कर देेेते है। जो कि आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि सुबह जो लार मुंह में होती है। वह आपके पेट में जानी चाहिए। ताकि आपके पेट में जमा अम्ल न्यूट्रल हो सके।
4. इसके अलावा कई लोगों की आदत होती है कि वे जगते ही चाय पीते है। उनके दिन की शुरूआत चाय से ही होती है। ऐसा करना भी आपके लिए नुकसानदायक है। क्योंकि खाली पेट चाय पीने से पेट में गैस बनती है। इसका बहुत ज्यादा नुकसान आपके शरीर को होता है और अन्य प्रकार की बीमारियां जैसे कि बालों का झड़ना, पेट खराब होना, पाचन तंत्र का कमजोर होना जैसी बीमारियां होनी शुरू हो जाती है ।
5. कई लोगों की आदते होती है कि वे आफिस जल्दी बाजी में जाते है। तो वे सुबह जागते ही नहाने के लिए जाते है। जो कि आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। सुबह आपके शरीर का तापमान ज्यादा होता है और जब आप तुरंत अपने शरीर में ठंडा पानी उड़ेल लेते हैं । तो अचानक से आपके शरीर का तापमान कम हो जाता है जो आपको जुकाम जैसी समस्याएं दे सकता है और आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है ।