khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›Coronavirus in World: दुनिया में अब तक 30.35 लाख लोगों ने गंवाई जान, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 14 करोड़ पार

Coronavirus in World: दुनिया में अब तक 30.35 लाख लोगों ने गंवाई जान, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 14 करोड़ पार

By anupamsavera.com
April 20, 2021
41
0
Share:

दुनिया में कोरोना वायरस महामारी ने करोड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। अब तक इस संक्रमण की चपेट में दुनिया के 14 करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं। जबकि अब तक 30,35,300 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। हालांकि इस महामारी से स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या 12,06,65,826 है।

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने सोमवार सुबह तक विश्व में संक्रमितों का आंकड़ा 14,11,13,721 बताया, जबकि शाम तक वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, यह आंकड़ा 14,21,16,687 तक पहुंच गया। महामारी का सर्वाधिक शिकार अमेरिका है जहां अब तक 3.24 करोड़ से ज्यादा संक्रमित हैं और 5.81 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

यहां अब भी न्यूयॉर्क, विस्कॉन्सिन, अटलांटा आदि राज्यों में हालत खराब हैं। न्यूयॉर्क में कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की दिक्कत है जबकि शवों के अंतिम संस्कार के लिए ताबूत तक मुहैया नहीं हो रहे हैं। ब्राजील में भी हालात काबू से बाहर हैं। यहां के कब्रिस्तानों में नए शवों को दफनाने के लिए जगह नहीं बची है। देश में अब तक 3.73 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 1.39 करोड़ से अधिक है।

हांगकांग : भारतीय उड़ानों पर तीन मई तक रोक
भारत में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हांगकांग ने तीन मई तक भारत से आने जाने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। हांगकांग ने इतनी ही अवधि के लिए पाकिस्तान और फिलीपींस के साथ भी हवाई यातायात निलंबित कर दिया है। हांगकांग सरकार ने यह फैसला तब किया जब विस्तारा एयरलाइंस की दो फ्लाइट से हांगकांग पहुंचे 50 यात्री जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

नेपाल : 14 मई तक बंद रहेंगे शहरी स्कूल 
देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नेपाल सरकार ने 14 मई तक शहरी क्षेत्रों के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। नेपाल कैबिनेट की एक आपात मंत्रिस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कैबिनेट में शामिल मंत्री प्रभु शाह ने मीडिया को फोन पर यह जानकारी दी कि स्कूलों में वर्चुअल कक्षाएं जारी रखी जा सकती हैं।

फ्रांस : कई देशों पर अनिवार्य क्वारंटीन नियम लागू
फ्रांस सरकार ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर चिंताओं के चलते अर्जेंटीना, ब्राजील, चिली और दक्षिण अफ्रीका से प्रवेश प्रतिबंधों को सख्त करने की घोषणा की है। अगले हफ्ते से इन देशों से फ्रांस में प्रवेश करने वाले लोगों पर 10 दिन का अनिवार्य क्वारंटीन नियम लागू होगा। यह नियम फ्रेंच गुयाना के अपने विदेशी क्षेत्र के हवाई यात्रियों पर भी लागू होंगे।

पाक में शवों को दफनाने की किल्लत
भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान की हालत सबसे खराब है। यहां कराची के कब्रिस्तान में जगह कम पड़ने के कारण पास के खाली मैदान में शवों को दफनाने की अस्थायी व्यवस्था की गई है। यहां भी अब जगह की किल्लत है। देश में संक्रमितों की संख्या 7,61,437 है जबकि 16,316 लोगों की मौत हो चुकी है। सर्वाधिक मृतक सिंध प्रांत से हैं।

बांग्लादेश : 14 मिनट में एक संक्रमित की मौत
कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 10,385 है, वहीं पिछले तीन दिनों में हर 14 मिनट में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। बीते रविवार (18 अप्रैल) को देश में 18 मार्च, 2020 के बाद पहली बार सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 

श्रीलंका : सख्त दिशा-निर्देश लागू
श्रीलंका में अब तक 96,796 संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है जिनमें से 618 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसे देखते हुए जाफना में कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

Previous Article

वैक्सीन की न रुके सप्लाई, सीरम इंस्टीट्यूट ...

Next Article

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    भारतीय मूल की ‘अंडरकवर एजेंट’ के नाम पर रखा गया लंदन में ‘काउंसिल हाउसिंग ब्लॉक’ का नाम

    December 27, 2023
    By khabarmp.com
  • विदेश

    चीन ने अरुणाचल प्रदेश बोर्डर पर एक गाँव बनाया

    January 19, 2021
    By anupamsavera.com
  • मुख्य समाचारविदेश

    पाक चुनावः जीत के बाद बोले इमरान – भारतीय मीडिया ने किया निराश

    July 27, 2018
    By khabarmp.com
  • विदेश

    अमेरिका ” Legion Of Merit” पुरस्कार, मैं बहुत सम्मानित महसूस करता हूं! — भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी

    December 23, 2020
    By anupamsavera.com
  • मुख्य समाचारविदेश

    किम ने अपने खास को भेजा अमेरिका

    May 30, 2018
    By khabarmp.com
  • विदेश

    अफगानिस्तान में खाद्य संकट के कारण भूख से मर रहे लोग – संयुक्त राष्ट्र की चिंता

    September 3, 2021
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    स्कूल में नहीं मिल रहा पानी

  • देश

    अशोक गहलोत और भूपेश बघेल की दिल्ली में हाजिरी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात

  • मुख्य समाचारविदेशसुर्खियां

    Spy Balloon Row:देश की सुरक्षा को लेकर पीएम ऋषि सुनक ने दिया बड़ा बयान, क्या ब्रिटेन को भी है चाइनीज स्पाई बैलून से खतरा?

  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में अधोसंरचना विकास कार्यों, उपकरणों की खरीदी एवं अन्य विभागीय विषयों की समीक्षा की।
  • राज्य आनंद संस्थान ने सिंहस्थ-2028 के लिए प्रशासनिक अकादमी में कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव VC से नरसिंहपुर में हो रहे सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए।
  • कुटीर एवं ग्राम उद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दिलीप जायसवाल ने मंत्रालय में विभागीय समीक्षा की।
  • खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की.



  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के हमेशा साथ है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राज्य में औद्योगिक निवेश, व्यापार और रोजगारपरक कार्यों को प्रोत्साहन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर किया नमन
  • भविष्य की दृष्टि से खेल अधोसंरचना विकास के कार्य का प्लान तैयार करें: मंत्री श्री सारंग
  • अनुकंपा नियुक्ति के लिये मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित