पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दामों की वृद्धि पर कांग्रेस ने काला दिवस मनाते हुए विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया
पोरसा((मुरैना) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा के द्वारा आज कमलनाथ के आदेश पर पेट्रोल डीजल रसोई गैस की मूल्य वृद्धि एवं किसान विरोधी काले कानून के एवं जन विरोधी नीतियों के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए रेस्ट हाउस पोरसा पर तहसीलदार नरेश शर्मा को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह तोमर, प्रबल प्रताप सिंह चौहान ,अजय कटारे, कुलदीप सिंह तोमर ,बबलू दुबे ,डॉक्टर राम नारायण शर्मा ,यूनुस खान पठान ,सुरेश जाटव , दीवान सिंह तोमर,अरविंद हिंडोलिया ,आशीष शर्मा, महेश शिवहरे, कुलदीप पचौरी, हरीश हिडोलिया, राकेश ओझा, मदन मोहन कटारे ,राधेश्याम तिवारी, कैलाश सिंह, राजू सिंह तोमर सरपंच ,राहुल सिंह तोमर, वीरेंद्र साक्य, सुधीर सिंह तोमर,संजय सिंह सिकरवार, राम नरेश शर्मा ,राम प्रकाश जाटव, मोहित भदोरिया, मातादीन , नितेश शर्मा, आदि कांग्रेसी जन रेस्ट हाउस पोरसा पर उपस्थित थे
संवाददाता : धर्मेन्द अर्गल