khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 21 रुपए बढ़े:मलेशिया में भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री, आज से 6 छोटे-बड़े बदलाव

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 21 रुपए बढ़े:मलेशिया में भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री, आज से 6 छोटे-बड़े बदलाव

By khabarmp.com
December 1, 2023
34
0
Share:

आज यानी 1 दिसंबर 2023 से कई छोटे-बड़े बदलाव हुए हैं। आज से भारतीय नागरिकों को मलेशिया में वीजा-फ्री एंट्री मिलेगी। इसके अलावा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में करीब 20 रुपए का इजाफा किया गया है। फर्जी सिम पर सख्ती के लिए नियमों में भी बदलाव हुआ है।

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हुआ
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में ये अब 21 रुपए महंगा होकर 1796.50 रुपए का हो गया है। पहले सिलेंडर 1775 रुपए में मिल रहा था। वहीं 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 903 रुपए और भोपाल में 908 रुपए में मिल रहा है।

2. मलेशिया में भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री
मलेशिया में 1 दिसंबर से भारत और चीन के नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री मिलेगी। चीनी और भारतीय नागरिक 30 दिनों तक मलेशिया में वीजा-फ्री रह सकते हैं। अगर आप भारत से कुआलालंपुर जाते हैं, तो चेन्नई-कोलकाता जैसे शहरों से फ्लाइट से जाने-आने का खर्च करीब 12,000 रुपए आएगा। इससे पहले श्रीलंका-थाईलैंड भी वीजा फ्री एंट्री का ऐलान कर चुके हैं।

3. फर्जी-सिम पर सख्ती के लिए नियमों में बदलाव
आज से सिम बेचने के नियमों में बदलाव किया गया है। इसके तहत सिम बेचने वाले सभी डीलर्स का वैरिफिकेशन होना अनिवार्य होगा। डीलर्स को सिम बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा।

किसी भी सिम बेचने वाले व्यापारी की पुलिस वैरिफिकेशन की जिम्मेदारी टेलीकॉम ऑपरेटर्स की होगी। नियमों की अनदेखी करने पर 10 लाख का जुर्माना देना पड़ सकता है। सरकार द्वारा ये कदम फर्जी सिम कार्ड बेचने पर सख्ती करने के लिए उठाया गया है।

4. अगर डॉक्यूमेंट लौटने में हुई देरी तो बैंक देगा जुर्माना
आज से बैंक से संबंधित बदलाव होने जा रहा है। ये बदलाव रिजर्व बैंक RBI की ओर से किया गया है। इसके तहत पूरा लोन चुकाने के बाद 30 दिनों के भीतर ग्राहक द्वारा गारंटी के एवज में रखे गए डॉक्युमेंट्स उसे वापस लौटाने होंगे। तय समय पर ये डॉक्यूमेंट वापस ना करने की स्थिति में बैंकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। ये जुर्माना 5 हजार रुपए प्रति दिन के हिसाब से देना होगा।

अगर डॉक्यूमेंट गुम जाते हैं तो उस स्थिति में बैंक को एक्स्ट्रा तीस दिनों का समय मिल सकेगा। इस मामले में बैंक को नए डॉक्यूमेंट दिलाने में मदद करनी होगी और इसका खर्च भी उठाना होगा।

5. इस्तेमाल न होने वाली यूपीआई आईडीज हो जाएंगी डीएक्टिवेट
पेमेंट रेगुलेटरी NPCI ने हाल ही में एक सर्कुलर जारी कर थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स से कहा कि वो ऐसी UPI आईडी को डीएक्टिवेट करें, जिन्होंने एक साल से अपनी आईडी से कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया है। 31 दिसंबर तक ऐसे इनएक्टिव कस्टमर्स की UPI आईडी को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। ऐसी आईडीज पर इनवर्ड ट्रांजैक्शन नहीं हो पाएगा यानी फंड नहीं आ पाएगा, लेकिन पेमेंट कर सकेंगे।

5. IPO लिस्टिंग में 6 की जगह सिर्फ 3 दिन लगेंगे
मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) ने IPO लिस्टिंग के टाइम को 6 (T+6) दिन से घटाकर 3 (T+3) दिन कर दिया है। यानी अब IPO इश्यू बंद होने के बाद शेयर मार्केट में कंपनियों के शेयर की लिस्टिंग 3 दिन में ही हो सकेगी। पहले ये 6 दिन में होती थी। सेबी के इस फैसले से IPO मार्केट में लिस्टिंग की प्रक्रिया तेज होगी और निवेशकों को लिस्टिंग के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही IPO में शेयर अलॉट नहीं होने पर रिफंड भी जल्दी मिल सकेगा। यहां T इश्यू बंद होने की अंतिम तारीख है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं
आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। एक साल से ज्यादा समय से पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 21 मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था।

Previous Article

जलवायु सम्मेलन में आज भारत की अगुवाई ...

Next Article

समय से पहले ही नेपाल एयरलाइंस के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    बिटकॉइन हुआ स्थिर ,जानिये क्या है क्रिप्टोकरेंसी का हाल ?

    June 28, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    PM मोदी ने जॉइन किया वॉट्सऐप चैनल:पहले मैसेज में शेयर की संसद भवन की तस्वीर, 3.74 लाख से ज्यादा लोगों ...

    September 20, 2023
    By khabarmp.com
  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    2000 रुपये के नोट की छपाई पर सरकार का बड़ा बयान

    January 4, 2019
    By khabarmp.com
  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    सोमवार तक के लिए सोना हुआ सस्ता, चांदी हुई महंगी

    May 9, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    नीरव मोदी अकेला नहीं, ये भी हैं PNB के बड़े विलफुल डिफॉल्टर्स

    February 19, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    क्या मोदी सरकार बदलेगी नियम, कर्मचारियों को पांच की जगह हफ्ते में चार दिन करना होगा काम, 3 दिन मिलेगी ...

    April 12, 2021
    By anupamsavera.com

  • देश

    मध्य प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, इस महीने की 31 तारीख तक स्कूल बंद,

  • खेलमुख्य समाचार

    मिस्टर क्रिकेट माइक हसी ने कहा-ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर सफल होगा ये भारतीय खिलाड़ी

  • मध्यप्रदेश

    PM kisan nidhi: क्या किसानों को मिलेगी PM Kisan Nidhi की अटकी हुई 13वीं किस्त

  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में अधोसंरचना विकास कार्यों, उपकरणों की खरीदी एवं अन्य विभागीय विषयों की समीक्षा की।
  • राज्य आनंद संस्थान ने सिंहस्थ-2028 के लिए प्रशासनिक अकादमी में कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव VC से नरसिंहपुर में हो रहे सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए।
  • कुटीर एवं ग्राम उद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दिलीप जायसवाल ने मंत्रालय में विभागीय समीक्षा की।
  • खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की.



  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के हमेशा साथ है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राज्य में औद्योगिक निवेश, व्यापार और रोजगारपरक कार्यों को प्रोत्साहन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर किया नमन
  • भविष्य की दृष्टि से खेल अधोसंरचना विकास के कार्य का प्लान तैयार करें: मंत्री श्री सारंग
  • अनुकंपा नियुक्ति के लिये मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित