भारत में वैक्सीन कमी पर चेतन भगत ने उठाया सवाल, कंगना रनौत बोलीं- भारत से नफरत बंद करो
चेतन ने कोविड वैक्सीन फाइजर और मॉडर्ना को बेस्ट बताते हुए भारत में उपलब्धता पर सवाल उठाया था। इस पर कंगना भड़क गई हैं।कंगना रनौत ने अब ऑथर चेतन भगत पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने चेतन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए खरी-खोटी सुनाई है। इसके बाद चेतन भगत ने भी कई ट्वीट्स किए हैं।
फाइजर और मॉडर्ना को बताया बेस्ट
चेतन भगत ने लिखा था, फाइजर और मॉडर्ना बेस्ट वेक्सीन्स हैं। वे दिसंबर 2020 में आ चुकी हैं। भारत में अब तक ये वैक्सीन क्यों नहीं आईं? क्या हम बेस्ट डिजर्व नहीं करते? क्या हम रक्षा के हथियार बाहर से नहीं मंगाते? क्या ये युद्ध जैसे हालात नहीं हैं? वैक्सीन यहीं और सिर्फ यहीं बननी क्यों जरूरी है?
चेतन भगत पर भड़की ंकंगना रनौत
इस पर कंगना ने जवाब दिया है, किसने कहा वो बेस्ट हैं? मेरे एक दोस्त ने फाइजर वैक्सीन ली थी और उसे बहुत बुखार और शरीर दर्द हुआ, आप सब भारत और भारतीयों से नफरत करना कब बंद करोगे? हमारी वैक्सीन की पूरी दुनिया में काफी मांग है। और इस समय आत्मनिर्भर होने का मतलब है अपनी इकोनॉमी को बूस्ट करें।
ट्विटर यूज करने के लिए दिमाग की जरूरत नहीं
चेतन भगत ने इसके बाद कई ट्वीट्स किए हैं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है, मुझे पता है कि ट्विटर यूज करने के लिए दिमाग की जरूरत नहीं लेकिन समझने की कोशिश कीजिए: हमें जल्दी से कई सारी वैक्सीन्स चाहिए। भारत में वैक्सीन हैं लेकिन पर्याप्त संख्या में नहीं हैं। इस वजह से हमें दूसरी गैर-भारतीय वैक्सीन्स की भी जरूरत है। वैक्सीन के मामले में कम से कम ‘हम बनाम वो’ करना बंद कीजिए। लोग मर रहे हैं।