रणवीर, वरुण, आलिया, सोनम, रितिक… तो ऐसे दे रहा है बॉलीवुड प्रियंका-निक को बधाई

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने आज सुबह अपने परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है। सगाई के साथ इन्होंने अपने इस रिश्ते की नई शुरुआत के मौके पर प्रियंका के घर पर एक छोटी सी पूजा भी की जिसकी तस्वीरें सुबह से ही इन्टरनेट पर वायरल हो रही हैं। सगाई के बाद ख़ुद प्रियंका और निक ने भी अपने सोशल अकाउंट पर एक दूसरे के साथ बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की और अपने रिलेशनशिप को पहली बार सभी के सामने स्वीकारा।
सगाई और पूजा के बाद निक और प्रियंका को बधाई देने उनके कुछ करीबी दोस्त भी आए। अर्पिता ख़ान शर्मा, अनुषा दांडेकर और प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा भी इस छोटे से फंक्शन में शामिल थे। इसके अलावा बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटीज़ ने भी निक और प्रियंका को बधाई दी हैं मगर, ऑनलाइन!
लेकिन ऑनलाइन भी निक ने प्रियंका को अपना प्यार ज़ाहिर करने में कमी नहीं छोड़ी है। प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर कमेंट्स करते हुए निक ने लिखा, ‘बधाई हो, ये लड़का दुनिया का सबसे खुशनसीब लड़का है!’ निक का यह कमेंट कितना क्यूट है, है ना!
खैर, इसके बाद कमेंट्स की लाइन लग गई और बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने इसी तरह निक और प्रियंका को बधाइयां देना शुरू किया। रणवीर सिंह से लेकर वरुण धवन, आलिया भट्ट, रितिक रोशन, सोनम कपूर, सानिया मिर्ज़ा, मसाबा गुप्ता, श्रद्धा कपूर, एषा गुप्ता, बिपाशा बासु, शिल्पा शेट्टी, डायना पेंटी, सोफी चौधरी और भी कई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट्स करके इन दो जोड़ों को विश किया। देखिये इनके कमेंट्स-
आपको बता दें कि निक के साथ साथ निक के पेरेंट्स भी यहां इंडियन कपड़ों में नज़र आए। जहां प्रियंका येलो रंग के सूट में बहुत ख़ूबसूरत लग रही थीं वहीं निक भी सफ़ेद रंग के कुर्ते में बहुत हैंडसम लग रहे थे।
बताते चलें कि प्रियंका सलमान ख़ान के साथ फ़िल्म ‘भारत’ का हिस्सा बनने वाली थीं जिसे उन्होंने अंत समय में मना कार दिया था। और कारण था निक से उनकी शादी! अब अली अब्बास ज़फर की फ़िल्म ‘भारत’ में सलमान के साथ कटरीना कैफ़ दिखाई देंगी और इसमें दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में हैं।
सगाई तो हो गई मगर अब तक शादी की तारीख़ से पर्दा नहीं उठा है। वैसे, बॉलीवुड शादीयों की बात की जाए तो हर कोई एक ग्रैंड मगर कम शोर शराबे वाली शादी चाहता है। मीडिया और लोगों की नज़रों से दूर शादी करने का मानो ट्रेंड बन गया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से लेकर नेहा धूपिया और अंगद बेदी और अब प्रियंका और निक की सगाई भी कुछ ऐसे ही हुई है। और अब कहा जा रहा है कि इस लिस्ट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शामिल होने जा रहे हैं जो शायद इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे।