दिग्विजय- इंदौर से विनय को लड़वा दें, कमलनाथ- जीतने वाला कैंडिडेट नहीं

दिग्विजय- फोन का स्पीकर ऑन है… कमलनाथ- … अच्छा कैंडिडेट रहेगा
चुनाव की पहली नाटकीय तस्वीर मुस्कुराहटाें में कांग्रेस का कन्फ्यूजन
इंदौर . मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर में थे। उन्हें चार्टर्ड प्लेन से रीवा जाना था। प्लेन करीब सवा घंटे देरी से आया। इस दौरान दिग्विजय ने एयरपोर्ट पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ यह वक्त गुजारा। हंसी-ठिठौली के बीच उनकी इंदौर लोकसभा सीट पर टिकट के दावेदारों को लेकर भी चर्चा हुई। चर्चा के अंश
दिग्विजय- इंदौर से दावेदारों के नाम मैं लूंगा। आप लोग बताना कि उनमें से कौन-सा ठीक रहेगा? आप सिर्फ सुनना और धीरे से मेरे कान में बता देना। पंकज संघवी, सत्यनारायण पटेल, प्रीति अग्निहोत्री, अरविंद बागड़ी, अर्चना जायसवाल, पूनम माथुर। (फिर कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की ओर इशारा करते हुए) विनय तुम चुनाव लड़ोगे। हां बोलो तो कमलनाथ से बात करता हूं।
उसी वक्त दिग्विजय के फोन पर कमलनाथ का कॉल आ गया। स्पीकर ऑन करने के बाद…
दिग्विजय- इंदौर से विनय को चुनाव लड़वा दें।
कमलनाथ- नहीं, जीतने वाला कैंडिडेट नहीं है।
दिग्विजय- स्पीकर ऑन करके बात कर रहा हूं।
कमलनाथ- अच्छा कैंडिडेट रहेगा।
कांग्रेस नेता बोले- स्थानीय को टिकट मिले।
दिग्विजय- आप बताओ, कौन अच्छा रहेगा।
सुवेग राठी- आपसे अच्छा कौन उम्मीदवार रहेगा। आप लड़ेंगे तो निश्चित ही पार्टी ये सीट जीत जाएगी। आप ही हमारे लिए स्थानीय उम्मीदवार हो।
पत्नी अमृता नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव मुझे जहां लड़ाएं, वहां तैयार : कांग्रेस नेताओं से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने राहुलजी को कह दिया है, मुझे इंदौर, राजगढ़ या फिर देश-प्रदेश की किसी भी सीट से चुनाव लड़वाएं, मैं पूरी तरह तैयार हूं। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि पत्नी अमृता सिंह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। जो अटकलें चल रही हंै, वो सब गलत हंै।