बॉलीवुड की ‘दामिनी’, तस्वीरों में मीनाक्षी शेषाद्रि को पहचानना हुआ मुश्किल 24 सालों में इतनी बदल गईं
हाल ही में मीनाक्षी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें उनका बदला हुआ रूप दर्शकों को हैरान कर रहा है। इन तस्वीरों में मीनाक्षी पहचान में ही नहीं आ रही हैं। मीनाक्षी एक बेहतरीन नृत्यांगना भी हैं। वो बॉलीवुड डांस के अलावा भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कथक, ओडिसी में भी पारंगत हैं। मीनाक्षी ने 1981 में 17 साल की उम्र में ‘ईव्स वीकली मिस इंडिया’ का खिताब भी अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने टोक्यो में मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व भी किया था।मीनाक्षी की आखिरी फिल्म साल 1997 में आई थी और इसके बाद से ही वो बड़े पर्दे से दूर हैं। अपने वक्त में मीनाक्षी की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती थी। मीनाक्षी के अभिनय के अलावा दर्शक उनके लुक और डांसिंग स्किल के भी दीवाने थे।
इसके बाद मीनाक्षी ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। साल 1983 में मीनाक्षी हिंदी/तेलुगु फिल्म ‘पेंटर बाबू’ से अपने करियर की शुरूआत की थी। ये फिल्म बड़े पर्दे पर हिट नहीं हुई थी। इसके बाद मीनाक्षी ने तय कर लिया था कि वो कभी अभिनय नहीं करेंगी। हालांकि इसके बाद उन्हें सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ में जैकी श्रॉफ के अपोजिट कास्ट किया गया और वो रातों-रात बड़ी स्टार बन गईं। इस फिल्म की कहानी से लेकर गाना सब कुछ दर्शकों को खूब पसंद आया था।
इस फिल्म की सफलता के बाद मीनाक्षी के हाथ में कई बड़े प्रोजक्ट आने लगे। ‘दामिनी’, ‘घायल’, ‘घातक’ जैसी फिल्मों के साथ मीनाक्षी ने दर्शकों को अपने अभिनय का लोहा मनवाया। करियर के पीक पर मीनाक्षी ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर के साथ शादी कर ली।
शादी के बाद वह अमेरिका के टेक्सास में जा कर बस गईं। चैरिश डांस स्कूल के नाम से मीनाक्षी अपना एक डांस स्कूल भी चलाती हैं जो उन्होंने साल 2008 में खोला था। मीनाक्षी भले ही अब फिल्मों से दूर हों, लेकिन फैंस आज भी उनके बारे में जानने को बेताब रहते हैं।