भोजपुरी और तेलगू भाषा में हो रहा फ़िल्म ‘करिया’ का निर्माण अंगद कुमार ओझा
भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार एक ऐसी फिल्म बनने जा रही है, जिसका निर्माण भोजपुरी के साथ – साथ तेलगू में भी होगा। फ़िल्म का नाम ‘करिया’ है, जिसके रायटर – डायरेक्टर अंगद कुमार ओझा हैं। दो भाषाओं में बनने वाली इस फ़िल्म का भोजपुरी में ‘करिया’ और तेलगू में ‘टीएस 10’ टाइटल होगा। फ़िल्म की शूटिंग 13 अप्रैल से उत्तर प्रदेश के देवरिया में शुरू होगी।
ये पूरी जानकारी फ़िल्म के निर्देशक अंगद कुमार ओझा ने दी। उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म में साउथ की फ़िल्म इंडस्ट्री की झलक मिलेगी। कहानी और स्क्रीनप्ले बेहद खास है। हमने इस पर खूब मेहनत की है। हम इसे भोजपुरी और तेलगू भाषा में बना रहे हैं। यह पहली बार हो रहा है। उम्मीद है कि यह फ़िल्म दोनों जगह के दर्शकों को पसंद आएगी। फ़िल्म को हम बड़े स्तर पर बनाएंगे।
उन्होंने बताया कि शक्ति फिल्म्स इंडस्ट्री के बैनर तले बनने वाली इस फ़िल्म में वे खुद लीड रोल में हैं। उनके अलावा ज़ोया खान, मनोज टाइगर, अमित शुक्ला, अयाज़ खान, भालेश्वर, बीना पांडेय, सोनिया मिश्रा भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। डीओपी टी सबरीनाथ और एक्शन दिनेश यादव का होगा। पीआरओ संजय भूषण पटियाला होंगे। कोरियोग्राफर प्रदीप मिश्रा होंगे।