khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›अनुभव सिन्हा को अक्षरा सिंह का करारा जवाब, बोलीं- भोजपुरी फिल्मों से ज्यादा बॉलीवुड में होता है नंगा नाच

अनुभव सिन्हा को अक्षरा सिंह का करारा जवाब, बोलीं- भोजपुरी फिल्मों से ज्यादा बॉलीवुड में होता है नंगा नाच

By anupamsavera.com
September 17, 2020
42
0
Share:

ड्रग्स का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। हाल ही में बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन ने ड्रग के मुद्दे को संसद में उठाया था। रवि के इस बयान पर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री पर भी बात करनी चाहिए, जहां कला के नाम पर नंगा नाच किया जाता है। अब अनुभव की बात पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

दो दिन पहले रवि किशनजी ने संसद में अपनी आवाज उठाई थी ड्रग्स के बड़ी तेजी से पैर पसारने को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में। उन्होंने आवाज क्या उठाई एकदम से हंगामा मच गया। कोई कह रहा है कि थाली में छेद कर रहा है तो कोई पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री पर उंगली उठा रहा है। मैं कहती हूं अगर इंडस्ट्री में सुधार की कोई कोशिश कर रहा है तो या उसके लिए मांग कर रहा है तो इसमें गलत क्या है? फिलहाल पूरा विश्व जयाजी की बातों का जवाब दे रहा है।’

‘फिलहाल मैं अनुभव सिन्हा जी की बातों का विरोध करती हूं। जो उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए नंगा नाच शब्द का प्रयोग किया उस बात का जवाब देने आई हूं। अनुभव जी हालिया प्रदर्शित फिल्म थप्पड़ को लेकर आपको जानते हैं हम लोग। ऐसा भी सुना है कि आप महिला सशक्तिकरण को लेकर काम भी करते हैं। फिर आपने इस तरह का शब्द कैसे यूज कर लिया। आप तो अपनी मातृभाषा को ही गाली दे रहे हैं।’

अक्षरा ने आगे कहा, ‘जहां तक मैंने सुना है कि आप बनारस से बिलॉन्ग करते हैं। बड़ा गर्व होता है कि आप हमारे क्षेत्र आए हैं एक बड़ा नाम लेकर और आज आप स्टैबलिश्ड हैं, लेकिन मैं आपको बता दूं कि भोजपुरी इंडस्ट्री को किसी पहचान दिया दिन-रात खटकर, खून-पसीना बहाकर, एक वजूद दिया तो वह हैं एक छोटी सी जगह से आए रवि किशन जी। भोजपुरी इंडस्ट्री ने बिना किसी मदद के अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपना वजूद बनाया है। मैं मान सकती हू कि कुछ एक फिल्में हर एक भाषाओं में वैसी बनी हैं लेकिन अच्छी-अच्छी फिल्मों को भी हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री ने दिया है जिसकी बदौलत भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी कलाकारों का उनकी वजह से मान है।’

एक्ट्रेस ने अनुभव सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आपकी इंडस्ट्री से कई लोग चुनाव लड़ने जाते हैं और जमानत तक नहीं बच पाती है। हमारी इंडस्ट्री ने दो-दो सांसद दिए हैं। दुनिया आपकी बॉलीवु़ड इंडस्ट्री की सच्चाई देख रहा है। चाहे सुसाइड हो, हत्याकांड हो या ड्रग्स मैटर हो। और वही कहते हैं न आप करें तो सबकुछ अच्छा है अगर हम करें गंदे हैं। अनुभवजी आप बेशक अच्छा काम करें लेकिन दूसरों ने जो किया उसकी निंदा न करें। आपको हक भोजपुरी के लिए अच्छा काम करने का, अच्छे गाने बनाने का। एक बात पूछे आप तब कहां थे जब भोजपुरी की वैसी स्थिति नहीं थी। आज जब भोजपुरी के दिग्गजों ने काम करके, मेहनत करके भोजपुरी इंडस्ट्री को उस लायक बना दिया तब आप भोजपुरी पर उंगली उठा रहे हैं। अगर आप उस समय कुछ किए होते हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए जब यह गंदी स्थिति में थी तब मैं आपको साधुवाद देती कि आपने बहुत अच्छा काम किया। आप तो हमेशा से निगेटिव बात करते आए हैं।’

‘आप पिछले 10 सालों से मोदीजी के भी खिलाफ हैं कि उनकी गवर्मेंट न आए, पर हुआ क्या उनकी ही सरकार चल रही है। इसलिए अनुभवजी आपसे प्रार्थना है कि भोजपुरी इंडस्ट्री जिससे लाखों लोगों की रोजी-रोटी चल रही है। 28 करोड़ भोजपुरी भाषियों का जो प्रतिनिधित्व कर रहा है उसके लिए आप गलत न बोले प्लीज। आपने जो कहा है उसके लिए खेद प्रकट करिए। रवि किशन जी ने जो नाम बनाया है वह नंगा नाच करके नहीं बनाया है। हमने और अन्य कलाकारों ने जो नाम बनाया है वह नंगा नाच करके नहीं बनाया है। सबसे पहले आप अपनी इंडस्ट्री को देखिए इसके बाद किसी और पर भी उंगली उठाइए। यहीं कहूंगी कि निंदा तब करिए जब आप उस काबिल हों। आपकी इंडस्ट्री में भोजपुरी इंडस्ट्री से ज्यादा नंगा नाच होता है। प्लीज इस बात का ध्यान रखें।’

भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर अनुभव सिन्हा ने क्या कहा
अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘बड़ा आभारी हूं भाई रविकिशन का कि संसद में उन्होंने बॉलीवुड और नशे पर बातचीत की। थोड़ी बात भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की भी करें। पिछले तीस साल से इस भाषा और उस कला के सीने पर नंगा नाच करके एक पूरी पीढ़ी में जो अश्लीलता का जहर घोला गया है उस पर भी बात होनी है। जिम्मेदार हैं वो।’ उन्होंने अपने इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं जानता नहीं हूं ज्यादा गाने। जरा रवि भाई को टैग करके भोजपुरी के गंदे गानों से अवगत कराएं। उनकी जिम्मेदारी है। वह भोजपुरी सिनेमा के कारण ही आज संसद में विराजमान हैं। वो उठाएंगे आवाज।’

Previous Article

Gold-Silver : लुढ़का सोना, चांदी ...

Next Article

90,000 से अधिक लोगों को 1 लाख ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    एक बार फिर एक्टिंग का दम दिखाएंगी करिश्मा कपूर, पहली बार इस हीरो के साथ आएंगी नजर

    April 18, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    शिमरी डीप नेक ड्रेस में दिखा जान्हवी कपूर का दिलकश अंदाज, फिदा हुए फैंस ने आंखों में शरारत देख कही ...

    May 16, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    अमिताभ बच्चन जी का परिवार कोरोना की गिरफ्त में

    July 13, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    मऊ में हो रही है लाडो मधेशिया की भोजपुरी फिल्‍म ‘माया’ की शूटिंग

    January 8, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजनमुख्य समाचार

    श्रीसंथ ने बताई आईपीएल मैच के दौरान हुए थप्पड़ कांड की सच्चाई

    November 24, 2018
    By khabarmp.com
  • मना॓रंजनमुख्य समाचार

    Box Office: गोल्ड की वीकेंड कमाई जबरदस्त, पांच दिनों में इतने करोड़

    August 21, 2018
    By khabarmp.com

  • देश

    विपक्ष के रवैये से संसद और लोगों का हो रहा अपमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर ताजा अपडेट, जानें कब आएगी अगली किस्त, लाड़ली बहनों को लेकर CM का बड़ा बयान

  • देश

    ‘माई होम इंडिया’: राष्ट्रपति कोविंद ने युवा सम्मेलन में शिरकत की

  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रवीन्द्र भवन में आयोजित तीन दिवसीय शिल्प ग्राम महोत्सव के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के मालवा उत्सव में भजिए बनाए और उन्हें टेस्ट भी किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इंदौर में कनाडिया में माँ अहिल्या बावड़ी का लोकार्पण किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इंदौर में कनाडिया में माँ अहिल्या बावड़ी का लोकार्पण किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट में शामिल हुए।



  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव लालबाग में चल रहे मालवा उत्सव में हुये शामिल
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में जज गेस्ट हाउस का भूमि-पूजन किया।
  • मप्र के विद्यार्थियों में है नवाचारों से समाज के प्रश्नों के समाधान करने का सामर्थ्य : तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री परमार
  • अत्याधुनिक और आत्मनिर्भर गौ-अभयारण्य है बसामन मामा गौवंश वन्य विहार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
  • 41 दिनों में ही तय लक्ष्य से ज्यादा अमृत सरोवरों को बनाने का काम शुरू