khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मुख्य समाचारविदेश
Home›मुख्य समाचार›POK में पाक, लद्दाख में चीन एकसाथ क्यों ऐक्टिव? क्या है कोई बड़ी साजिश? करगिल जंग की भी दिला रहा याद

POK में पाक, लद्दाख में चीन एकसाथ क्यों ऐक्टिव? क्या है कोई बड़ी साजिश? करगिल जंग की भी दिला रहा याद

By anupamsavera.com
May 23, 2020
60
0
Share:

नई दिल्ली
लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारत-चीन के सैनिकों के बीच जारी गतिरोध गहराता जा रहा है। पैंगोंग सो झील (Pangong Tso Lake) से सटे फिंगर एरिया में चीन बंकर बना रहा है (China constructing bunker at finger area in Ladakh) तो गलवान रिजन में 3 जगहों पर वह भारतीय क्षेत्र में आ घुसा (Chinese

सीमा पर चीन यह आक्रामकता ऐसे समय दिखा रहा है जब LoC पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है, घाटी में पाक प्रायोजित आतंकी हमले बढ़े हुए हैं और पीओके में इस्लामाबाद चुनाव कराने जा रहा है। विशेषज्ञों को मानना है कि LoC और LAC पर पाकिस्तान और चीन का एक साथ ऐक्टिव होना संयोग नहीं है, बल्कि यह एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। यह भारत के खिलाफ कोई गहरी साजिश तो नहीं है? अतीत में चीन की कुटिलताओं को देखते हुए साजिश की आशंका ज्यादा है।

पहले समझते हैं फिंगर एरिया
सबसे पहले तो समझ लेते हैं कि फिंगर एरिया क्या है। पैंगोंग सो झील से सटी पहाड़ी पगडंडियों से बने क्षेत्रों को फिंगर एरिया कहा जाता है। इन पर दोनों ही पक्ष अपना-अपना दावा करते हैं और यही वजह है कि इनको लेकर जब-तब विवाद होता रहता है।

1962 में चीन ने यही से किया था मुख्य हमला
पैंगोंग सो झील 1962 के बाद से ही जब-तब दोनों देशों के बीच तनाव की वजह से सुर्खियों में रहती है। 1962 में चीन ने इसी इलाके में भारत पर मुख्य हमला बोला था।
2017 में पैंगोंग सो में हुई थी भारत-चीन सैनिकों में हिंसक झड़प
अगस्त 2017 में पैंगोंग सो के किनारे भारत और चीन के सैनिक भिड़ गए थे। दोनों ओर से जमकर लात-घूसे चले थे। पत्थरबाजी, लाठी-डंडे और स्टील रॉड से एक दूसरे पर हमले हुए थे। 19 अगस्त 2017 को इसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।

पैंगोंग सो झील की रणनीतिक अहमियत
झील की भौगौलिक स्थिति इसे रणनीतिक रूप से बेहद अहम बनाती है। यह चुशुल अप्रोच के रास्ते में पड़ता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक चीन अगर भविष्य में कभी भारतीय क्षेत्र पर हमले की हिमाकत करता है तो चुशुल अप्रोच का इस्तेमाल करेगा क्योंकि इसका रणनीतिक महत्व है। पैंगोंग सो झील के उत्तर और दक्षिण की तरफ से चीन के दुस्साहस की आशंका हमेशा बनी हुई है।

लेह से 54 किलोमीटर दूर है पैंगोंग सो
पैंगोंग सो लेह के दक्षिणपूर्व में 54 किलोमीटर की दूरी पर है। 134 किलोमीटर लंबी यह झील 604 वर्ग किलोमीटर के दायर में फैली हुई है। जिस पॉइंट पर इसकी चौड़ाई सबसे ज्यादा है, वहां यह 6 किलोमीटर चौड़ी है।
झील के 2 तिहाई हिस्से पर चीन का नियंत्रण

पैंगोंग झील तिब्बत से लेकर भारतीय क्षेत्र तक फैली है। इसका पूर्वी हिस्सा तिब्बत में है। इसके 89 किलोमीटर यानी करीब 2 तिहाई हिस्से पर चीन का नियंत्रण है। झील के 45 किलोमीटर पश्चिमी हिस्से यानी करीब एक तिहाई हिस्से पर भारत का नियंत्रण है।
झील तक चीन ने बना रखी है सड़क

चीन ने पैंगोंग सो झील के आस-पास मजबूत सैन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर बना लिया है। झील के किनारों से सटे ऐसे सड़क बना लिए हैं जिनमें भारी और सैन्य वाहन भी आ-जा सकते हैं।
जाड़ों में जम जाती है पैंगोंग सो

पैंगोंग सो झील 14,270 फीट यानी 4,350 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। जाड़ों में यहां तापमान शून्य के बहुत नीचे चला जाता है। इस वजह से यह झील जम जाती है।

पाकिस्तान और चीन की गतिविधियों में दिख रहा तालमेल
एलओसी और एलएसी पर हो रही गतिविधियों पर नजर रखने वालों के मुताबिक पाकिस्तान और चीन की करतूतों में एक तालमेल दिख रहा है और इसे संयोग कहकर खारिज नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि सुरक्षा एजेंसियां इन गतिविधियों की बारीकी से निगरानी कर रही हैं। सभी बॉर्डर पर अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है ताकि अगर दोनों पड़ोसी मिलकर कोई हिमाकत करें तो उसे काउंटर किया जा सके। रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े सूत्रों ने बताया लद्दाख के गलवान रिजन में पहले से ज्यादा भारी सैन्य वाहनों के दिखने के बाद से ही तनाव बना हुआ है।

भारतीय क्षेत्र में 3 पॉइंट्स में घुस आए हैं चीनी सैनिक
ऐसा माना जा रहा है चीनी सैनिकों ने लद्दाख में कम से कम 3 पॉइंट्स पर भारतीय क्षेत्र का उल्लंघन किया है। इसमें पट्रोल पॉइंट 14 और रणनीतिक तौर पर अहम गोगरा पोस्ट की नजदीकी जगह शामिल है। रिपोर्ट्स इशारा करती हैं कि इनमें से हर स्पॉट पर चीन के 500 से ज्यादा सैनिक मौजूद हैं, वह भी भारतीय क्षेत्र के भीतर।

फिंगर एरिया में बंकर बना रहा चीन ताकि भारत को बाकी इलाकों तक न हो पहुंच
चीनी सैनिकों की तैनाती के बाद इंडियन आर्मी ने भी इलाके में अतिरिक्त सैनिकों को तैनात कर दिया है। यह भी माना जा रहा है कि पैंगोंग सो झील से सटे फिंगर एरिया में चीन बंकर बना रहा है। भारतीय जवान फिंगर 5 से लेकर 8 तक में कई सालों से पट्रोलिंग करते आ रहे हैं जबकि चीनी सैनिक फिंगर 3 तक के इलाकों में गश्त लगाते हैं। अब चीन फिंगर 3 और 4 के बीच बंकर बना रहा है, जिसका मकसद भारतीय जवानों के बाकी के इलाकों तक पहुंच को रोकना है। पहाड़ी रास्तों पर भी चीनी सैनिकों ने पोजिशन ले ली है। यह सब तब हो रहा है जब चीन ने बीते दिनों पैंगोंग झील में हथियारों से लैस नौकाओं की संख्या बढ़ा दी है, जिससे वह पट्रोलिंग करता है।

India-China Border Face Off: भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच टकराव आम है। दोनों देशों के सैनिकों में हाथापाई की खबरें अक्सर आती रहती हैं। कभी-कभी पत्थरबाजी भी हो जाती है। लेकिन पिछले 4 दशकों से कभी भी गोलीबारी जैसी घटना नहीं हुई है। जानिए इसकी वजह।

करगिल जंग के वक्त चीन की कुटिलता की याद हो रही ताजा
एलओसी और एलएसी पर हो रहीं घटनाओं ने करगिल जंग की याद ताजा कर दी है। जब भारत करगिल में पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को ध्वस्त करने में लगा था, उसी वक्त शातिर चीन ने पैंगोंग सो झील के किनारे 5 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने में जुट गया। इधर भारतीय सैनिकों को फोकस पाकिस्तानी हिमाकत को काउंटर करने पर था और उधर चीन ने इस मौके का फायदा उठाते हुए रेकॉर्ड समय में झील के किनारे पट्रोलिंग के लिए ट्रैक बना लिया।

आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद पहली ही गर्मी में हो रहा ये सब कुछ
विशेषज्ञों का मानना है कि एलओसी पर सीमा पार गोलीबारी में इजाफा, घाटी में बढ़ते आतंकी हमले और एलएसी में चीन का भारतीय इलाकों में घुसने की घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म किए जाने और उसे 2 केंद्रशासित राज्यों के रूप में बांटे जाने के बाद की पहली ही गर्मी में ये सभी घटनाएं घट रही हैं।

चीन और पाकिस्तान रच रहे हैं साजिश?
पूर्व डेप्युटी नैशनल सिक्यॉरिटी अडवाइजर एस. डी. प्रधान ने हमारे सहयोगी अखबार इकनॉमिक टाइम्स को बताया, ‘चीन-पाकिस्तान का गठजोड़ पीओके और अक्साई चिन को फिर से हासिल करने की भारतीय कोशिशों से चिंचित है। ये दोनों ही क्षेत्र सीपीईसी (चीन पाक आर्थिक गलियारा) के लिए तो अहम है ही, ‘अफगानिस्तान में भारत के प्रभाव को सीमित’ करने के लिहाज से भी अहम हैं। लिहाजा चीन और पाकिस्तान इन (पीओके और अक्साई चिन) पर अपने नियंत्रण को और मजबूत करने की योजना बना रहे हैं। इससे वे अफगानिस्तान में भारत के प्रभाव को भी सीमित कर पाएंगे।’

चीन-पाक गठजोड़ के इशारे पर नेपाल ने भी जारी किया नक्शा?
उन्होंने बताया कि भारत पर दबाव बढ़ाने के लिए चीन और पाकिस्तान अब नेपाल का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया, ‘भारत को दबाव में लाने के लिए नेपाल का भी इस्तेमाल हो रहा है। नेपाल ने हाल ही में नया नक्शा जारी करते हुए भारतीय इलाकों को भी उसमें शामिल किया है और कालापानी क्षेत्र को अपने कब्जे में लेने का दंभ भर रहा है। ऐसा लग रहा है कि यह भी चीन-पाक गठजोड़ के ही इशारे पर ही हुआ है।’

Previous Article

कोविड-19 मरीजों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन से कोई लाभ ...

Next Article

राज्य के 50 जिलों में कोरोना का ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    मध्यप्रदेश: नए मंत्रिमंडल को लेकर कमलनाथ, सिंधिया, एंटनी में देर रात तक चली चर्चा, आज तय होंगे नाम

    December 22, 2018
    By khabarmp.com
  • विदेश

    ओलंपिक गेम्स के लिए Skorea जाएंगी किम जोंग-उन की बहन, एक ही झंडे तले मार्च करेंगे दोनों देश

    February 8, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    इस बड़े झटके से कांग्रेस पर ‘गरम’ हैं मायावती, गुस्से में बोलीं- यह पार्टी के दोगले चरित्र को दर्शाता है

    April 30, 2019
    By anupamsavera.com
  • देशमुख्य समाचार

    रेड-ऑरेंज-ग्रीन जोन में छूट पर आज अहम फैसला, केंद्र के साथ झारखंड; जानें क्या है तैयारी

    May 18, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    यह रूस के यूक्रेन पर आक्रमण का कारण हो सकता है – पोप फ्रांसिस

    May 7, 2022
    By anupamsavera.com
  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    Jio और Airtel को टक्कर देने के लिए Idea ने लॉन्च किया 33GB डेटा का प्लान

    September 29, 2018
    By khabarmp.com

  • मना॓रंजनमुख्य समाचार

    बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ सकती है ‘ठाकरे’, वजह भी जानें और अनुमानित कलेक्शन भी

  • देश

    इसरो के अध्यक्ष के। सिवन का कार्यकाल बढ़ा, केंद्र सरकार

  • मुख्य समाचारविदेश

    भारत की राह पर चीन, पहली बार मना अतंरराष्ट्रीय योग दिवस

http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4
  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजभवन में सौजन्य भेंट की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय में तापी बेसिन मेगा रिचार्ज" संबंधी बैठक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की।
  • तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सृजन प्रदर्शनी का शुभारंभ कर संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में शौर्य स्मारक पर भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में शौर्य स्मारक पर भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।



  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शौर्य स्मारक पहुंचकर किया शहीदों को नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के पिपलानी में आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारम्भ किया।
  • बीहर नदी के दूसरे किनारे रिवर फ्रंट का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
  • मंत्री श्री टेटवाल ने स्वच्छता के माध्यम से राष्ट्रसेवा का दिया संदेश
  • हाथकरघा एवं हस्तशिल्प के क्षेत्र में किये गए हैं उल्लेखनीय कार्य : राज्यमंत्री श्री जायसवाल