khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देशमुख्य समाचार
Home›देश›कोविड-19 मरीजों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन से कोई लाभ नहीं?

कोविड-19 मरीजों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन से कोई लाभ नहीं?

By anupamsavera.com
May 23, 2020
51
0
Share:

स्वास्थ्य के क्षेत्र में दुनियाभर के रिसर्च प्रकाशित करने वाली मशहूर पत्रिका द लैंसेट का कहना है कि कोविड-19 मरीजों के इलाज में मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल आने वाली दवा क्लोरोक्वीन और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) से फायदा मिलने का कोई सबूत नहीं मिला है। उसने ताजातरीन रिसर्च का हवाला देकर दवा किया कि मर्कोलाइड के बिना या उसके साथ भी ये दोनों दवाइयों के इस्तेमाल से कोविड-19 मरीजों की मृत्युदर बढ़ जाती है। पत्रिका ने कहा कि ताजा रिसर्च करीब 15 हजार कोविड-19 मरीजों पर किया गया है। लैंसेट के इस दावे पर ट्विटर पर सवाल उठने लगे हैं। कुछ लोगों ने पत्रिका को पक्षपाती करार दिया है। इधर, भारत सरकार ने कोविड-19 से बचाव के लिए HCQ के इस्तेमाल का बढ़ाने का फैसला किया।
जिंक के साथ HCQ ले रहे हैं ट्रंप
ध्यान रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसी महीने की शुरुआत में भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात पर पाबंदी हटाने की मांग की थी। इसी हफ्ते उन्होंने बताया कि वो कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिंक (Zinc) के साथ मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन ले रहे हैं। इससे पहले अमेरिका सरकार के विशेषज्ञों ने भी कहा था कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली बीमारी कोविड-19 के इलाज में कारगर नहीं है।

लैंसेट ने शोध के हवाले से क्या कहा
बहरहाल, लैंसेट ने कहा कि चूंकि रिसर्च में क्लोरोक्वीन और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन से कोविड-19 मरीजों को फायदा नहीं पहुंचने की बात साबित हो चुकी है, इसलिए अब क्लीनिकल ट्रालय के सिवा इसके इस्तेमाल पर रोक लगनी चाहिए। शोधकर्ताओं से हवाले से लैंसेट ने कहा कि रैंडमाइज्ड ट्रायल और उसके नतीजों की जानकारी तुरंत सामने आनी चाहिए। पत्रिका ने शोधकर्ताओं सी फंक-ब्रेंटानो और जे सलेम की टिप्पणी साझा की। उसने लिखा, ‘प्राथमिक रिपोर्टों के साथ आए नतीजों से पता चलता है कि क्लोरोक्वीन और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को अकेले या फिर अझिथ्रोमाइसिन के साथ खाना लाभदायक नहीं है। इसे खाने से अस्पताल में भर्ती कोविड-19 मरीजों को नुकसान हो सकता है।’

लैंसेट के दावे पर उठ रहे सवाल
इस पर @DarylT ट्विटर हैंडल ने कहा कि इस इलाज के बारे में मैंने जितना पढ़ा उसके मुताबिक कोविड-19 बीमारी के शुरुआती लक्षण का पता लगते ही हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन खाने से फायदा होता है। साथ ही, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पहले ही खा लें तो कोरोना का संक्रमण नहीं होता है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को खिलाने पर निःसंदेह इसका असर नहीं होता है।

वहीं, @MattMorrisPoet ट्विटर हैंडल ने कहा कि सिर्फ 15 हजार लोगों पर स्टडी की गई? यानी, सिर्फ न्यूयॉर्क में कोविड-19 से हुई मौतों से भी आधे लोगों पर। इसने लैंसेट से सवाल किया, आपने इतनी जल्दी 15 हजार लोगों के डेटा कैसे जुटा लिए? स्वाभाविक है कि वो सभी एक ही जगह पर तो नहीं होंगे।

वहीं, एक और ट्विटर हैंडल @ClaraLpz3 ने कहा, ‘HCQ का इस्तेमाल जिंक और अझिथ्रोमाइसिन के साथ ही करना चाहिए। इटली में जब से इसका इस्तेमाल शुरू हुआ, लोगों को अस्पतालों में भर्ती करवाने की नौबत नहीं रह गई।’ इसने लैंसेट को सीधे-सीधे पक्षपाती बताया और कहा, ‘इसलिए दूर हटो बायस्ड लैंसेट और अपने लेखों को भी हटाओ।’

भारत ने बढ़ाया HCQ के इस्तेमाल का दायरा
दिलचस्प बात यह है कि भारत में स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन (HCQ) के इस्तेमाल की अनुमति मिली हुई है। भारत सरकार ने गुरुवार को इसके इस्तेमाल को लेकर जारी अडवाइजरी में बदलाव करते हुए इसका दायरा बढ़ा दिया। सरकार ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (ICMR) की तरफ से कोविड-19 के लिए गठित नैशनल टास्क फोर्स द्वारा HCQ के सुरक्षित इस्तेमाल के नतीजों की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया।

HCQ के इस्तेमाल पर रोक का इरादा नहीं: ICMR
वहीं, खुद आईसीएमआर ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि इसके इस्तेमाल पर फिलहाल रोक लगाने का कोई इरादा नहीं है। आईसीएमआर ने इस पर हुई कई स्टडीज के हवाले से कहा है कि इसे लिए जाने पर हेल्थ वर्कर्स में कोरोना संक्रमण के मामले कम नजर आए। काउंसिल का कहना है कि इसे डॉक्टर की सलाह पर लिए जाने की जरूरत है और इसका सेवन शुरू करने से पहले ईसीजी किया जाना जरूरी है।

Previous Article

चीन के बैंकों ने बढ़ाई अनिल अंबानी ...

Next Article

POK में पाक, लद्दाख में चीन एकसाथ ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेलमुख्य समाचार

    संन्यास लेने वाले हैं भारत के सफलतम कप्तान धौनी, जानिए क्या है हकीकत

    July 18, 2018
    By khabarmp.com
  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    विधानसभा अध्यक्ष ने दिया भाजपा को झटका, नेता प्रतिपक्ष से बोली ये बात

    November 22, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    मतुआ समुदाय पर BJP-TMC दोनों की नजर कौन है मतुआ समुदाय, कैसे और कितना है बंगाल में दबदबा?

    March 2, 2021
    By anupamsavera.com
  • देशमुख्य समाचार

    स्कूल में प्रिंसिपल को छात्र ने मारी गोली, हालत गंभीर

    January 20, 2018
    By khabarmp.com
  • खेलमुख्य समाचारसुर्खियां

    WPL 2023 Auction Live: कई खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश, विमेंस आईपीएल का ऑक्शन आखिरी दौर

    February 13, 2023
    By khabarmp.com
  • देशमुख्य समाचार

    UPSC एग्जाम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में मोदी सरकार

    May 22, 2018
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    अंकिता लोखंडे के ब्वॉयफ्रेंड ने सुशांत के निधन के 2 महीने बाद एक्टर को लेकर की पहली पोस्ट

  • खेल

    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, रांची के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है इलाज

  • देशमुख्य समाचार

    सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में केंद्र को जवाब दाखिल करने के लिए चार मई तक मोहलत दी

http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4
  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ - 2028 के कार्यों की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ - 2028 के कार्यों की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ - 2028 के कार्यों की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर उज्जैन के अशोक बुद्ध विहार में भगवान् गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समारोह को संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर उज्जैन के अशोक बुद्ध विहार में भगवान् गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समारोह को संबोधित किया।



  • भगवान बुद्ध के आदर्शों का अनुसरण करने वाला एकमात्र देश है भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • नर्सिंग है साक्षात ईश्वर की सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
  • संतों का जीवन अनुकरणीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • साधु, संत और श्रद्धालुओं की आस्था को सर्वोपरि रख करें सिंहस्थ 2028 के सभी कार्य: मुख्यमंत्री डॉ.यादव