khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेशमुख्य समाचार
Home›मध्यप्रदेश›MP government Crisis : मंत्रियों पर भड़के बसपा विधायक , हमें रेस्क्यू किया तो बताएं किसने बनाया था बंधक

MP government Crisis : मंत्रियों पर भड़के बसपा विधायक , हमें रेस्क्यू किया तो बताएं किसने बनाया था बंधक

By anupamsavera.com
March 7, 2020
62
0
Share:

भोपाल। प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक व हार्स ट्रेडिंग के आरोप-प्रत्यारोप पर दोनों बसपा विधायकों- संजीव सिंह कुशवाह व रामबाई परिहार की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मंत्रियों की बयानबाजी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें किसी ने ‘रेस्क्यू” नहीं किया, यदि ऐसा हुआ है तो स्पष्ट करें। नंबर बढ़ाने के लिए मंत्री, ऐसी बयानबाजी से बाज आएं। सरकार को बसपा का बाहर से समर्थन जारी है।

बसपा विधायक दल के नेता संजीव सिंह ने कहा, ‘दिल्ली से मैं इनके साथ आया पहले भी कई बार मुख्यमंत्री के साथ आया-गया हूं। मंत्री यदि कह रहे हैं कि रेस्क्यू किया तो वे बताएं हम लोगों को कहां और किसने बंधक बनाया था? कुशवाह बोले कि मुझे मालूम होता कि ऐसी बयानबाजी होगी तो मैं इनके साथ बिल्कुल नहीं आता। दो-चार मंत्री ऐसे हैं जिन्हें छपास का रोग है ऐसी बातें वही कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को इन पर अंकुश लगाना चाहिए।

कच्ची गोली क्यों खेली, समझ से परे..

सियासी घटनाक्रम पर कुशवाह ने आश्चर्य जताया कि भाजपा ने कच्ची गोली क्यों खेली यह समझ से परे है, लेकिन मैं घटनाक्रम में शामिल नहीं था। मंत्री बनाने के सवाल पर संजीव ने कहा कि हमारी पार्टी ने बाहर से समर्थन का निर्णय लिया है।

इसका निर्णय बसपा सुप्रीमो मायावती और मुख्यमंत्री कमलनाथ लेंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि बसपा बिना शर्त समर्थन दे रही है कांग्रेस यदि उदार है तो राज्यसभा की एक सीट बसपा को दे दे। सरकार के भविष्य पर वह बोले कि वर्तमान में सरकार को कोई संकट नहीं है। लेकिन राजनीति अनिश्चितता का खेल है।

ये राजनीति है, राज ही रहने दें : रामबाई

बसपा विधायक रामबाई ने भी कहा कि वह अपनी बेटी से मिलने दिल्ली गई थीं, अपनी मर्जी से आए-गए। कोई जबरदस्ती नहीं कर सकता, आवेश में वह बोलीं कि हाथ लगाने वाले का हाथ तोड़ देंगे। राज्यसभा चुनाव पर कहा कि पार्टी सुप्रीमो जो निर्णय लेंगी हम वही करेंगे। सियासी घटनाक्रम पर सवाल होते ही उन्होंने कहा कि मंत्री जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी से पूछें वही हकीकत बताएंगे।

मुझे न तो शिवराज सिंह चौहान ने और न ही नरोत्तम ने कोई ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि हवाई जहाज में भूपेन्द्र सिंह का मिलना महज संयोग था। उनकी बेटी ने काफी पहले से टिकट बुक कर रखी थी। रामबाई ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा से पूछे कि इस बारे में कौन सही बोल रहा है। उसके बाद वे असली बात का राजफाश करेंगी। यह राजनीति है इसलिए इस राज को राज ही रहने दिया जाए।

हमने किसी का नाम नहीं लिया : सलूजा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा से जब बंधक विधायकों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने नाम लेकर नहीं कहा और न ही कोई सूची जारी नहीं की। कुछ विधायक अब भी बंधक हैं, कुछ लौट आए हैं बाकी जल्दी आ जाएंगे।

Previous Article

BPCL को बेचने की प्रक्रिया हुई शुरू, ...

Next Article

Corona Virus: महबूबा मुफ्ती ने की मांग- ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    One year of Kamal Nath government : नीतिगत बदलाव, फैसलों और प्रबंधन में बीता कमलनाथ सरकार का एक साल

    December 17, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेलमुख्य समाचार

    भारतीय खिलाडिय़ों को मिडिलसेक्स अकादमी में अभ्यास का मौका मिलेगा: तेंदुलकर

    July 21, 2018
    By khabarmp.com
  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    परीक्षाओं को लेकर मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट, लिखा नहीं बर्बाद होने देंगे भविष्य

    May 30, 2020
    By anupamsavera.com
  • मुख्य समाचारविदेश

    लाहौर के सूफी दरगाह पर हुए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई

    May 13, 2019
    By anupamsavera.com
  • मुख्य समाचारविदेश

    PM Modi in Russia: गले मिलकर पुतिन ने किया स्वागत, दोनों के बीच होगी द्विपक्षीय वार्ता

    September 4, 2019
    By anupamsavera.com
  • देशमुख्य समाचार

    रैली के लिए कोलकाता पहुंचे अमित शाह, विरोध में TMC ने फूंके पुतले

    August 11, 2018
    By khabarmp.com

  • देशमुख्य समाचार

    कर्मचारी की पत्नी पर थी नजर, सुपारी देकर कराया मर्डर

  • मुख्य समाचार

    बिहार उपचुनाव: गिरिराज सिंह का विवादित बयान, आतंकियों का गढ़ बनेगा अररिया

  • देश

    केंद्र सरकार ने कहा है कि वह देशद्रोह कानून की समीक्षा करेगी।

http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4
  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से देवास जिले के बागली में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 245 जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल होकर आशीर्वाद दिया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के ग्राम पिपलानी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामूहिक विवाह समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के जल क्षेत्र में कछुए छोड़े।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर के ग्राम पिपलानी में मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के जल क्षेत्र में कछुए छोड़े।



  • सामूहिक विवाह सम्मेलनों से वित्तीय मितव्ययता को मिल रहा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • नया कीर्तिमान स्थापित करेगी तापी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 10 मई 1857 की क्रांति के वीर सपूतों को किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के जल क्षेत्र में छोड़े कछुए
  • समाजिक एकता और भाईचारा बढ़ाने में सामूहिक विवाह बेहद सहायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव