khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेशमुख्य समाचार
Home›मध्यप्रदेश›‘नया सवेरा’ में 75 लाख से ज्यादा अपात्र, मंत्री बोले-करवाएंगे एफआईआर

‘नया सवेरा’ में 75 लाख से ज्यादा अपात्र, मंत्री बोले-करवाएंगे एफआईआर

By anupamsavera.com
November 12, 2019
50
0
Share:

भोपाल । असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए शिवराज सरकार में लागू मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना ‘संबल’ (नया सवेरा) को लेकर जबरदस्त दंगल मचा हुआ है। अपात्रों को योजना में लाभ दिए जाने की शिकायत पर कराए जा रहे सत्यापन में बड़ी संख्या में नाम सामने आए हैं। इनमें आयकरदाता और पांच एकड़ से अधिक जमीन के मालिकों के नाम हैं। कुछ भाजपा से भी जुड़े हुए हैं। श्रम विभाग के मुताबिक प्रस्तावित अपात्रों की संख्या 75 लाख से ज्यादा है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि अपात्रों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाएगी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा है कि सरकार पात्रों को लाभ नहीं देना चाहती है। यदि घोटाला हुआ है तो ऐसा करने वालों को जेल भेजो, कौन मना कर रहा है।

नया सवेरा योजना के हितग्राहियों को सरकार ने बिजली बिल में छूट सहित विभिन्न् योजनाओं में सुविधाएं दी हैं। कमलनाथ सरकार आने के बाद जब अपात्रों को लाभ मिलने की शिकायतें सभी जगहों से सामने आई तो श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने इसकी जांच करवाई। अधिकांश नगरीय निकाय और पंचायतों में सत्यापन का काम हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित अपात्र 75 लाख तीन हजार 294 हैं। इनमें से 71 लाख अपात्रों की पहचान हो चुकी है। जनसंपर्क मंत्री ने आरोप लगाया कि योजना में लाखों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को लाभ दिलाने का प्रयास किया गया। आयकर जमा करने वालों के नाम पात्र की सूची में शामिल किए गए।

श्रम मंत्री सिसोदिया भी कई बार यह दावा कर चुके हैं कि बड़ी संख्या में अपात्र योजना से जुड़े थे। दो सौ रुपए में बिजली का लाभ लाखों हितग्राहियों को दिया गया। करीब पौने सात हजार करोड़ रुपए की सबसिडी ऊर्जा विभाग को दी गई।

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना में घोटाले के आरोपों पर मीडिया से चर्चा में कहा कि घोटाला हो गया है तो करने वालों को जेल भेजो, कौन मना कर रहा है। जो करना है करो। सरकार योजना में जो पात्र थे, उनको लाभ नहीं देना चाहती है, इसलिए योजना बंद कर दी। वहीं, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा कि अब तक कर्जमाफी नहीं हुई। बिजली के बिल कम नहीं हुए, इसलिए जांच की बात करके जनता को धोखा दिया जा रहा है।

राजनीतिक मामलों की कैबिनेट में तीन बार हो चुकी है चर्चा

मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता वाली राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में तीन बार संबल योजना को लेकर चर्चा हो चुकी है। इसका नाम नया सवेरा करने के साथ कुछ योजनाओं में लाभ देना बंद करने का निर्णय भी किया गया है। अपात्रों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का कहना है कि इस मामले में कैबिनेट में विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।

फैक्ट फाइल

योजना के हितग्राही

2,30,36,637

सत्यापन

2,27, 31, 682

पात्र

1,52,28,388

प्रस्तावित अपात्र

75,03,294

विभिन्न् योजनाओं के लाभार्थी

आयुष्मान भारत योजना

1,10,83,154

स्कूल शिक्षा प्रोत्साहन योजना

89,37,126

कॉलेज शिक्षा प्रोत्सहान योजना

74,93,845

सरल बिजली बिल योजना

59,95,242

समाधान बिजली बिल योजना

34,74,246

प्रवर उपरांत सहायता राशि योजना

79,480

अंत्येष्टि सहायता योजना

71,095

सामान्य मृत्यु सहायता योजना

53,823

प्रवस पूर्व जांच प्रोत्साहन राशि योजना

79,480

Previous Article

EPF & EPS Withdrawal Process: इस तरह ...

Next Article

NCP चीफ शरद पवार को दिल्ली में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजनमुख्य समाचार

    सलमान खान के भतीजे से अमिताभ बच्चन की नातिन तक, लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार वोट देंगे ये 10 ...

    April 13, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    चुनावी साल में पत्रकारों को सौगात, होम लोन में 5 फीसदी छूट देगी सरकार

    April 11, 2018
    By khabarmp.com
  • खेलमुख्य समाचार

    IND vs ENG: विराट ‘अनलकी’ कोहली, जब जाते हैं ज्यादातर हार के आते हैं

    August 31, 2018
    By khabarmp.com
  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    पेट्रोल-डीजल खरीदना हुआ सस्ता, जानें कितने घटे दाम

    June 14, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने वाहन चालक सहित पर्यावरण प्रेमी नागरिकों के साथ किया पौध-रोपण

    June 15, 2023
    By anupamsavera.com
  • मुख्य समाचारव्यवसाय

    Petrol, Diesel: पेट्रोल का भाव आज भी घटा, 12 दिन में इतनी कटौती हो चुकी है

    October 29, 2018
    By khabarmp.com

  • मना॓रंजन

    दीपक गुप्ता (भोजपुरिया ) की फिल्म ”तुम जो मिल गए हो” की शूटिंग 20 अगस्त से

  • विदेश

    तालिबान से मिले जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर

  • खेल

    एशियाड के छठवें दिन आज भारत को 5 मेडल:शूटिंग में 2 गोल्ड और 2 सिल्वर जीते, टेनिस में भी सिल्वर; अब तक 30 मेडल

http://www.ekhabar.in/wp-content/uploads/2023/ads/dpr_video.mp4
  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजभवन में सौजन्य भेंट की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय में तापी बेसिन मेगा रिचार्ज" संबंधी बैठक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की।
  • तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सृजन प्रदर्शनी का शुभारंभ कर संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में शौर्य स्मारक पर भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में शौर्य स्मारक पर भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।



  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शौर्य स्मारक पहुंचकर किया शहीदों को नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के पिपलानी में आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारम्भ किया।
  • बीहर नदी के दूसरे किनारे रिवर फ्रंट का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
  • मंत्री श्री टेटवाल ने स्वच्छता के माध्यम से राष्ट्रसेवा का दिया संदेश
  • हाथकरघा एवं हस्तशिल्प के क्षेत्र में किये गए हैं उल्लेखनीय कार्य : राज्यमंत्री श्री जायसवाल