Jio और Airtel को टक्कर देने के लिए Idea ने लॉन्च किया 33GB डेटा का प्लान

रिलायंस जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए आइडिया ने अपना नया रिचार्ज लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह कॉम्बो पैक है। इसमें यूजर को 33GB का हाई स्पीड डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसमें यूजर रोजाना 250 तक कॉल कर सकता है। वहीं एक सप्ताह में 1,000 कॉल कर सकता है। इस प्लान में रोजाना करने के लिए 100SMS भी मिलेंगे। इसमें एक शर्त है कि यूजर 100 यूनिक नंबर्स पर ही कॉल कर सकता है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। कंपनी का यह प्लान 149 रुपए का है। कंपनी का यह प्लान अभी पूरे देश में उपलब्ध नहीं है। अभी इसका फायदा केवल कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ही उठाया जा सकता है। आपको बता दें कि वोडाफोन और आइडिया का मर्जर हो चुका है। हाल ही में वोडाफोन आइडिया ने 6 कॉम्बो पैक लॉन्च किए थे।
आपको बता दें कि जियो के 149 रुपए के प्लान में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है। इसमें यूजर को रोजाना हाई स्पीड का 1.5GB डेटा मिलता है। हाई स्पीड डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट तो अनलिमिटेड चलता रहता है लेकिन स्पीड कम होकर 64kbps की रह जाती है। इसमें भी यूजर्स रोजाना 100SMS फ्री कर सकते हैं। इसमें कुल मिलाकर 42GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान की कीमत 149 रुपए है। वहीं इसकी वैधता 28 दिन की है।
अब एयरटेल की बात करते हैं एयरटेल के 149 रुपए के प्लान में रोजाना 1GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। वहीं रोजाना 100SMS भी मिल रहे हैं। मतलब इस प्लान में कुल 28GB डेटा मिल रहा है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिन की ही है। इसमें भी कॉलिंग की कोई लिमिट नहीं है।
आपको बता दें कि एयरटेल ने हाल ही में 195 रुपए का प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा रोजाना 100SMS भी मिलेंगे। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना हाई स्पीड का 1.25GB डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। मतलब कुल मिलाकर इस प्लान में 35GB डेटा मिलेगा।