तय हो गई है दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी? शुरू हो गई तैयारियां!

बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम आता है। वहीं खबर है कि अब ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने जा रहा है। खबरें तो ये भी हैं कि रणवीर और दीपिका के मम्मी-पापा ने तो दोनों की शादी अगले 3-4 महीने के अंदर फिक्स कर दी है। स्पॉट बॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हमने सुना है कि दीपिका और रणवीर 3-4 महीने के अंदर शादी कर सकते हैं।’
‘दीपिका के माता-पिता दोनों स्टार्स की शादी के लिए पिछले हफ्ते बेंगलुरू से मुंबई आए। वहीं स्टार्स के माता-पिता ने दीपिका-रणवीर की शादी की डेट तय की। यह मीटिंग दीपिका के घर ‘प्रभादेवी’ रेसिडेंस में हुई। इस दौरान दीपिका-रणवीरअपनी पूरी फैमिली के साथ मौजूद थे। इसके बाद स्टार्स फैमिली के साथ वर्ली में डिनर के लिए निकले।’
आगे कहा गया, ‘दीपिका और रणवीर दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते हैं। लेकिन एक्टर के पेरेंट्स चाहते हैं कि दीपिका रणवीर की शादी मुंबई में ही हो। इसका कारण है कि ज्यादातर रिश्तेदार और दोस्त मुंबई और दिल्ली में ही रहते हैं। वहीं पेरेंट्स ये नहीं चाहते कि कोई भी दीपिका और रणवीर की शादी मिस करे।’
सोर्स ने आगे बताया, ‘दीपिका-रणवीर की शादी पूरे साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के साथ की जाएगी। वहीं शादी किसी हाई-प्रोफाइल वेन्यू जैसे ताज लैंड एंड में की जा सकती है। वहीं दीपिका और रणवीर का ग्रैंड रिसेप्शन भी होगा। दीपिका अपनी शादी की तैयारियों में जुट चुकी हैं। इसके चलते दीपिका 2 मार्च को ही लंदन शॉपिंग के लिए जा चुकी हैं।’