khabarmp.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

logo

khabarmp.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›भारत निर्वाचन आयोग ने की इंदौर और उज्जैन संभाग में चुनाव तैयारियों की समीक्षा

भारत निर्वाचन आयोग ने की इंदौर और उज्जैन संभाग में चुनाव तैयारियों की समीक्षा

By khabarmp.com
October 13, 2023
52
0
Share:

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री अजय भादू एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश श्री अनुपम राजन द्वारा आज इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर एवं उज्जैन संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक में विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची में डुप्लीकेशन ना हो। मृत लोगों के नाम सूची में ना रहें। जिन मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हों उनके ईपिक कार्ड वितरित किए जाएं। सभी रिटर्निंग आफिसर अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर लें और मतदान केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जिन मतदान केंद्रों में 1500 से अधिक मतदाता हैं ऐसे मतदान केंद्रों को मतदाता की सुविधा के लिए दो भागों में विभक्त किया जाए और नया मतदान केंद्र उसी परिसर में या निकटवर्ती भवन में बनाया जाए। मतदान केंद्र पर मतदान कराने के लिए आने वाले मतदान दल और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाये, जिससे उनका मतदान कराने में अच्छा अनुभव रहे।

बैठक में निर्देशित किया गया कि चुनाव कार्य में लगने वाले कर्मचारियों, 80 वर्ष से अधिक की आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए बैलेट की तैयारी अच्छी तरह से की जाये। बीएलए को भी पता होना चाहिए कि किन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाना है। चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाये। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए, जिससे कोई भी व्यक्ति साम्प्रदायिक पोस्ट या रि-पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने का काम ना कर सके। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर प्रतिबंधात्मक और जिला बदर की कार्यवाही की जाये। चुनाव को प्रभावित करने वाली सामग्री की रोकथाम के लिए जिले में और राज्य की सीमाओं में नाके लगाकर वाहनों की सख्ती से जांच की जाये। मदिरा के अवैध निर्माण और परिवहन पर सख्त कार्यवाही की जाये। फ्लाइंग स्कॉड और एसएसटी द्वारा मुस्तैदी से काम किया जाये।

बैठक में निर्देशित किया गया कि चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए बनाए गये सी-विजिल मोबाइल एप का व्यापक प्रचार किया जाए। वल्नरेबल क्षेत्र के मतदान केंद्रों में सुरक्षा के इंतजाम करने के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गए।

बैठक में शामिल सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों द्वारा अपने ज़िले में निर्वाचन के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी गई।

बैठक में निर्वाचन आयोग के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राकेश सिंह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा मध्यप्रदेश तथा राज्य पुलिस नोडल अधिकारी श्री अनुराग सहित इंदौर कमिश्नर श्री मालसिंह, उज्जैन कमिश्नर श्री संजय गोयल, उज्जैन आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री मकरंद देउस्कर, पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण श्री राकेश गुप्ता एवं इंदौर, बड़वानी, धार, खंडवा, झाबुआ, बुरहानपुर, अलीराजपुर, खरगोन, उज्जैन, नीमच, आगर मालवा, शाजापुर, देवास, मंदसौर, रतलाम जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

Previous Article

बॉक्स ऑफिस पर मिशन रानीगंज की हालत ...

Next Article

पॉक्सो अधिनियम-कानून के अंतर्गत सुविधाएँ

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    इंदौर मेट्रो का ‘चुनावी ट्रायल’..आम लोगों का सफर 1साल बाद:ट्रायल के लिए दिन-रात काम, ग्रीन नेट से ढंके अधूरे स्टेशन ...

    September 29, 2023
    By khabarmp.com
  • मध्यप्रदेश

    मीडिया का कार्य है शासन के सभी अंगों को सचेत करना : उपराष्ट्रपति श्री धनखड़

    September 16, 2023
    By khabarmp.com
  • मध्यप्रदेश

    मंत्री बने पांचों संतों को जानिए, हेलीकॉप्टर से चलते हैं कंप्यूटर बाबा, मर्सिडीज के दीवाने हैं भय्यू महाराज

    April 4, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    MP में कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त सिंधिया, कहा- 14 साल बाद BJP का जाना तय

    March 12, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    हर घर तिरंगा फहराए : मुख्यमंत्री श्री चौहान

    August 14, 2023
    By khabarmp.com
  • मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

    ‘CM साहब अपना वादा निभाओ, नहीं तो विरोध में निकाली जाएगी ‘मुख्यमंत्री वादा निभाओ यात्रा’’

    July 24, 2018
    By khabarmp.com

  • व्यवसाय

    RBI ने बैंकों को दी चेतावनी: स्वीकार करें सभी सिक्के नहीं तो होगी कार्रवाही

  • मना॓रंजनमुख्य समाचार

    कपिल शर्मा बने पापा तो ‘पुराने दोस्त’ सुनील ग्रोवर ने कुछ यूं दी बधाई

  • देश

    कर्नाटक के राज्यपाल ने रामलला की मूर्ति बनाने के लिए मूर्तिकार अरुण योगीराज को सम्मानित किया

  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By hostctrl
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By khabarmp.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By hostctrl
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By hostctrl
    December 1, 2017

Editor: Vijay Rawlani
Email id: khabarmpcom@gmail.com
Mobile no: 9770411811
Address: B 34 Kotra Sultanabad bhopal MP Dist.-BHOPAL 

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मन्त्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मन्त्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी के नेतृत्व में पचमढ़ी वासियों ने मंत्रालय में भेंट की।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी के नेतृत्व में पचमढ़ी वासियों ने मंत्रालय में भेंट की।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंत्रालय में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण विभाग की समीक्षा की।



  • जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिए 47 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की योजना की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 मई को बेंगलुरु में इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश रोड शो में निवेशकों से होंगे रूबरू
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंत्रालय में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण विभाग की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी के नेतृत्व में पचमढ़ी वासियों ने मंत्रालय में भेंट की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मन्त्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई।