हुनरबाज के सेट पर रोहित शेट्टी ने किया मिथुन चक्रवर्ती को टीज, शर्म से लाल हो गए डिस्को डांसर
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती इन दोनों कलर्स के शो ‘हुनरबाज’ में जज की कुर्सी संभालते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ परिणीति चोपड़ा और करण जौहर इस शो को जज कर रहे हैं। इस हफ्ते शो में निर्देशक रोहित शेट्टी मेहमान बनकर आ रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने अपने इस टैलेंट शो का एक प्रोमो जारी किया, जिसमें रोहित शेट्टी मिथुन चक्रवर्ती की खिंचाई करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि मिथुन दा और रोहित शेट्टी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। मिथुन चक्रवर्ती रोहित शेट्टी की फिल्म में काम कर चुके हैं।
रोहित शेट्टी ने की खिंचाई
मेकर्स द्वारा शेयर किए गए इस प्रोमो में लेडी कंटेस्टेंट्स का एक ग्रुप मिथुन चक्रवर्ती के लिए बड़े ही प्यार से अपने हाथो से खाना बनाकर उन्हें खिला रहा है। जिसे देखने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि ये प्यार कम नहीं होना चाहिए। मिथुन दा की ये बात सुनने के बाद रोहित शेट्टी ने गाना-गाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीछे से कंटेस्टेंट ने पूछा कि दादा ने हमें मिस किया। जिसका जवाब देते हुए मिथुन ने कहा कि परफॉर्मेंस देखते हैं, लेकिन रोहित शेट्टी ने बीच में ही उनकी बात काट दी और कहा कि यहां से कोई जाना नहीं जब तक वह हां नहीं बोलते हैं’।
शर्म से लाल हुए मिथुन चक्रवर्ती
रोहित शेट्टी यही पर शांत नहीं हुए। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती की खिंचाई करते हुए कहा, ‘दादा ब्लश कर रहे हैं। इसके बाद रोहित शेट्टी ने मिथुन दा की तरफ देखा और कहा कि दादा आप शर्म से लाल हो गए हो’। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘कंटेस्टेंट का ये प्यार भरा जेश्चर देखकर मिथुन दा हुए खुश, कुछ ऐसे ही पलों से भरा होगा वीकेंड का ये मनोरंजक एपिसोड’। हुनरबाज को जहां करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती जज कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया शो के होस्ट हैं।
रोहित शेट्टी की इस फिल्म में किया काम
रोहित शेट्टी और मिथुन चक्रवर्ती का बॉन्ड एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा है। मिथुन दा रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 3’ में नजर आ चुके हैं। फिल्म में उन्होंने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल खूब जीता था। हुनरबाज की बात करें तो इस शो पर पूरे हिंदुस्तान से अलग-अलग क्षेत्र के और अलग-अलग तरह के लोग मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। यह शो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित होता है।