भाजपा, आर एस एस भारत के लिए खतरा पैदा करते हैं, पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान,
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एक चुनावी रैली में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने टिप्पणी की कि भाजपा और आरएसएस की नीति पूरे भारत के लिए खतरनाक है। ‘भाजपा और आरएसएस की वैचारिक नीति पूरे भारत के लिए खतरा है। वे केवल मुसलमानों को ही निशाना नहीं बनाते। वे अपने उत्पीड़न के लिए ईसाइयों, सिखों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों को भी निशाना बनाते हैं। इमरान ने आलोचना की कि वे इन समूहों को समान नहीं मानते हैं। धारा 370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में कश्मीरियों का उत्पीड़न और बढ़ गया है। पाकिस्तानी प्रधान मंत्री इमरान खान ने कहा है कि वह सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीरियों की ओर से एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा कश्मीरियों के न्यायसंगत संघर्ष में उनके साथ रहेगा। पी ओ के (POK)में 25 जुलाई को होंगे चुनाव
वेंकट, ekhabar रिपोर्टर,